UP में एग्रीकल्चर की 134 वैकेंसी, 10वीं और डिप्लोमा पास करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि निदेशक के अधीन जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कृषि निदेशालय के तहत कुल 134 इंजीनियर (एग्रीकल्चर) पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए आयोग ने जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) मुख्य परीक्षा विज्ञापन संख्या 19-Exam/2026 के तहत आवेदन मांगे हैं. आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि आवेदन में सुधार का मौका 14 अक्टूबर तक दिया जाएगा.  जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित विषय में 3 साल का एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी होना चाहिए. उम्मीदवार को हिंदी की जानकारी देवनागरी लिपि में होनी चाहिए. इसके अलावा इस भर्ती में वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें आयोग की ओर से UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया है.  कैटेगरी वाइज पद और आयु सीमा कुल 134 पदों में 54 पद सामान्य वर्ग, 23 पद एससी, 1 पद एसटी, 43 पद ओबीसी और 13 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित है. वहीं उम्मीदवार इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम आयु सीमा में छूट आयोग के नियमों के अनुसार दी जाएगी.  आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया इस भर्ती में आवेदन फीस काफी कम रखी गई है. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये फीस निर्धारित की गई है. यह फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. यूपीएससी के एग्रीकल्चर भर्ती में उम्मीदवार का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग और इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. एडमिट कार्ड और मुख्य परीक्षा की तारीख आयोग बाद में जारी करेगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत सैलरी मिलेगी. वहीं चयनित उम्मीदवार को 9,300 से 34,800 और 4,200 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा.  ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाना होगा.  इसके बाद वेबसाइट के एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद PET रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीपी और सिक्योरिटी कोड के जरिए आगे बढ़कर आवेदन फॉर्म भरना होगा.  फाॅर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें. अब 25 रुपये की फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें.  आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें. ये भी पढ़ें-IIM के यूजी एडमिशन में बदल सकता है नियम, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पर चर्चा

Sep 24, 2026 - 02:30
 0
UP में एग्रीकल्चर की 134 वैकेंसी, 10वीं और डिप्लोमा पास करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि निदेशक के अधीन जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कृषि निदेशालय के तहत कुल 134 इंजीनियर (एग्रीकल्चर) पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए आयोग ने जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) मुख्य परीक्षा विज्ञापन संख्या 19-Exam/2026 के तहत आवेदन मांगे हैं. आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि आवेदन में सुधार का मौका 14 अक्टूबर तक दिया जाएगा. 

जूनियर इंजीनियर (एग्रीकल्चर) के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित विषय में 3 साल का एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी होना चाहिए. उम्मीदवार को हिंदी की जानकारी देवनागरी लिपि में होनी चाहिए. इसके अलावा इस भर्ती में वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें आयोग की ओर से UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया है. 

कैटेगरी वाइज पद और आयु सीमा

कुल 134 पदों में 54 पद सामान्य वर्ग, 23 पद एससी, 1 पद एसटी, 43 पद ओबीसी और 13 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित है. वहीं उम्मीदवार इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आवेदक की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम आयु सीमा में छूट आयोग के नियमों के अनुसार दी जाएगी. 

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन फीस काफी कम रखी गई है. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये फीस निर्धारित की गई है. यह फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. यूपीएससी के एग्रीकल्चर भर्ती में उम्मीदवार का चयन PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्टिंग और इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. एडमिट कार्ड और मुख्य परीक्षा की तारीख आयोग बाद में जारी करेगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत सैलरी मिलेगी. वहीं चयनित उम्मीदवार को 9,300 से 34,800 और 4,200 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाना होगा. 
  • इसके बाद वेबसाइट के एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद PET रजिस्ट्रेशन नंबर, ओटीपी और सिक्योरिटी कोड के जरिए आगे बढ़कर आवेदन फॉर्म भरना होगा. 
  • फाॅर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • अब 25 रुपये की फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें. 
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

ये भी पढ़ें-IIM के यूजी एडमिशन में बदल सकता है नियम, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पर चर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow