Toxic Controversy: 101 करोड़ की ओपनिंग के बाद सच हुई भविष्यवाणी

Toxic Controversy: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 101 करोड़ रुपये की कमाई की. इस बड़ी शुरुआत के दो दिन बाद ही फिल्म विवादों में घिर गई. महिलाओं को दिखाने के तरीके, हिंसक दृश्यों और सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. खास बात यह है कि ABP Live ने फिल्म की रिलीज वाले दिन ही इस विवाद का ज्योतिषीय संकेत दे दिया था. 26 अगस्त को प्रकाशित विश्लेषण में 28 अगस्त के आसपास फिल्म की कहानी, हिंसा और महिला किरदारों को लेकर बहस बढ़ने की आशंका जताई गई थी. अब विवाद भी लगभग इन्हीं बातों पर हो रहा है. कुंडली में पहले दिन की बड़ी कमाई का योग 'टॉक्सिक' की रिलीज कुंडली 26 अगस्त 2026 को सुबह 4:15 बजे, दिल्ली के समय के अनुसार बनाई गई थी. इसमें कर्क लग्न और लग्न में उच्च का गुरु था. ज्योतिष में गुरु को विस्तार और बड़ी सफलता से जोड़कर देखा जाता है. यह भी पढ़ें- सितंबर में दाल-तेल से दूध तक क्या होगा महंगा? कमजोर मानसून के बीच कुंडली ने बढ़ाई चिंता कुंडली में गुरु पांचवें भाव को देख रहा था. पांचवां भाव सिनेमा, मनोरंजन और रचनात्मकता का माना जाता है. गुरु की दृष्टि सातवें भाव में बैठे चंद्रमा पर भी थी. सातवां भाव जनता और विदेशी बाजार से जुड़ा है. यही कारण था कि फिल्म की बड़ी ओपनिंग और विदेश में मजबूत कारोबार का अनुमान लगाया गया. होरा कुंडली में सूर्य अपनी सिंह राशि और चंद्रमा-मंगल कर्क की होरा में थे. इसे धन प्राप्ति के लिए मजबूत स्थिति माना गया. हालांकि सिंह का अधिक प्रभाव यह भी बता रहा था कि शुरुआती कमाई में कहानी से ज्यादा यश के नाम और स्टारडम की भूमिका रहेगी. ट्रेड ट्रैकर के शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. विवाद का संकेत कैसे मिला? फिल्म की रिलीज कुंडली में कुंभ राशि आठवें भाव में पड़ रही थी और यहीं राहु मौजूद था. ज्योतिष में आठवां भाव अचानक सामने आने वाले विवाद, छिपी कमजोरियों और बदलती प्रतिक्रिया से जुड़ा माना जाता है. 27 और 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के शतभिषा नक्षत्र में हुआ. फिल्म की कुंडली का लग्नेश चंद्रमा है और रिलीज के समय चंद्रमा की महादशा भी चल रही थी. इसलिए ग्रहण का असर सामान्य से अधिक महत्वपूर्ण माना गया. इसी आधार पर ABP Live के लेख में कहा गया था कि फिल्म के दृश्यों, महिलाओं को दिखाने के तरीके, हिंसा या कहानी को लेकर कोई नई बहस तेज हो सकती है. यहां पढें पूरा आर्टिकल- 'Toxic' 1000 करोड़ कमाएगी या दूसरे हफ्ते लगेगा ब्रेक? कुंडली में मिला बड़ा संकेत फिल्म का जन्म नक्षत्र श्रवण था. श्रवण से शतभिषा तीसरा नक्षत्र पड़ता है, जिसे नवतारा पद्धति में विपत तारा कहा जाता है. विपत तारा के दौरान रुकावट, विरोध और अचानक पैदा होने वाले विवाद की आशंका रहती है. इसलिए 28 अगस्त को टिकट बिक्री के साथ आलोचना बढ़ने का अनुमान लगाया गया था. महिलाओं और हिंसा पर उठे सवाल तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने फिल्मों में बढ़ती हिंसा और महिलाओं को एक खास तरीके से पेश किए जाने पर चिंता जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स में उनके बयान को 'टॉक्सिक' से जोड़कर देखा जा रहा है. अन्नामलाई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि फिल्मों का बच्चों और युवाओं पर गहरा असर पड़ता है. इसलिए हिंसक और आपत्तिजनक दृश्यों को मंजूरी देते समय अधिक सख्ती होनी चाहिए. 28 अगस्त को सामने आया यह विवाद कुंडली में राहु, आठवें भाव, चंद्र ग्रहण और विपत तारा से निकाले गए संकेत से मेल खाता दिखाई देता है. नवांश में शुक्र और राहु ने भी दिया था संकेत फिल्म की नवांश कुंडली में राहु लग्न में था. सूर्य और बुध आठवें भाव में बैठे थे. इस स्थिति के आधार पर अनुमान था कि फिल्म की कहानी और किरदारों के फैसले हर दर्शक को पसंद नहीं आएंगे. नवांश के दसवें भाव में शुक्र था. शुक्र सिनेमा, ग्लैमर, सुंदरता और महिला कलाकारों का कारक माना जाता है. लेकिन कुंडली में उस पर राहु का प्रभाव विवाद की आशंका बढ़ा रहा था. इसी कारण महिला कलाकार, ग्लैमर और फिल्म के कुछ दृश्य तारीफ के साथ आलोचना का कारण भी बन सकते थे. समीक्षकों ने किया नोटिस मिलने का दावा 'टॉक्सिक' की आलोचना करने वाले कुछ YouTubers और influencers ने नोटिस मिलने की बात सामने आई है. फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज से पहले कथित झूठी या मानहानिकारक सामग्री के खिलाफ अदालत से अंतरिम आदेश लिया था. निर्माताओं की ओर से कार्रवाई को ऐसी ही सामग्री से जोड़ा गया है. वहीं समीक्षक इसे अपने रिव्यू के बाद उठाया गया कदम बता रहे हैं. अभी अदालत ने किसी खास समीक्षा को मानहानिकारक घोषित नहीं किया है. कमाई में भी दिखा उतार-चढ़ाव पहले दिन करीब 101.10 करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे दिन फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 36 से 38 करोड़ रुपये के बीच रहा. तीसरे दिन कमाई करीब 26.60 करोड़ रुपये बताई गई. ये ट्रेड ट्रैकर के शुरुआती अनुमान हैं. रिलीज कुंडली के दशमांश में राहु आठवें और केतु दूसरे भाव में था. इस स्थिति के आधार पर कलेक्शन में अचानक उतार-चढ़ाव की आशंका जताई गई थी. शुरुआती तीन दिनों के आंकड़ों में यही बदलाव दिखाई दे रहा है. फिलहाल इतना साफ है कि फिल्म की बड़ी ओपनिंग, उसके बाद कमाई में गिरावट और 28 अगस्त को महिलाओं तथा हिंसा पर उठे सवाल और ये घटनाएं ABP Live के ज्योतिषीय विश्लेषण से काफी हद तक मेल खाती हैं. अब अगली नजर 1 से 3 सितंबर के बीच फिल्म के प्रदर्शन पर रहेगी. FAQ 1. 'टॉक्सिक' ने पहले दिन कितनी कमाई की?ट्रेड ट्रैकर के शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. 2. 'टॉक्सिक' को लेकर क्या विवाद है?फिल्म में महिलाओं को दिखाने के तरीके, हिंसक दृश्यों और CBFC की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं. 3. ABP Live ने क्या भविष्यवाणी की थी?26 अगस्त को प्रकाश

Aug 29, 2026 - 17:30
 0
Toxic Controversy: 101 करोड़ की ओपनिंग के बाद सच हुई भविष्यवाणी

Toxic Controversy: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 101 करोड़ रुपये की कमाई की. इस बड़ी शुरुआत के दो दिन बाद ही फिल्म विवादों में घिर गई. महिलाओं को दिखाने के तरीके, हिंसक दृश्यों और सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं.

खास बात यह है कि ABP Live ने फिल्म की रिलीज वाले दिन ही इस विवाद का ज्योतिषीय संकेत दे दिया था. 26 अगस्त को प्रकाशित विश्लेषण में 28 अगस्त के आसपास फिल्म की कहानी, हिंसा और महिला किरदारों को लेकर बहस बढ़ने की आशंका जताई गई थी. अब विवाद भी लगभग इन्हीं बातों पर हो रहा है.

कुंडली में पहले दिन की बड़ी कमाई का योग

'टॉक्सिक' की रिलीज कुंडली 26 अगस्त 2026 को सुबह 4:15 बजे, दिल्ली के समय के अनुसार बनाई गई थी. इसमें कर्क लग्न और लग्न में उच्च का गुरु था. ज्योतिष में गुरु को विस्तार और बड़ी सफलता से जोड़कर देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- सितंबर में दाल-तेल से दूध तक क्या होगा महंगा? कमजोर मानसून के बीच कुंडली ने बढ़ाई चिंता

कुंडली में गुरु पांचवें भाव को देख रहा था. पांचवां भाव सिनेमा, मनोरंजन और रचनात्मकता का माना जाता है. गुरु की दृष्टि सातवें भाव में बैठे चंद्रमा पर भी थी. सातवां भाव जनता और विदेशी बाजार से जुड़ा है. यही कारण था कि फिल्म की बड़ी ओपनिंग और विदेश में मजबूत कारोबार का अनुमान लगाया गया.

होरा कुंडली में सूर्य अपनी सिंह राशि और चंद्रमा-मंगल कर्क की होरा में थे. इसे धन प्राप्ति के लिए मजबूत स्थिति माना गया. हालांकि सिंह का अधिक प्रभाव यह भी बता रहा था कि शुरुआती कमाई में कहानी से ज्यादा यश के नाम और स्टारडम की भूमिका रहेगी.

ट्रेड ट्रैकर के शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

विवाद का संकेत कैसे मिला?

फिल्म की रिलीज कुंडली में कुंभ राशि आठवें भाव में पड़ रही थी और यहीं राहु मौजूद था. ज्योतिष में आठवां भाव अचानक सामने आने वाले विवाद, छिपी कमजोरियों और बदलती प्रतिक्रिया से जुड़ा माना जाता है.

27 और 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के शतभिषा नक्षत्र में हुआ. फिल्म की कुंडली का लग्नेश चंद्रमा है और रिलीज के समय चंद्रमा की महादशा भी चल रही थी. इसलिए ग्रहण का असर सामान्य से अधिक महत्वपूर्ण माना गया.

इसी आधार पर ABP Live के लेख में कहा गया था कि फिल्म के दृश्यों, महिलाओं को दिखाने के तरीके, हिंसा या कहानी को लेकर कोई नई बहस तेज हो सकती है. यहां पढें पूरा आर्टिकल- 'Toxic' 1000 करोड़ कमाएगी या दूसरे हफ्ते लगेगा ब्रेक? कुंडली में मिला बड़ा संकेत

फिल्म का जन्म नक्षत्र श्रवण था. श्रवण से शतभिषा तीसरा नक्षत्र पड़ता है, जिसे नवतारा पद्धति में विपत तारा कहा जाता है. विपत तारा के दौरान रुकावट, विरोध और अचानक पैदा होने वाले विवाद की आशंका रहती है. इसलिए 28 अगस्त को टिकट बिक्री के साथ आलोचना बढ़ने का अनुमान लगाया गया था.

महिलाओं और हिंसा पर उठे सवाल

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने फिल्मों में बढ़ती हिंसा और महिलाओं को एक खास तरीके से पेश किए जाने पर चिंता जताई है. मीडिया रिपोर्ट्स में उनके बयान को 'टॉक्सिक' से जोड़कर देखा जा रहा है.

अन्नामलाई ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि फिल्मों का बच्चों और युवाओं पर गहरा असर पड़ता है. इसलिए हिंसक और आपत्तिजनक दृश्यों को मंजूरी देते समय अधिक सख्ती होनी चाहिए.

28 अगस्त को सामने आया यह विवाद कुंडली में राहु, आठवें भाव, चंद्र ग्रहण और विपत तारा से निकाले गए संकेत से मेल खाता दिखाई देता है.

नवांश में शुक्र और राहु ने भी दिया था संकेत

फिल्म की नवांश कुंडली में राहु लग्न में था. सूर्य और बुध आठवें भाव में बैठे थे. इस स्थिति के आधार पर अनुमान था कि फिल्म की कहानी और किरदारों के फैसले हर दर्शक को पसंद नहीं आएंगे.

नवांश के दसवें भाव में शुक्र था. शुक्र सिनेमा, ग्लैमर, सुंदरता और महिला कलाकारों का कारक माना जाता है. लेकिन कुंडली में उस पर राहु का प्रभाव विवाद की आशंका बढ़ा रहा था. इसी कारण महिला कलाकार, ग्लैमर और फिल्म के कुछ दृश्य तारीफ के साथ आलोचना का कारण भी बन सकते थे.

समीक्षकों ने किया नोटिस मिलने का दावा

'टॉक्सिक' की आलोचना करने वाले कुछ YouTubers और influencers ने नोटिस मिलने की बात सामने आई है. फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज से पहले कथित झूठी या मानहानिकारक सामग्री के खिलाफ अदालत से अंतरिम आदेश लिया था. निर्माताओं की ओर से कार्रवाई को ऐसी ही सामग्री से जोड़ा गया है. वहीं समीक्षक इसे अपने रिव्यू के बाद उठाया गया कदम बता रहे हैं. अभी अदालत ने किसी खास समीक्षा को मानहानिकारक घोषित नहीं किया है.

कमाई में भी दिखा उतार-चढ़ाव

पहले दिन करीब 101.10 करोड़ रुपये कमाने के बाद दूसरे दिन फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 36 से 38 करोड़ रुपये के बीच रहा. तीसरे दिन कमाई करीब 26.60 करोड़ रुपये बताई गई. ये ट्रेड ट्रैकर के शुरुआती अनुमान हैं.

रिलीज कुंडली के दशमांश में राहु आठवें और केतु दूसरे भाव में था. इस स्थिति के आधार पर कलेक्शन में अचानक उतार-चढ़ाव की आशंका जताई गई थी. शुरुआती तीन दिनों के आंकड़ों में यही बदलाव दिखाई दे रहा है.

फिलहाल इतना साफ है कि फिल्म की बड़ी ओपनिंग, उसके बाद कमाई में गिरावट और 28 अगस्त को महिलाओं तथा हिंसा पर उठे सवाल और ये घटनाएं ABP Live के ज्योतिषीय विश्लेषण से काफी हद तक मेल खाती हैं. अब अगली नजर 1 से 3 सितंबर के बीच फिल्म के प्रदर्शन पर रहेगी.

FAQ

1. 'टॉक्सिक' ने पहले दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रैकर के शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

2. 'टॉक्सिक' को लेकर क्या विवाद है?
फिल्म में महिलाओं को दिखाने के तरीके, हिंसक दृश्यों और CBFC की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

3. ABP Live ने क्या भविष्यवाणी की थी?
26 अगस्त को प्रकाशित विश्लेषण में 28 अगस्त के आसपास कहानी, हिंसा और महिला किरदारों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका जताई गई थी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow