Tula Weekly Rashifal 2026: तुला को मिलेगा भाग्य का साथ, 22-28 फरवरी तक करियर में तरक्की और प्रेम जीवन में मधुरता
Libra Weekly Rashifal 2026 (22 to 28 February): फरवरी 2026 महीने का चौथा सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल. यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल. तुला राशि साप्ताहिक राशिफल तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए आया है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे. नौकरीपेशा लोगों के द्वारा कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष लाभ होने के योग बनेंगे. फरवरी का यह पूरा सप्ताह आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसती रहेगी. अधीनस्थ लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है. इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है. भूमि-भवन और वाहन आदि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. छात्रों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी. इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे. यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है. वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह बना रहेगा. तुला राशि के लिए उपाय: महालक्ष्मी अष्टकम् का का पाठ करें. ये भी पढ़ें: Kanya Weekly Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए भाग्यशाली सप्ताह, करियर-कारोबार में मिलेगा फायदा Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Libra Weekly Rashifal 2026 (22 to 28 February): फरवरी 2026 महीने का चौथा सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल. यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए आया है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे. नौकरीपेशा लोगों के द्वारा कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर विशेष लाभ होने के योग बनेंगे. फरवरी का यह पूरा सप्ताह आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बरसती रहेगी. अधीनस्थ लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा.
आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है. इस दौरान किसी योजना अथवा बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है. भूमि-भवन और वाहन आदि सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के क्रय-विक्रय के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. छात्रों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी.
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी. इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे. यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है. वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह बना रहेगा.
तुला राशि के लिए उपाय: महालक्ष्मी अष्टकम् का का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Kanya Weekly Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए भाग्यशाली सप्ताह, करियर-कारोबार में मिलेगा फायदा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?