UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूपी बोर्ड ने सत्र 2026-27 का पूरा शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के साथ अब छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए पूरे साल की पढ़ाई और परीक्षा का टाइम टेबल साफ हो गया है. खास बात यह है कि साल 2027 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी, यानी इस बार छात्रों को तैयारी के लिए पहले से योजना बनानी होगी. जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. शुरुआत के कुछ महीनों में नियमित पढ़ाई चलेगी. जून के तीसरे हफ्ते तक स्कूलों में पढ़ाई जारी रहेगी, जिसके बाद गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. इसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में स्कूल फिर से खुलेंगे और पढ़ाई का सिलसिला दोबारा शुरू होगा. इसी के साथ छात्रों की परीक्षा और टेस्ट का दौर भी शुरू हो जाएगा. जुलाई से शुरू होंगे यूनिट टेस्ट कैलेंडर के अनुसार पहला यूनिट टेस्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगा. यह टेस्ट ऑब्जेक्टिव यानी MCQ आधारित होगा. इसके बाद अगस्त के आखिरी हफ्ते में दूसरा यूनिट टेस्ट होगा, जिसमें छात्रों को लिखित यानी डिस्क्रिप्टिव सवालों के जवाब देने होंगे. सितंबर-अक्टूबर में होगी आधे साल की परीक्षा साल के बीच में होने वाली हाफ-ईयरली परीक्षा भी दो हिस्सों में होगी. सितंबर के चौथे हफ्ते में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में लिखित परीक्षा होगी. इन परीक्षाओं के नंबर नवंबर के पहले हफ्ते तक अपलोड कर दिए जाएंगे, ताकि छात्रों को समय पर अपनी स्थिति का पता चल सके. साल के अंत में फिर टेस्ट का दौर नवंबर और दिसंबर में भी छात्रों को टेस्ट देना होगा. नवंबर के आखिरी हफ्ते में तीसरा यूनिट टेस्ट (MCQ) होगा, जबकि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में चौथा यूनिट टेस्ट (लिखित) आयोजित किया जाएगा. इस तरह पूरे साल छात्रों की तैयारी लगातार जांची जाएगी, जिससे बोर्ड परीक्षा से पहले उन्हें अपनी कमजोरियां सुधारने का मौका मिल सके. यह भी पढ़ें - NTPC में Artisan Trainee पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन? जनवरी तक पूरा होगा सिलेबस बोर्ड ने सिलेबस पूरा करने की तारीख भी तय कर दी है. कक्षा 10 और 12 का पूरा सिलेबस 10 जनवरी 2027 तक खत्म करना होगा. वहीं कक्षा 9 और 11 के लिए यह तारीख 25 जनवरी 2027 रखी गई है. प्री-बोर्ड से होगी असली तैयारी जनवरी महीने में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होगा. कक्षा 12 के प्रैक्टिकल प्री-बोर्ड 11 जनवरी से शुरू होंगे. इसके बाद 18 जनवरी से कक्षा 10 और 12 के लिखित प्री-बोर्ड एग्जाम होंगे. इन परीक्षाओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, क्योंकि इससे छात्रों को असली परीक्षा जैसा अनुभव मिलता है. फरवरी में शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी. वहीं कक्षा 10 और 12 के बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक होंगे. इसके बाद फरवरी महीने में ही बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी.यह भी पढ़ें - MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यूपी बोर्ड ने सत्र 2026-27 का पूरा शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के साथ अब छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए पूरे साल की पढ़ाई और परीक्षा का टाइम टेबल साफ हो गया है. खास बात यह है कि साल 2027 की बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी, यानी इस बार छात्रों को तैयारी के लिए पहले से योजना बनानी होगी.
जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. शुरुआत के कुछ महीनों में नियमित पढ़ाई चलेगी. जून के तीसरे हफ्ते तक स्कूलों में पढ़ाई जारी रहेगी, जिसके बाद गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. इसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में स्कूल फिर से खुलेंगे और पढ़ाई का सिलसिला दोबारा शुरू होगा. इसी के साथ छात्रों की परीक्षा और टेस्ट का दौर भी शुरू हो जाएगा.
जुलाई से शुरू होंगे यूनिट टेस्ट
कैलेंडर के अनुसार पहला यूनिट टेस्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते में होगा. यह टेस्ट ऑब्जेक्टिव यानी MCQ आधारित होगा. इसके बाद अगस्त के आखिरी हफ्ते में दूसरा यूनिट टेस्ट होगा, जिसमें छात्रों को लिखित यानी डिस्क्रिप्टिव सवालों के जवाब देने होंगे.
सितंबर-अक्टूबर में होगी आधे साल की परीक्षा
साल के बीच में होने वाली हाफ-ईयरली परीक्षा भी दो हिस्सों में होगी. सितंबर के चौथे हफ्ते में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद अक्टूबर के दूसरे और तीसरे हफ्ते में लिखित परीक्षा होगी. इन परीक्षाओं के नंबर नवंबर के पहले हफ्ते तक अपलोड कर दिए जाएंगे, ताकि छात्रों को समय पर अपनी स्थिति का पता चल सके.
साल के अंत में फिर टेस्ट का दौर
नवंबर और दिसंबर में भी छात्रों को टेस्ट देना होगा. नवंबर के आखिरी हफ्ते में तीसरा यूनिट टेस्ट (MCQ) होगा, जबकि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में चौथा यूनिट टेस्ट (लिखित) आयोजित किया जाएगा. इस तरह पूरे साल छात्रों की तैयारी लगातार जांची जाएगी, जिससे बोर्ड परीक्षा से पहले उन्हें अपनी कमजोरियां सुधारने का मौका मिल सके.
यह भी पढ़ें - NTPC में Artisan Trainee पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन?
जनवरी तक पूरा होगा सिलेबस
बोर्ड ने सिलेबस पूरा करने की तारीख भी तय कर दी है. कक्षा 10 और 12 का पूरा सिलेबस 10 जनवरी 2027 तक खत्म करना होगा. वहीं कक्षा 9 और 11 के लिए यह तारीख 25 जनवरी 2027 रखी गई है.
प्री-बोर्ड से होगी असली तैयारी
जनवरी महीने में प्री-बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होगा. कक्षा 12 के प्रैक्टिकल प्री-बोर्ड 11 जनवरी से शुरू होंगे. इसके बाद 18 जनवरी से कक्षा 10 और 12 के लिखित प्री-बोर्ड एग्जाम होंगे. इन परीक्षाओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है, क्योंकि इससे छात्रों को असली परीक्षा जैसा अनुभव मिलता है.
फरवरी में शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी. वहीं कक्षा 10 और 12 के बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक होंगे. इसके बाद फरवरी महीने में ही बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें - MP Board Result 2026 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे आज, बस इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट; पढ़े लाइव अपडेट्स
What's Your Reaction?