U19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

अंडर-19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्या रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग ने शतकीय साझेदारी की. कप्तान अपने शतक से चूक गए. तीसरे नंबर पर आए विनीत ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली. अब खिताबी भिड़ंत में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जो ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी. अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्या रैचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. सहवाग ने 57 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. लक्ष्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 93 के स्कोर पर कैच आउट हो गए. 90 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 13 चौके जड़े. कब है भारत-पाकिस्तान फाइनल? अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 नवंबर को Al Amerat में है. भारतीय समयनुसार ये मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

Nov 12, 2026 - 20:30
 0
U19 एशिया कप सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

अंडर-19 यूथ एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्या रैचंदानी ने आर्यवीर सहवाग ने शतकीय साझेदारी की. कप्तान अपने शतक से चूक गए. तीसरे नंबर पर आए विनीत ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली. अब खिताबी भिड़ंत में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जो ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी थी.

अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान लक्ष्या रैचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. सहवाग ने 57 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. लक्ष्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 93 के स्कोर पर कैच आउट हो गए. 90 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 13 चौके जड़े.

कब है भारत-पाकिस्तान फाइनल?

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 नवंबर को Al Amerat में है. भारतीय समयनुसार ये मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow