UP Police Recruitment 2025: UP पुलिस में भरे जाएंगे हजारों पद, बेहद जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में पुलिस के करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है और अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है. माना जा रहा है कि 15 जून 2025 तक इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी हो सकता है. पहले अप्रैल में थी तैयारी, अब जून में आएगा नोटिफिकेशन सूत्रों के मुताबिक, पहले इस भर्ती विज्ञापन को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी करने की योजना थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया. अब पूरी उम्मीद है कि 15 जून तक यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. किस-किस पद पर कितनी भर्तियां होंगी? सिपाही पीएसी - 9837 पद सिपाही पीएसी महिला वाहिनी - 2282 पद सिपाही नागरिक पुलिस - 3245 पद सिपाही सशस्त्र पुलिस/पीएसी - 2444 पद सिपाही विशेष सुरक्षा बल (SSF) - 1341 पद घुड़सवार पुलिस - 71 पद उप निरीक्षक के कुल - 4543 पद उप निरीक्षक नागरिक पुलिस - 4242 पद प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी - 106 पद प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस - 135 पद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल (SSF) - 60 पद भर्ती के लिए बढ़ी उम्र सीमा, तीन साल की छूट युवाओं को एक और राहत मिली है. राज्य सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उप निरीक्षक पद की भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने को मंजूरी दे दी है. यानी जो अभ्यर्थी उम्र की सीमा में थोड़ा पीछे रह गए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा. क्या करें अब तैयारी कर रहे उम्मीदवार? जो उम्मीदवार यूपी पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अब यह बेहद जरूरी समय है. उन्हें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए, क्योंकि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उसके बाद परीक्षा और फिजिकल टेस्ट भी होंगे. यह भी पढ़ें- कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास  

Jun 6, 2025 - 17:30
 0
UP Police Recruitment 2025: UP पुलिस में भरे जाएंगे हजारों पद, बेहद जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश में पुलिस के करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस भर्ती प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है और अब सिर्फ सरकार की मंजूरी का इंतजार है. माना जा रहा है कि 15 जून 2025 तक इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी हो सकता है.

पहले अप्रैल में थी तैयारी, अब जून में आएगा नोटिफिकेशन

सूत्रों के मुताबिक, पहले इस भर्ती विज्ञापन को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी करने की योजना थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया. अब पूरी उम्मीद है कि 15 जून तक यह नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

किस-किस पद पर कितनी भर्तियां होंगी?

  • सिपाही पीएसी - 9837 पद
  • सिपाही पीएसी महिला वाहिनी - 2282 पद
  • सिपाही नागरिक पुलिस - 3245 पद
  • सिपाही सशस्त्र पुलिस/पीएसी - 2444 पद
  • सिपाही विशेष सुरक्षा बल (SSF) - 1341 पद
  • घुड़सवार पुलिस - 71 पद
  • उप निरीक्षक के कुल - 4543 पद
  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस - 4242 पद
  • प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी - 106 पद
  • प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस - 135 पद
  • उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल (SSF) - 60 पद

भर्ती के लिए बढ़ी उम्र सीमा, तीन साल की छूट

युवाओं को एक और राहत मिली है. राज्य सरकार ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए उप निरीक्षक पद की भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने को मंजूरी दे दी है. यानी जो अभ्यर्थी उम्र की सीमा में थोड़ा पीछे रह गए थे, उन्हें अब एक और मौका मिलेगा.

क्या करें अब तैयारी कर रहे उम्मीदवार?

जो उम्मीदवार यूपी पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अब यह बेहद जरूरी समय है. उन्हें अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए, क्योंकि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उसके बाद परीक्षा और फिजिकल टेस्ट भी होंगे.

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow