UGC NET Re-exam- NTA की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एनटीए ने खासतौर पर दिल्ली में परीक्षा केंद्र वाले उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इसी दौरान दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है. किस दिन किस विषय का होगा री-एग्जाम यूजीसी नेट री एग्जाम 3 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर होगा, जो यह पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स का पेपर होगा, जो इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. इसके अलावा दूसरे दिन 10 सितंबर को एक ही शिफ्ट में पेपर होगा, जिसमें एक ही शिफ्ट में सोशियोलॉजी का पेपर होगा. यह पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे निर्देशों का पालन करना होगा. एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली गई है. दिल्ली में एग्जाम देने वालों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी एनटीए ने दिल्ली में परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों से कहा है कि वह घर से निकलने से पहले अपना रूट चेक कर लें. संभावित ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर चले और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से बहुत पहले पहुंचने की कोशिश करें. उम्मीदवारों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी भी चेक करने की सलाह दी गई है. एनटीए के अनुसार 9 और 10 सितंबर को सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ रास्तों पर सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है. ये भी पढ़ें-स्कूलों में नशा और इंटरनेट बना बड़ी समस्या, ICMR के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा  एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाए और क्या नहीं? यूजीसी नेट री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टफोन और ईयरफोन लेकर न जाए. कैलकुलेटर या दूसरे किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी परीक्षा हॉल में न ले जाएं. इसके अलावा पर्स, हैंडबैग और बड़े बैग परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें. वहीं अनावश्यक स्टेशनरी या प्रतिबंधित सामान लेकर परीक्षा के अंदर पर न पहुंचे. उम्मीदवारों के ड्रेस कोड की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों को हल्के रंग की हाफ स्लीव्स वाली शर्ट या टी-शर्ट और सामान्य ट्राउजर पहनने की सलाह दी गई है. वहीं महिलाओं को भी ईयररिंग्स, अंगूठी, चैन, ब्रेसलेट, कंगन, बड़ी एंब्रॉयडरी वाले कपड़े, बड़े बटन या बहुत लेयर वाले आउटफिट पहनने से बचने की सलाह दी गई है. एडमिट कार्ड भी जरूर करें चेक परीक्षा के लिए निकलने से पहले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ध्यान से देखने की भी सलाह दी गई है. इसमें परीक्षा का केंद्र, शहर, समय, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे जरूरी निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दौरान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा. एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा के दिन किसी तरह की जल्दबाजी से बचने के लिए ट्रैवल करने की तैयारी पहले ही कर लें. खासतौर पर दिल्ली में परीक्षा केंद्र वाले उम्मीदवार ट्रैफिक को ध्यान में रखकर निकले. क्यों हो रहा है यूजीसी नेट का एग्जाम यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इसके बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्न पत्र में गलतियों को लेकर शिकायतें सामने आई थी. एनटीए की ओर से बनाई गई समिति ने प्रश्न पत्रों की जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग, ट्रांसलेशन, ग्रामर और प्रश्नों से जुड़ी कई तरह की गलतियां सामने आई थी. वहीं समिति ने यह भी पाया था कि कुछ सवाल पहले की परीक्षा में दोहरा गए थे, इसके बाद तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का एनटीए ने फैसला लिया था. ये भी पढ़ें-UPSC ESE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 21 सितंबर से होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

Sep 9, 2026 - 04:30
 0
UGC NET Re-exam- NTA की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एनटीए ने खासतौर पर दिल्ली में परीक्षा केंद्र वाले उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी. इसी दौरान दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

किस दिन किस विषय का होगा री-एग्जाम

यूजीसी नेट री एग्जाम 3 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में इंग्लिश का पेपर होगा, जो यह पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. वहीं दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स का पेपर होगा, जो इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. इसके अलावा दूसरे दिन 10 सितंबर को एक ही शिफ्ट में पेपर होगा, जिसमें एक ही शिफ्ट में सोशियोलॉजी का पेपर होगा. यह पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे निर्देशों का पालन करना होगा. एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली गई है.

दिल्ली में एग्जाम देने वालों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी

एनटीए ने दिल्ली में परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों से कहा है कि वह घर से निकलने से पहले अपना रूट चेक कर लें. संभावित ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर चले और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से बहुत पहले पहुंचने की कोशिश करें. उम्मीदवारों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी भी चेक करने की सलाह दी गई है. एनटीए के अनुसार 9 और 10 सितंबर को सुरक्षा व्यवस्था के कारण कुछ रास्तों पर सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें-स्कूलों में नशा और इंटरनेट बना बड़ी समस्या, ICMR के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा 

एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाए और क्या नहीं?

यूजीसी नेट री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टफोन और ईयरफोन लेकर न जाए. कैलकुलेटर या दूसरे किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी परीक्षा हॉल में न ले जाएं. इसके अलावा पर्स, हैंडबैग और बड़े बैग परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें. वहीं अनावश्यक स्टेशनरी या प्रतिबंधित सामान लेकर परीक्षा के अंदर पर न पहुंचे. उम्मीदवारों के ड्रेस कोड की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों को हल्के रंग की हाफ स्लीव्स वाली शर्ट या टी-शर्ट और सामान्य ट्राउजर पहनने की सलाह दी गई है. वहीं महिलाओं को भी ईयररिंग्स, अंगूठी, चैन, ब्रेसलेट, कंगन, बड़ी एंब्रॉयडरी वाले कपड़े, बड़े बटन या बहुत लेयर वाले आउटफिट पहनने से बचने की सलाह दी गई है.

एडमिट कार्ड भी जरूर करें चेक

परीक्षा के लिए निकलने से पहले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड ध्यान से देखने की भी सलाह दी गई है. इसमें परीक्षा का केंद्र, शहर, समय, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरे जरूरी निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दौरान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा. एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि परीक्षा के दिन किसी तरह की जल्दबाजी से बचने के लिए ट्रैवल करने की तैयारी पहले ही कर लें. खासतौर पर दिल्ली में परीक्षा केंद्र वाले उम्मीदवार ट्रैफिक को ध्यान में रखकर निकले.

क्यों हो रहा है यूजीसी नेट का एग्जाम

यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इसके बाद इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्न पत्र में गलतियों को लेकर शिकायतें सामने आई थी. एनटीए की ओर से बनाई गई समिति ने प्रश्न पत्रों की जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग, ट्रांसलेशन, ग्रामर और प्रश्नों से जुड़ी कई तरह की गलतियां सामने आई थी. वहीं समिति ने यह भी पाया था कि कुछ सवाल पहले की परीक्षा में दोहरा गए थे, इसके बाद तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का एनटीए ने फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें-UPSC ESE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 21 सितंबर से होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow