Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

ऑनलाइन कैब सर्विस कंपनी Uber अपने ग्राहकों के साथ ही ड्राइवरों का भी ध्यान रखती है. इसी कड़ी में हाल ही में कंपनी ने कैब और बाइक ड्राइवरों के लिए कई नए फीचर्स भी पेश किए हैं. इन फीचर्स की मदद से ड्राइवरों के लिए कमाई करना आसान बहोगा, सुरक्षा बढ़ेगी और कमाई के नए मौके भी बनेंगे. इस बारे में हाल ही में हुए कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान बताया गया है. दरअसल हाल ही में कंपनी ने Uber प्रगति कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का आयोजन किया है. जिसमें कई सुविधाओं की घोषणा की गई है. इनमें व्हॉट्सएप के जरिए ऊबर से जुड़ने, जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सहायता पाने और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए यात्रा के दौरान हुई घटनाओं के सबूत सुरक्षित रखने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. Uber ड्राइवरों की मौजUber ने ड्राइवरों से मिले सुझावों के आधार पर कई नए फीचर्स पेश जोड़े हैं. इनका उद्देश्य ड्राइवरों के लिए काम आसान बनाना, सुरक्षा बढ़ाना और कमाई के नए अवसर देना है. आइये जानें क्या नए फीचर्स शामिल किए गए हैं: काम करने की सुविधानए फीचर्स में ड्राइवरों को काम करने की सुविधा मिलेगी. जिसमें फ्लेक्सिबल ड्राइव पास की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार 6 घंटे से लेकर 180 दिनों तक का पास चुन सकेंगे. वहीं व्हॉट्सएप क्वकस्टार्ट की मदद से वे व्हॉट्सएप के जरिए ऊबर से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू कर पाएंगे. अर्न फर्स्ट, पे लेटर फीचर के तहत पात्र ड्राइवर बैलेंस खत्म होने के बाद भी तय क्रेडिट लिमिट में कैश राइड स्वीकार कर सकेंगे. इसके अलावा, अब ड्राइवर एप की चैट में यात्रियों को वॉइस नोट भेज पाएंगे. एप में कमाई, ट्रिप की जानकारी और जरूरी अपडेट देखना भी आसान बनाया गया है. सुरक्षा के लिए नए फीचर्सऊबर ने ड्राइवरों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं. एम्बुलेंस असिस्टेंस के जरिए आपात स्थिति में 24 घंटे उपलब्ध सेफ्टी लाइन से एंबुलेंस सहायता मांगी जा सकेगी. वहीं, रिकॉर्ड माई राइड फीचर यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की सुविधा देगा, जो किसी विवाद की स्थिति में मददगार हो सकता है. सेफ्टी कंटेंट फ्लैग आपत्तिजनक मैसेज भेजने से पहले यात्रियों को अलर्ट करेगा. कुछ मामलों में ड्राइवर ऐसे मैसेज मिलने पर अपनी कैंसिलेशन रेटिंग प्रभावित हुए बिना ट्रिप कैंसिल कर सकेंगे. इसके अलावा, ड्राइवर सेफ्टी हब में ऑडियो रिकॉर्डिंग और ट्रिप शेयरिंग जैसे सुरक्षा टूल एक ही जगह उपलब्ध होंगे. कमाई बढ़ाने के नए विकल्पइसके अलावा ऊबर ड्राइवरों के लिए कमाई बढ़ाने के लिए भी नए विकल्प दिए जाएंगे जिनमें बाइक से दूसरे शहरों के बीच यात्रियों को ले जाना, कारोबारियों के सामान की डिलीवरी करना, शहर में पार्सल पहुंचाना, पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सेवा देना और नए ड्राइवरों को जोड़ने पर इनाम पाना जैसी सुविधाएं शामिल हैं. क्या बोली कंपनी?ऊबर इंडिया और साउथ एशिया में सप्लाई ऑपरेशंस के डायरेक्टर आदित्य कपूर के मुताबिक, कंपनी ड्राइवरों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने, सुरक्षा के बेहतर ऑप्शंस पाने और कमाई के नए अवसर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव

Oct 30, 2026 - 08:30
 0
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

ऑनलाइन कैब सर्विस कंपनी Uber अपने ग्राहकों के साथ ही ड्राइवरों का भी ध्यान रखती है. इसी कड़ी में हाल ही में कंपनी ने कैब और बाइक ड्राइवरों के लिए कई नए फीचर्स भी पेश किए हैं. इन फीचर्स की मदद से ड्राइवरों के लिए कमाई करना आसान बहोगा, सुरक्षा बढ़ेगी और कमाई के नए मौके भी बनेंगे. इस बारे में हाल ही में हुए कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान बताया गया है.

दरअसल हाल ही में कंपनी ने Uber प्रगति कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का आयोजन किया है. जिसमें कई सुविधाओं की घोषणा की गई है. इनमें व्हॉट्सएप के जरिए ऊबर से जुड़ने, जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सहायता पाने और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए यात्रा के दौरान हुई घटनाओं के सबूत सुरक्षित रखने जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Uber ड्राइवरों की मौज
Uber ने ड्राइवरों से मिले सुझावों के आधार पर कई नए फीचर्स पेश जोड़े हैं. इनका उद्देश्य ड्राइवरों के लिए काम आसान बनाना, सुरक्षा बढ़ाना और कमाई के नए अवसर देना है. आइये जानें क्या नए फीचर्स शामिल किए गए हैं:

काम करने की सुविधा
नए फीचर्स में ड्राइवरों को काम करने की सुविधा मिलेगी. जिसमें फ्लेक्सिबल ड्राइव पास की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत ड्राइवर अपनी जरूरत के अनुसार 6 घंटे से लेकर 180 दिनों तक का पास चुन सकेंगे. वहीं व्हॉट्सएप क्वकस्टार्ट की मदद से वे व्हॉट्सएप के जरिए ऊबर से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू कर पाएंगे. अर्न फर्स्ट, पे लेटर फीचर के तहत पात्र ड्राइवर बैलेंस खत्म होने के बाद भी तय क्रेडिट लिमिट में कैश राइड स्वीकार कर सकेंगे. इसके अलावा, अब ड्राइवर एप की चैट में यात्रियों को वॉइस नोट भेज पाएंगे. एप में कमाई, ट्रिप की जानकारी और जरूरी अपडेट देखना भी आसान बनाया गया है.

सुरक्षा के लिए नए फीचर्स
ऊबर ने ड्राइवरों और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं. एम्बुलेंस असिस्टेंस के जरिए आपात स्थिति में 24 घंटे उपलब्ध सेफ्टी लाइन से एंबुलेंस सहायता मांगी जा सकेगी. वहीं, रिकॉर्ड माई राइड फीचर यात्रा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की सुविधा देगा, जो किसी विवाद की स्थिति में मददगार हो सकता है. सेफ्टी कंटेंट फ्लैग आपत्तिजनक मैसेज भेजने से पहले यात्रियों को अलर्ट करेगा.

कुछ मामलों में ड्राइवर ऐसे मैसेज मिलने पर अपनी कैंसिलेशन रेटिंग प्रभावित हुए बिना ट्रिप कैंसिल कर सकेंगे. इसके अलावा, ड्राइवर सेफ्टी हब में ऑडियो रिकॉर्डिंग और ट्रिप शेयरिंग जैसे सुरक्षा टूल एक ही जगह उपलब्ध होंगे.

कमाई बढ़ाने के नए विकल्प
इसके अलावा ऊबर ड्राइवरों के लिए कमाई बढ़ाने के लिए भी नए विकल्प दिए जाएंगे जिनमें बाइक से दूसरे शहरों के बीच यात्रियों को ले जाना, कारोबारियों के सामान की डिलीवरी करना, शहर में पार्सल पहुंचाना, पालतू जानवरों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सेवा देना और नए ड्राइवरों को जोड़ने पर इनाम पाना जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

क्या बोली कंपनी?
ऊबर इंडिया और साउथ एशिया में सप्लाई ऑपरेशंस के डायरेक्टर आदित्य कपूर के मुताबिक, कंपनी ड्राइवरों को अपनी सुविधा के अनुसार काम करने, सुरक्षा के बेहतर ऑप्शंस पाने और कमाई के नए अवसर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow