Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल
Weekly Tarot Horoscope 19 to 25 July 2026: क्या यह सप्ताह आपके करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा, या फिर आपको आर्थिक लेन-देन में बरतनी होगी विशेष सावधानी? जुलाई महीने के इस नए सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 के बारे में ग्रहों और टैरो कार्ड्स के गुप्त संकेतों को डिकोड करने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से. यह सप्ताह जहां मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए बंपर धन लाभ और पदोन्नति के दरवाजे खोलने वाला है, वहीं कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों को बजट, सेहत और वाणी पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कार्ड्स इस हफ्ते क्या नई चेतावनियां और सुनहरे अवसर लेकर आए हैं. मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries) टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर के मामले में बहुत ही शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं उभर कर सामने आएंगी, जहां से आपको अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है. अब आपको अपनी पुरानी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सलाह: सप्ताह के अंत में पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा. सावधानी: इस हफ्ते अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी फोकस रखें. जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें. वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus) वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आपके व्यवहार और सूझबूझ से काम में बड़ा लाभ मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. कला और संगीत से जुड़े लोगों के करियर को नई पहचान मिलेगी. सलाह: इस हफ्ते दूसरों की नि:स्वार्थ भाव से मदद करने के लिए आगे आएं, इससे आपके अपने काम भी आसान हो जाएंगे. सावधानी: अधूरे कामों को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी न करें. मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini) टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. इस हफ्ते आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी. व्यापारियों को मुनाफे के बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे. पुराने प्रयास अब रंग लाएंगे. सलाह: विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहतरीन है, पढ़ाई में नई रुचि जागेगी. पुराने दोस्तों का सहयोग आपके हौसले को बढ़ाएगा. सावधानी: अपनी योग्यताओं और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने से पीछे न हटें, नए लक्ष्य तय करने का यह सही समय है. कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer) कर्क राशि के लोगों के मन में इस सप्ताह कई तरह के विचार परेशान कर सकते हैं. निर्णय लेने में असमंजस (Confusion) की स्थिति बनी रहेगी. यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में परिवार का सहयोग राहत देगा. सलाह: किसी भी बड़े और महत्वपूर्ण फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें, करीबियों से सलाह अवश्य लें. सावधानी: फिजूलखर्ची पर सख्त काबू रखें, वरना इस हफ्ते आपका बजट पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है. सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बड़ी सफलताएं लेकर आएगा. आप प्रतियोगिता और रचनात्मक क्षेत्रों में दूसरों से काफी आगे बढ़ेंगे. संगीत और साहित्य के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. मित्रों के साथ सकारात्मक चर्चा होगी और पारिवारिक मामलों में बड़ा फैसला ले सकते हैं. सलाह: रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें. सावधानी: अधूरे कार्यों को पूरा होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है, संयम रखें. आपकी उपस्थिति दूसरों के लिए मददगार साबित होगी. कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo) टैरो कार्ड्स के मुताबिक, कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक मामलों में बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने से आप मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सलाह: जीवनसाथी की भावनाओं को अच्छी तरह समझें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही खर्च करें. सावधानी: छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, रक्त से जुड़ी परेशानी हो सकती है. तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह थोड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं. संतान पक्ष को लेकर मन व्याकुल रह सकता है, लेकिन पिता या बड़े भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के मजबूत योग हैं. व्यापारियों को कोई नई और बड़ी डील मिल सकती है. सलाह: पारिवारिक आयोजनों में भाग लेने से रिश्तों में मिठास आएगी. नई आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और समाज में सम्मान मिलेगा. सावधानी: इस हफ्ते किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में सावधानी जरूर बरतें, लापरवाही भारी पड़ सकती है. वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं और सुनहरे अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं, जिनका आपको पूरा लाभ उठाना चाहिए. छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई में सामान्य से अधिक मेहनत करने की जरूरत है. सलाह: भविष्य में बड़े लाभ दिलाने वाले अवसरों को पहचानें और संयम के साथ आगे बढ़ें. सावधानी: अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल करें, वरना वैवाहिक जीवन और निजी रिश्तों में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है. धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद रचनात्मकता से भरा रहेगा. कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को इस हफ्ते नई पहचान और प्रसिद्धि मिल सकती है. घर की सजावट या संपत्ति से जुड़े रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं. सलाह: रिश्तों
Weekly Tarot Horoscope 19 to 25 July 2026: क्या यह सप्ताह आपके करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा, या फिर आपको आर्थिक लेन-देन में बरतनी होगी विशेष सावधानी? जुलाई महीने के इस नए सप्ताह 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 के बारे में ग्रहों और टैरो कार्ड्स के गुप्त संकेतों को डिकोड करने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.
यह सप्ताह जहां मिथुन और मीन राशि के जातकों के लिए बंपर धन लाभ और पदोन्नति के दरवाजे खोलने वाला है, वहीं कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों को बजट, सेहत और वाणी पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कार्ड्स इस हफ्ते क्या नई चेतावनियां और सुनहरे अवसर लेकर आए हैं.
मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर के मामले में बहुत ही शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं उभर कर सामने आएंगी, जहां से आपको अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है. अब आपको अपनी पुरानी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
- सलाह: सप्ताह के अंत में पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
- सावधानी: इस हफ्ते अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी फोकस रखें. जीवनसाथी की सेहत को नजरअंदाज न करें.
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह व्यावसायिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आपके व्यवहार और सूझबूझ से काम में बड़ा लाभ मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. कला और संगीत से जुड़े लोगों के करियर को नई पहचान मिलेगी.
- सलाह: इस हफ्ते दूसरों की नि:स्वार्थ भाव से मदद करने के लिए आगे आएं, इससे आपके अपने काम भी आसान हो जाएंगे.
- सावधानी: अधूरे कामों को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी न करें.
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. इस हफ्ते आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी. व्यापारियों को मुनाफे के बेहतरीन अवसर हाथ लगेंगे. पुराने प्रयास अब रंग लाएंगे.
- सलाह: विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहतरीन है, पढ़ाई में नई रुचि जागेगी. पुराने दोस्तों का सहयोग आपके हौसले को बढ़ाएगा.
- सावधानी: अपनी योग्यताओं और रचनात्मकता का प्रदर्शन करने से पीछे न हटें, नए लक्ष्य तय करने का यह सही समय है.
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer)
कर्क राशि के लोगों के मन में इस सप्ताह कई तरह के विचार परेशान कर सकते हैं. निर्णय लेने में असमंजस (Confusion) की स्थिति बनी रहेगी. यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. सप्ताह के अंत में परिवार का सहयोग राहत देगा.
- सलाह: किसी भी बड़े और महत्वपूर्ण फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें, करीबियों से सलाह अवश्य लें.
- सावधानी: फिजूलखर्ची पर सख्त काबू रखें, वरना इस हफ्ते आपका बजट पूरी तरह से गड़बड़ा सकता है.
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बड़ी सफलताएं लेकर आएगा. आप प्रतियोगिता और रचनात्मक क्षेत्रों में दूसरों से काफी आगे बढ़ेंगे. संगीत और साहित्य के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. मित्रों के साथ सकारात्मक चर्चा होगी और पारिवारिक मामलों में बड़ा फैसला ले सकते हैं.
- सलाह: रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें.
- सावधानी: अधूरे कार्यों को पूरा होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है, संयम रखें. आपकी उपस्थिति दूसरों के लिए मददगार साबित होगी.
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo)
टैरो कार्ड्स के मुताबिक, कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक मामलों में बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. परिवार के साथ बेहतरीन समय बिताने से आप मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
- सलाह: जीवनसाथी की भावनाओं को अच्छी तरह समझें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही खर्च करें.
- सावधानी: छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, रक्त से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra)
तुला राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह थोड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं. संतान पक्ष को लेकर मन व्याकुल रह सकता है, लेकिन पिता या बड़े भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के मजबूत योग हैं. व्यापारियों को कोई नई और बड़ी डील मिल सकती है.
- सलाह: पारिवारिक आयोजनों में भाग लेने से रिश्तों में मिठास आएगी. नई आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और समाज में सम्मान मिलेगा.
- सावधानी: इस हफ्ते किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में सावधानी जरूर बरतें, लापरवाही भारी पड़ सकती है.
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं और सुनहरे अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं, जिनका आपको पूरा लाभ उठाना चाहिए. छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई में सामान्य से अधिक मेहनत करने की जरूरत है.
- सलाह: भविष्य में बड़े लाभ दिलाने वाले अवसरों को पहचानें और संयम के साथ आगे बढ़ें.
- सावधानी: अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल करें, वरना वैवाहिक जीवन और निजी रिश्तों में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है.
धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद रचनात्मकता से भरा रहेगा. कला, संगीत और लेखन से जुड़े लोगों को इस हफ्ते नई पहचान और प्रसिद्धि मिल सकती है. घर की सजावट या संपत्ति से जुड़े रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं.
- सलाह: रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास पूरी तरह सफल रहेंगे. करियर में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
- सावधानी: कुछ कार्यों के पूरा होने में देरी हो सकती है, लेकिन आपको संयम और धैर्य का दामन नहीं छोड़ना है.
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn)
मकर राशि के लोगों को इस हफ्ते हर कदम बहुत ही सावधानी से फूंक-फूंक कर रखने की जरूरत है. प्रेम जीवन में भावनाओं में बहकर गलत निर्णय लेने से बचें. आर्थिक मोर्चे पर आपकी स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कामकाज और निजी जीवन में संतुलन बनाना जरूरी है.
- सलाह: अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखें ताकि पारिवारिक मतभेदों से बचा जा सके. अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाएं.
- सावधानी: यदि आप इस सप्ताह किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपने घर की सुरक्षा का अच्छे से इंतजाम करके ही निकलें.
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहने वाला है. करियर में प्रगति के लिए धैर्य बनाकर रखना इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है. हालांकि, मुश्किल समय में आपको अपने घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा.
- सलाह: इस चुनौतीपूर्ण समय में मानसिक रूप से मजबूत रहें, परिवार का साथ आपके मनोबल को बढ़ाएगा.
- सावधानी: इस हफ्ते आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. विशेषकर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह साझेदारी (Partnership) और टीमवर्क के मामलों में जबरदस्त लाभदायक सिद्ध होगा. पुराने सहयोगियों और पुराने संपर्कों से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
- सलाह: नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते पदोन्नति (Promotion) या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. मेहनत करने से पीछे न हटें.
- सावधानी: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को इस हफ्ते बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें, उनकी उचित देखभाल और समय दें.
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?