UGC NET 3 विषयों का रिजल्ट जारी, JRF के लिए 824 उम्मीदवार क्वालीफाई
एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के तीन विषयों के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंग्लिश कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोर कार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ इन विषयों की फाइनल आंसर की और कैटिगरी वाइज कट ऑफ भी जारी की गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 1.96 लाख उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन यूजीसी नेट की इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा 10 सितंबर 2026 को देशभर के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी. इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को, जबकि सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को हुई थी. एनटीए के अनुसार इन तीनों विषयों के लिए कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,29,552 महिला, 64,931 पुरुष और 8 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे. इनमें से 1,20,355 उम्मीदवार ही एग्जाम में शामिल हुए ‌. 824 उम्मीदवारों ने JRF क्वालीफाई किया री-एग्जाम के रिजल्ट में कुल 824 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च स्कॉलरशिप के लिए क्वालीफाई किया है. वहीं 11,610 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और 23,154 उम्मीदवार पीएचडी ऑनली कैटेगरी के लिए योग्य पाए गए हैं. एनटीए ने बताया कि एलिजिबल उम्मीदवारों की एलिजिबिलिटी सेल्फ डिक्लेरेशन और संबंधित डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित अधिकारियों की ओर से किया जाएगा. गलतियों के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा इंग्लिश कॉमर्स और सोशियोलॉजी के मूल प्रश्न पत्र को लेकर उम्मीदवारों की ओर से शिकायत मिलने के बाद एनटीए ने इनकी समीक्षा कराई थी. इसके लिए गठित समिति ने प्रश्न पत्र में तथ्यात्मक और टाइपिंग संबंधी गलती उसके साथ अनुवाद की गलतियां, नाम और किताबों के शीर्षक में गलतियां जैसी कमियां पाई गई थी. एनटीए के अनुसार इन कमियों को केवल गलत प्रश्न हटाकर दूर करना पर्याप्त नहीं था. इस वजह से तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया था. ये भी पढ़ें-झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 10 से 13 सितंबर तक चली थी आपत्तियां री-एग्जाम के प्रश्न पत्र प्रोविजनल आंसर की और संबंधित उम्मीदवार की रिकॉर्डेड रिस्पांस 10 सितंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे. उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था. एनटीए ने कहा कि प्राप्त आपत्तियों की एक्सपर्ट्स से जांच कराई गई और एक्सपर्ट्स की और अंतिम रूप से दी गई आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया. ऐसे चेक करें UGC NET एग्जाम रिजल्ट उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. अब होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी या रिजल्ट लिंक खोलें. इसके बाद यूजीसी नेट जून 2026 स्कोर कार्ड री-एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें. उसके बाद सबमिट पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन आपका स्कोर कार्ड दिखाई देगा. ये भी पढ़ें-पढ़ाई और जॉब किस देश में बेस्ट, भारतीय छात्रों के पास क्या ऑप्शंस?
एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के तीन विषयों के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंग्लिश कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोर कार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ इन विषयों की फाइनल आंसर की और कैटिगरी वाइज कट ऑफ भी जारी की गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
1.96 लाख उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
यूजीसी नेट की इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा 10 सितंबर 2026 को देशभर के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी. इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को, जबकि सोशियोलॉजी की परीक्षा 10 सितंबर को हुई थी. एनटीए के अनुसार इन तीनों विषयों के लिए कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,29,552 महिला, 64,931 पुरुष और 8 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे. इनमें से 1,20,355 उम्मीदवार ही एग्जाम में शामिल हुए .
824 उम्मीदवारों ने JRF क्वालीफाई किया
री-एग्जाम के रिजल्ट में कुल 824 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च स्कॉलरशिप के लिए क्वालीफाई किया है. वहीं 11,610 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और 23,154 उम्मीदवार पीएचडी ऑनली कैटेगरी के लिए योग्य पाए गए हैं. एनटीए ने बताया कि एलिजिबल उम्मीदवारों की एलिजिबिलिटी सेल्फ डिक्लेरेशन और संबंधित डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन निर्धारित नियमों के अनुसार संबंधित अधिकारियों की ओर से किया जाएगा.
गलतियों के कारण दोबारा हुई थी परीक्षा
इंग्लिश कॉमर्स और सोशियोलॉजी के मूल प्रश्न पत्र को लेकर उम्मीदवारों की ओर से शिकायत मिलने के बाद एनटीए ने इनकी समीक्षा कराई थी. इसके लिए गठित समिति ने प्रश्न पत्र में तथ्यात्मक और टाइपिंग संबंधी गलती उसके साथ अनुवाद की गलतियां, नाम और किताबों के शीर्षक में गलतियां जैसी कमियां पाई गई थी. एनटीए के अनुसार इन कमियों को केवल गलत प्रश्न हटाकर दूर करना पर्याप्त नहीं था. इस वजह से तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया था.
ये भी पढ़ें-झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित
10 से 13 सितंबर तक चली थी आपत्तियां
री-एग्जाम के प्रश्न पत्र प्रोविजनल आंसर की और संबंधित उम्मीदवार की रिकॉर्डेड रिस्पांस 10 सितंबर को वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे. उम्मीदवारों को 13 सितंबर तक आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था. एनटीए ने कहा कि प्राप्त आपत्तियों की एक्सपर्ट्स से जांच कराई गई और एक्सपर्ट्स की और अंतिम रूप से दी गई आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया.
ऐसे चेक करें UGC NET एग्जाम रिजल्ट
- उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- अब होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी या रिजल्ट लिंक खोलें.
- इसके बाद यूजीसी नेट जून 2026 स्कोर कार्ड री-एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन आपका स्कोर कार्ड दिखाई देगा.
ये भी पढ़ें-पढ़ाई और जॉब किस देश में बेस्ट, भारतीय छात्रों के पास क्या ऑप्शंस?
What's Your Reaction?