Trump Tariffs vs Global Markets | Stocks दबाव में, Gold–Silver रिकॉर्ड पर क्यों? | Paisa Live
US President Donald Trump की लगातार tariff threats ने एक बार फिर global markets में uncertainty बढ़ा दी है। Japan, India और US तक equity markets दबाव में हैं, जबकि Gold, Silver और Copper जैसे commodities नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। Greenland issue को लेकर US–Europe tensions बढ़ने के बाद Trump ने 8 European countries पर 10% tariffs और आगे चलकर 25% extra tariffs की चेतावनी दी है। इसके जवाब में EU, करीब $108 billion के US products पर tariffs लगाने की तैयारी में है। US–EU trade, जो global trade का लगभग 30% है, उस पर बड़ा असर पड़ सकता है। Experts मानते हैं कि investors tariffs के आदी हो चुके हैं, लेकिन India जैसे markets पर असर ज्यादा दिख रहा है। जहां US और China markets ने 30–35% returns दिए, वहीं Sensex का return सिर्फ 14% रहा। सवाल यही है—क्या tariffs और geopolitics अब markets का नया normal बन चुके हैं?
What's Your Reaction?