‘Thank You India' लिखकर ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइल, जानें क्यों किया ऐसा?

पिछले महीने 28 फरवरी से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध लगातार जारी है. अमेरिका और इजरायल लगातार मिसाइलों और ड्रोन्स के जरिए ईरान पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है. हालांकि, ईरान ने अपनी सैन्य कार्रवाई के इस चरण में कुछ ऐसा किया है, जिसने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ईरान की सेना ने अपने सैन्य कार्रवाई के 83वें चरण में इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं, लेकिन इन मिसाइलों से हमले के पहले ईरानी सेना ने मिसाइलों पर ‘Thank You People of India’ लिखा था. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यह तस्वीर मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास और ईरानी सरकारी मीडिया की तरफ से शेयर किया गया है, जिसमें भारत के लोगों का धन्यवाद किया जा रहा है. इसी तरह के कुछ मैसेज पाकिस्तान, स्पेन और जर्मनी के लोगों के लिए भी ईरानी सेना की ओर से लिखे गए हैं, जो तेहरान के प्रति सहानुभूति रखने वाले देशों के लिए एक आभार जताने के संकेत देते हैं. ईरानी सेना ने US-इजरायल पर किए मिसाइल हमले ईरान के सरकारी न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह मैसेज ईरानी सैन्य कार्रवाई के 83वें चरण के दौरान देखे गए, जो ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का हिस्सा है, जिसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अंजाम दे रहे हैं. IRGC ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ईरानी सैन्य कार्रवाई के इस चरण में अमेरिका और इजरायल के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इनमें अशदोद में ऑयल स्टोरेज फेसिलिटीज, मोदीन के पास सैन्य ठिकाने और एक अमेरिकी मिलिट्री इंफोर्मेशन एक्सचेंज सेंटर शामिल हैं. Gratitude from Iran’s Aerospace Force to the people of #Spain, #Pakistan, #India, and #Germany for their support and solidarity; especially during the 83rd wave of missile response to the U.S. and #Israel.#Iran#US#War pic.twitter.com/5QjqIBFiXj — Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 27, 2026 ईरानी सेना ने भारत का क्यों किया जिक्र? ईरान की सेना की ओर से भारत का किया गया जिक्र हाल के उन घटनाक्रमों को दिखाता है, जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को उजागर किया है. ईरान ने हाल ही में पुष्टि की कि वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रूप से निकलने के लिए रास्ता दे रहा है, जबकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से जुड़े जहाजों पर बैन जारी है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि भारत उन कुछ चुनिंदा मित्र देशों में से एक है, जिनके जहाजों को इलाके में युद्ध जैसे हालात के बावजूद रोका नहीं जाएगा. कश्मीर के लोगों ने ईरान के दिल खोलकर दिया दान इसके अलावा, इस मैसेज के पीछे एक और कारण भारतीयों, खासकर कश्मीर के लोगों की तरफ से ईरान को दी गई मानवीय सहयोग हो सकता है. हाल ही में कश्मीर के लोगों ने ईरान युद्ध में प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारी संख्या दान अभियान चलाए. लोगों ने दान के तौर पर नकद रुपये, सोने-चांदी के गहने, चांदी-पीतल और तांबे के बर्तन, जमीन, कार, बाइक समेत कई अन्य चीजें नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के रूप में दान में दी थी. यह भी पढ़ेंः भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM मोदी ने कर दिया क्लीयर

Mar 28, 2026 - 04:30
 0
‘Thank You India' लिखकर ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइल, जानें क्यों किया ऐसा?

पिछले महीने 28 फरवरी से इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध लगातार जारी है. अमेरिका और इजरायल लगातार मिसाइलों और ड्रोन्स के जरिए ईरान पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान की सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है. हालांकि, ईरान ने अपनी सैन्य कार्रवाई के इस चरण में कुछ ऐसा किया है, जिसने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

ईरान की सेना ने अपने सैन्य कार्रवाई के 83वें चरण में इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं, लेकिन इन मिसाइलों से हमले के पहले ईरानी सेना ने मिसाइलों पर ‘Thank You People of India’ लिखा था. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच यह तस्वीर मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास और ईरानी सरकारी मीडिया की तरफ से शेयर किया गया है, जिसमें भारत के लोगों का धन्यवाद किया जा रहा है. इसी तरह के कुछ मैसेज पाकिस्तान, स्पेन और जर्मनी के लोगों के लिए भी ईरानी सेना की ओर से लिखे गए हैं, जो तेहरान के प्रति सहानुभूति रखने वाले देशों के लिए एक आभार जताने के संकेत देते हैं.

ईरानी सेना ने US-इजरायल पर किए मिसाइल हमले

ईरान के सरकारी न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह मैसेज ईरानी सैन्य कार्रवाई के 83वें चरण के दौरान देखे गए, जो ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का हिस्सा है, जिसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अंजाम दे रहे हैं. IRGC ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ईरानी सैन्य कार्रवाई के इस चरण में अमेरिका और इजरायल के प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इनमें अशदोद में ऑयल स्टोरेज फेसिलिटीज, मोदीन के पास सैन्य ठिकाने और एक अमेरिकी मिलिट्री इंफोर्मेशन एक्सचेंज सेंटर शामिल हैं.

ईरानी सेना ने भारत का क्यों किया जिक्र?

ईरान की सेना की ओर से भारत का किया गया जिक्र हाल के उन घटनाक्रमों को दिखाता है, जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को उजागर किया है. ईरान ने हाल ही में पुष्टि की कि वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रूप से निकलने के लिए रास्ता दे रहा है, जबकि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से जुड़े जहाजों पर बैन जारी है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि भारत उन कुछ चुनिंदा मित्र देशों में से एक है, जिनके जहाजों को इलाके में युद्ध जैसे हालात के बावजूद रोका नहीं जाएगा.

कश्मीर के लोगों ने ईरान के दिल खोलकर दिया दान

इसके अलावा, इस मैसेज के पीछे एक और कारण भारतीयों, खासकर कश्मीर के लोगों की तरफ से ईरान को दी गई मानवीय सहयोग हो सकता है. हाल ही में कश्मीर के लोगों ने ईरान युद्ध में प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारी संख्या दान अभियान चलाए. लोगों ने दान के तौर पर नकद रुपये, सोने-चांदी के गहने, चांदी-पीतल और तांबे के बर्तन, जमीन, कार, बाइक समेत कई अन्य चीजें नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के रूप में दान में दी थी.

यह भी पढ़ेंः भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM मोदी ने कर दिया क्लीयर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow