TVK Rally Stampede: तमिलनाडु में भगदड़ पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कुछ तो गड़बड़...’
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार (28 सितंबर, 2025) को तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को मची भगदड़ पर गहरा शोक जताया है. अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय की रैली में लोगों की भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. इस भयावह हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ऐसे भयानक हादसे देश में भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की कमियों को व्यापक तौर पर उजागर करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाओं का होना बेहद दर्दनाक है. इस बीच उन्होंने बेंगलुरु की उस भगदड़ का जिक्र किया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. (इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार (28 सितंबर, 2025) को तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को मची भगदड़ पर गहरा शोक जताया है. अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय की रैली में लोगों की भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस भयावह हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ऐसे भयानक हादसे देश में भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की कमियों को व्यापक तौर पर उजागर करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाओं का होना बेहद दर्दनाक है. इस बीच उन्होंने बेंगलुरु की उस भगदड़ का जिक्र किया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी.
(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.)
What's Your Reaction?