UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड DigiLocker से मिनटों में मिलेगी डिजिटल मार्कशीट,छात्रों के लिए आसान हुई प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है.हर साल लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार करते हैं, ऐसे में इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत बनाया है.अब छात्र केवल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे. इससे रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और छात्र आसानी से अपने दस्तावेज डाउनलोड कर पाएंगे. जल्द जारी हो सकता है रिजल्टयूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित की जा सकती है रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट upmsp.edu.in results.upmsp.edu.in results.upresults.nic.in यह भी पढ़ें - UP Board Results 2026: खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ी, यूपी बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे; नया सिस्टम देगा राहत!DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीटछात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.इसके लिए मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करना होगा. यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट भी बनाया जा सकता है.लॉगिन करने के बाद शिक्षा बोर्ड या UPMSP सेक्शन चुनना होगा, फिर रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या सेव किया जा सकता है.डिजिटल मार्कशीट होगी पूरी तरह वैधDigiLocker पर मिलने वाली मार्कशीट पूरी तरह प्रमाणित दस्तावेज होगी.इसमें डिजिटल सिग्नेचर और QR कोड जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे इसकी सत्यता जांची जा सकेगी. कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप आवेदन और नौकरी के दौरान यह दस्तावेज उपयोगी साबित होगा.हालांकि डिजिटल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध होगी, लेकिन ऑफलाइन मार्कशीट और प्रमाण पत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को वितरित किए जाएंगे. छात्र स्कूल से अपनी मूल कॉपी प्राप्त कर सकेंगे.यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, UMANG पर ऐसे कर सकेंगे चेक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है.हर साल लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार करते हैं, ऐसे में इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत बनाया है.अब छात्र केवल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे. इससे रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी और छात्र आसानी से अपने दस्तावेज डाउनलोड कर पाएंगे.
जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित की जा सकती है रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे.
इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट
upmsp.edu.in
results.upmsp.edu.in
results.upresults.nic.in
यह भी पढ़ें - UP Board Results 2026: खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ी, यूपी बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे; नया सिस्टम देगा राहत!
DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.इसके लिए मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करना होगा. यदि पहले से अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट भी बनाया जा सकता है.लॉगिन करने के बाद शिक्षा बोर्ड या UPMSP सेक्शन चुनना होगा, फिर रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या सेव किया जा सकता है.
डिजिटल मार्कशीट होगी पूरी तरह वैध
DigiLocker पर मिलने वाली मार्कशीट पूरी तरह प्रमाणित दस्तावेज होगी.इसमें डिजिटल सिग्नेचर और QR कोड जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे इसकी सत्यता जांची जा सकेगी. कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप आवेदन और नौकरी के दौरान यह दस्तावेज उपयोगी साबित होगा.हालांकि डिजिटल मार्कशीट तुरंत उपलब्ध होगी, लेकिन ऑफलाइन मार्कशीट और प्रमाण पत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को वितरित किए जाएंगे. छात्र स्कूल से अपनी मूल कॉपी प्राप्त कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, UMANG पर ऐसे कर सकेंगे चेक
What's Your Reaction?