UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी पुलिस होमगार्ड एग्जाम की आंसर की जारी, 10 मई तक करें आपत्ति
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं. साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है, तो अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. यह आपत्ति विंडो 7 मई से खुल चुकी है और 10 मई 2026 की मध्यरात्रि तक सक्रिय रहेगी. भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि उत्तर कुंजी देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए अनुक्रमांक, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की आवश्यकता होगी. लॉगिन के बाद अभ्यर्थी अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर सेट के अनुसार उत्तर कुंजी देख सकते हैं. इससे उन्हें अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान करने में आसानी होगी. ऐसे दर्ज करें आपत्ति यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है या विकल्पों में त्रुटि है, तो वह साक्ष्य सहित आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसके लिए एक अलग पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है, जहां लॉगिन कर संबंधित प्रश्न पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण सहित की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा. निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. परीक्षा का आयोजन कब हुआ था? होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत यह लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में हुई. राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे.यह भी पढ़ें - यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, मई में DV PST और जून में PET परीक्षा समस्या आने पर क्या करें? कुछ अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी समस्या आ सकती है. ऐसे में भर्ती बोर्ड ने हेल्पलाइन और ईमेल की सुविधा भी दी है. अभ्यर्थी 10 मई से पहले अपना नाम, पंजीकरण संख्या, अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा तिथि और पाली की जानकारी साझा कर सहायता ले सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क किया जा सकता है या [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है. कितने पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर चयन किया जाएगा. उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा. इसके आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा और फिर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी. ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक खोजें. लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करें. अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर सेट चुनें. स्क्रीन पर खुली पीडीएफ को डाउनलोड करें. भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें.यह भी पढ़ें - NTA Exam System : जब NTA नहीं था तो कौन कराता था बड़े एग्जाम, जानिए 2017 के बाद कितना बदला एग्जाम पैटर्न?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है. जिन अभ्यर्थियों ने 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं. साथ ही, यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है, तो अभ्यर्थियों के लिए आपत्ति दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. यह आपत्ति विंडो 7 मई से खुल चुकी है और 10 मई 2026 की मध्यरात्रि तक सक्रिय रहेगी.
भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि उत्तर कुंजी देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए अनुक्रमांक, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की आवश्यकता होगी. लॉगिन के बाद अभ्यर्थी अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर सेट के अनुसार उत्तर कुंजी देख सकते हैं. इससे उन्हें अपने सही और गलत उत्तरों का मिलान करने में आसानी होगी.
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है या विकल्पों में त्रुटि है, तो वह साक्ष्य सहित आपत्ति दर्ज कर सकता है. इसके लिए एक अलग पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है, जहां लॉगिन कर संबंधित प्रश्न पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण सहित की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा. निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?
होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के तहत यह लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों में हुई. राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे.
यह भी पढ़ें - यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, मई में DV PST और जून में PET परीक्षा
समस्या आने पर क्या करें?
कुछ अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी समस्या आ सकती है. ऐसे में भर्ती बोर्ड ने हेल्पलाइन और ईमेल की सुविधा भी दी है. अभ्यर्थी 10 मई से पहले अपना नाम, पंजीकरण संख्या, अनुक्रमांक, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा तिथि और पाली की जानकारी साझा कर सहायता ले सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क किया जा सकता है या [email protected] पर ईमेल भेजा जा सकता है.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 होमगार्ड पदों पर चयन किया जाएगा. उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा. इसके आधार पर ही परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा और फिर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी.
ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक खोजें.
- लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करें.
- अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर सेट चुनें.
- स्क्रीन पर खुली पीडीएफ को डाउनलोड करें.
- भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें - NTA Exam System : जब NTA नहीं था तो कौन कराता था बड़े एग्जाम, जानिए 2017 के बाद कितना बदला एग्जाम पैटर्न?
What's Your Reaction?