U-19 वर्ल्डकप: विश्व विजेता बना इंडिया, PM मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई   

भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप 2026 में जबरदस्त जीत हासिल कर खिताब को अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से हराया. इस धमाकेदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक ने टीम इंडिया को बधाई दी है.  भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी हैः पीएम मोदी India’s cricketing talent shines! Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming… — Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026 पीएम नरेंद्र मोदी ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप जीत पर कहा भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी है. उन्होंने X पर लिखा, 'विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया. यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दी बधाई Heartiest congratulations to Team India on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 for the record sixth time! Remaining undefeated throughout the tournament, the team has done the nation proud with its dominant performance. I wish the talented young players a very bright… — President of India (@rashtrapatibhvn) February 6, 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए टीम ने शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिससे देश को गर्व महसूस हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं इन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. छठी बार कप जीतकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्डः अमित शाह Congratulations to our young champs as Team India lifts ICC Men's #U19WorldCup. Your blazing performance, setting the crowning record of winning the cup for the sixth time, thrilled young players with joy, enthusiasm, and motivation.The nation celebrates your victory. pic.twitter.com/nHKqy7bT8W — Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2026 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा देश आपकी जीत का जश्न मना रहा है. उन्होंने लिखा, 'आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को हार्दिक बधाई! छठी बार कप जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले आपके शानदार प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों को खुशी, उत्साह और प्रेरणा से भर दिया.' लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टीम इंडिया को दी बधाई 'युवा भारत - विश्व विजेता भारत'Under 19 Cricket World Cup विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को अनंत बधाई और अभिनंदन।शानदार प्रदर्शन कर हमारी टीम ने करोड़ों भारतीयों का मस्तक ऊंचा किया है।यह पल देश की युवा शक्ति को नई ऊर्जा और अथाह प्रेरणा देने वाला है सभी खिलाड़ियों को… pic.twitter.com/FetWEJVtTr — Om Birla (@ombirlakota) February 6, 2026 लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. स्पीकर ने लिखा, 'अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को अनंत बधाई और अभिनंदन. शानदार प्रदर्शन कर हमारी टीम ने करोड़ों भारतीयों का मस्तक ऊंचा किया है. यह पल देश की युवा शक्ति को नई ऊर्जा और अथाह प्रेरणा देने वाला है. सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.' राहुल गांधी ने अंडर-19 टीम इंडिया को दी बधाई Congratulations to our Under-19 men's team on the phenomenal World Cup victory! Your composure, fearlessness and determination is what defines the Gen Z of India, today.This sixth U-19 World Cup title is a proud statement of Indian cricket’s future.Well played, champions.… pic.twitter.com/xMG8oVeJ1r — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 6, 2026 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई देते कहा कि आपका संयम, निडरता और दृढ़ संकल्प ही आज के भारतीय पीढ़ी की पहचान है. उन्होंने लिखा, 'यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट के भविष्य का गौरवपूर्ण प्रमाण है. शानदार खेल, चैंपियन!' टीम इंडिया ने वर्ल्डकप जीतकर रचा इतिहासः प्रियंका गांधी वाड्रा भारतीय क्रिकेट टीम ने छठवीं बार #U19WorldCup जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम के सभी युवा खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को बहुत-बहुत बधाई। हमारे होनहार खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है। जय हिंद ???????? pic.twitter.com/7UWqlFvFrO — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 6, 2026 प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने छठवीं बार अंडर 19 वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम के सभी युवा खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को बहुत-बहुत बधाई. हमारे होनहार खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है. जय हिंद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी शुभकामनाएं It is always a thrill to see the next generation of talent dominate on the world stage!Many congratulations to the Indian U-19 men’s cricket team on se

Feb 7, 2026 - 00:30
 0
U-19 वर्ल्डकप: विश्व विजेता बना इंडिया, PM मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी बधाई   

भारत ने अंडर-19 वर्ल्डकप 2026 में जबरदस्त जीत हासिल कर खिताब को अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से हराया. इस धमाकेदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक ने टीम इंडिया को बधाई दी है. 

भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी हैः पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप जीत पर कहा भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक उठी है. उन्होंने X पर लिखा, 'विश्व कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर हमें गर्व है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और असाधारण कौशल का परिचय दिया. यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए टीम ने शानदार और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिससे देश को गर्व महसूस हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं इन प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा.

छठी बार कप जीतकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्डः अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा देश आपकी जीत का जश्न मना रहा है. उन्होंने लिखा, 'आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को हार्दिक बधाई! छठी बार कप जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले आपके शानदार प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों को खुशी, उत्साह और प्रेरणा से भर दिया.'

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने टीम इंडिया को दी बधाई

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. स्पीकर ने लिखा, 'अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को अनंत बधाई और अभिनंदन. शानदार प्रदर्शन कर हमारी टीम ने करोड़ों भारतीयों का मस्तक ऊंचा किया है. यह पल देश की युवा शक्ति को नई ऊर्जा और अथाह प्रेरणा देने वाला है. सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.'

राहुल गांधी ने अंडर-19 टीम इंडिया को दी बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टीम इंडिया को बधाई देते कहा कि आपका संयम, निडरता और दृढ़ संकल्प ही आज के भारतीय पीढ़ी की पहचान है. उन्होंने लिखा, 'यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट के भविष्य का गौरवपूर्ण प्रमाण है. शानदार खेल, चैंपियन!'

टीम इंडिया ने वर्ल्डकप जीतकर रचा इतिहासः प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने छठवीं बार अंडर 19 वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम के सभी युवा खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को बहुत-बहुत बधाई. हमारे होनहार खिलाड़ियों पर पूरे देश को गर्व है. जय हिंद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने टीम इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व मंच पर नई पीढ़ी की प्रतिभा को दबदबे के साथ प्रदर्शन करते देखना हमेशा रोमांचक होता है. आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप का रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने पर भारतीय अंडर-19 टीम को हार्दिक बधाई. उन्होंने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन के उनके शानदार प्रदर्शन ने एक नया स्वर्ण मानक स्थापित किया है. भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और मजबूत हाथों में है!

भारत की अंडर-19 टीम के ताज में छठा सितारा- ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पोस्ट में बधाई देते हुए कहा कि भारत की अंडर-19 टीम के ताज में छठा सितारा. उन्होंने कहा कि प्रभावशाली और दबदबे भरे अभियान के बाद रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप जीतने पर हमारी अंडर-19 टीम को ढेरों बधाइयां. भविष्य के सितारे अब जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़ेंः जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow