Tarot Weekly Rashifal: 13 से 19 सितंबर 2026, सिंह राशि के खुलेंगे आय के नए स्रोत, मिथुन के पुराने प्रयास दिलाएंगे बड़ी तरक्की; देखें कार्ड्स का इशारा
Weekly Tarot Horoscope (13 to 19 September 2026): सितंबर 2026 का यह तीसरा सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए करियर में पद-सम्मान, व्यापारिक समझौतों और रिश्तों की मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आने वाले 7 दिनों में टैरो कार्ड्स आपके भविष्य और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से. इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान और कन्या राशि वालों को नए व्यावसायिक सौदों का लाभ मिलेगा, वहीं कर्क राशि के लोगों को प्रॉपर्टी सौदों व यात्रा में और मेष राशि वालों को ससुराल पक्ष से जुड़े विवादों में बेहद संभलकर चलने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए यह पूरा सप्ताह कैसा साबित होगा. मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कई तरह के उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है. शादीशुदा लोगों के लिए ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है. आपको सलाह है कि इस हफ्ते अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. क्योंकि पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है. यदि आपकी संतान वयस्क हो चुकी है तो उनके जीवन में अत्यधिक हस्तक्षेप करने से बचें. वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को इस हफ्ते अपने पार्टनर से सहयोग की आवश्यकता महसूस होगी. आपको सलाह है कि अपने पार्टनर का पूरा समय दें और विवादों से दूरी बनाए रखें. इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए हफ्ता नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा. रिश्तों में मधुरता और प्रेम संबंधों में मजबूती आने के संकेत हैं. मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सफलता की ओर लेकर जाएगा. इस राशि के नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को पहले किए गए प्रयास अब फल देंगे. लेकिन, आपको सेहत के कारण थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा. इस हफ्ते आपके पार्टनर को आपकी समर्थन और मदद की जरूरत होगी. कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कामकाज में काफी अड़चनें लेकर आएगा. इसलिए आपको सलाह है कि संपत्ति या जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. घर से बाहर यात्रा का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा का ध्यान रखें. परिवार में किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में संयम और धैर्य से काम करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा. सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफलटैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. आपको सलाह है कि माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें. किसी मित्र या परिचित से लाभ मिल सकता है. साथ ही कोई अप्रत्यक्ष सहयोग आपको भावुक कर सकता है. कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा. लेकिन, आपको जल्दबाजी में निर्णय न लें. संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. व्यापार में नए अनुबंध या सौदे संभव हैं. कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ छोटी यात्रा करने से आपको सुख मिलेगा. साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाएंगे. तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत परिवार में सौहार्द और खुशी से होगी. प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी फैसला लेने से बचें. इसलिए सोच समझकर ही कदम बढ़ाएं. आर्थिक स्थिति सामान्य और संतुलित रहेगी. लेकिन, अनावश्यक खर्चों से बचें. वरना आपकी आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगी. वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस हफ्ते आप सामाजिक कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे व्यापारिक सहयोगियों और मित्रों से संबंध मजबूत होंगे. लेकिन, आपकी लव लाइफ में काफी परेशानियां रह सकती हैं. ऐसे में धैर्य और संवाद से स्थितियों को संभालना होगा. धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. इस हफ्ते आपकी सलाह और सहयोग दूसरों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपको अपने भाई-बहनों या रिश्तेदारों से विचारों का टकराव संभव है. कार्यक्षेत्र में आपको सभी का सहयोग मिलेगा और सभी लोग आपकी बात का समर्थन करेंगे. मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को इस हफ्ते आत्मबल की कमी महसूस हो सकती है. साथ ही निर्णय लेने में भी दुविधा महसूस हो सकती है. परिवार और करियर में आपके प्रभाव में थोड़ी कमी आएगी. किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने से बचें और सुरक्षित, व्यावहारिक मार्ग अपनाएं. ऐसा करने से सप्ताह के अंत में आपको इससे लाभ मिलेगा. कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह बहुत कुछ नया सिखाने और लाभ दिलाने वाला साबित होगा. इस हफ्ते आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और निखार आएगा. नए संबंध और संपर्क बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पुरस्कार या सम्मान मिलने के योग हैं. परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सत्ता और उच्च पदस्थ लोगों से संबंध मजबूत होंगे. मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा और असंतुष्ट रह सकता है.
Weekly Tarot Horoscope (13 to 19 September 2026): सितंबर 2026 का यह तीसरा सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए करियर में पद-सम्मान, व्यापारिक समझौतों और रिश्तों की मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आने वाले 7 दिनों में टैरो कार्ड्स आपके भविष्य और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान और कन्या राशि वालों को नए व्यावसायिक सौदों का लाभ मिलेगा, वहीं कर्क राशि के लोगों को प्रॉपर्टी सौदों व यात्रा में और मेष राशि वालों को ससुराल पक्ष से जुड़े विवादों में बेहद संभलकर चलने की सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए यह पूरा सप्ताह कैसा साबित होगा.
मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कई तरह के उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है. शादीशुदा लोगों के लिए ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है. आपको सलाह है कि इस हफ्ते अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. क्योंकि पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है. यदि आपकी संतान वयस्क हो चुकी है तो उनके जीवन में अत्यधिक हस्तक्षेप करने से बचें.
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को इस हफ्ते अपने पार्टनर से सहयोग की आवश्यकता महसूस होगी. आपको सलाह है कि अपने पार्टनर का पूरा समय दें और विवादों से दूरी बनाए रखें. इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए हफ्ता नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा. रिश्तों में मधुरता और प्रेम संबंधों में मजबूती आने के संकेत हैं.
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सफलता की ओर लेकर जाएगा. इस राशि के नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को पहले किए गए प्रयास अब फल देंगे. लेकिन, आपको सेहत के कारण थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा. इस हफ्ते आपके पार्टनर को आपकी समर्थन और मदद की जरूरत होगी.
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कामकाज में काफी अड़चनें लेकर आएगा. इसलिए आपको सलाह है कि संपत्ति या जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. घर से बाहर यात्रा का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा का ध्यान रखें. परिवार में किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में संयम और धैर्य से काम करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा.
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. आपको सलाह है कि माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें. किसी मित्र या परिचित से लाभ मिल सकता है. साथ ही कोई अप्रत्यक्ष सहयोग आपको भावुक कर सकता है.
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा. लेकिन, आपको जल्दबाजी में निर्णय न लें. संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. व्यापार में नए अनुबंध या सौदे संभव हैं. कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ छोटी यात्रा करने से आपको सुख मिलेगा. साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाएंगे.
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत परिवार में सौहार्द और खुशी से होगी. प्रेम संबंधों को लेकर कोई भी फैसला लेने से बचें. इसलिए सोच समझकर ही कदम बढ़ाएं. आर्थिक स्थिति सामान्य और संतुलित रहेगी. लेकिन, अनावश्यक खर्चों से बचें. वरना आपकी आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगी.
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. इस हफ्ते आप सामाजिक कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे व्यापारिक सहयोगियों और मित्रों से संबंध मजबूत होंगे. लेकिन, आपकी लव लाइफ में काफी परेशानियां रह सकती हैं. ऐसे में धैर्य और संवाद से स्थितियों को संभालना होगा.
धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. इस हफ्ते आपकी सलाह और सहयोग दूसरों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपको अपने भाई-बहनों या रिश्तेदारों से विचारों का टकराव संभव है. कार्यक्षेत्र में आपको सभी का सहयोग मिलेगा और सभी लोग आपकी बात का समर्थन करेंगे.
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को इस हफ्ते आत्मबल की कमी महसूस हो सकती है. साथ ही निर्णय लेने में भी दुविधा महसूस हो सकती है. परिवार और करियर में आपके प्रभाव में थोड़ी कमी आएगी. किसी भी काम में शॉर्टकट अपनाने से बचें और सुरक्षित, व्यावहारिक मार्ग अपनाएं. ऐसा करने से सप्ताह के अंत में आपको इससे लाभ मिलेगा.
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए सप्ताह बहुत कुछ नया सिखाने और लाभ दिलाने वाला साबित होगा. इस हफ्ते आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और निखार आएगा. नए संबंध और संपर्क बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पुरस्कार या सम्मान मिलने के योग हैं. परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं. सत्ता और उच्च पदस्थ लोगों से संबंध मजबूत होंगे.
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा और असंतुष्ट रह सकता है. कामकाज में आपको मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा संभव है. आपको सलाह है कि अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी या व्यावसायिक साझेदार के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपको अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा.
साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 सितंबर 2026: मकर-वृश्चिक राशि रहें सावधान, कुंभ-तुला राशि को नए अवसर; पढ़ें 12 राशियों का हाल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?