Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: जुलाई का यह हफ्ता कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, नए अवसर और कुछ चुनौतियाँ लेकर आ रहा है. टैरो कार्ड्स की रहस्यमयी गणना हमारे आने वाले दिनों का सटीक रास्ता दिखाती है. अजमेर की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन) के अनुसार, 12 से 18 जुलाई 2026 का यह सप्ताह करियर, बिजनेस, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर बेहद खास रहने वाला है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह हफ्ता. टैरो साप्ताहिक राशिफल ( 12 से 18 जुलाई 2026 ) मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस सप्ताह मेष राशि के लोग अपने कामकाज को लेकर पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। आप अपनी मेहनत और समझदारी से समाज और कार्यस्थल पर अच्छी पहचान बना पाएंगे। इस हफ्ते आप जो भी निर्णय लेंगे, उनमें व्यावहारिकता और समझदारी दिखाना जरूरी होगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा कदम न उठाएं वरना नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य भाग लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ता मजबूत होगा। घर में भी छोटे-छोटे काम पूरे होंगे। इस हफ्ते पुराने अधूरे काम पूरे करने की भी कोशिश करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों को इस हफ्ते संयम और सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत है। हालांकि, इस हफ्ते आपकी कोई अनचाही यात्रा हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारी रखें। इस हफ्ते कोई भी बड़ा फैसला बिना सलाह के न लें। कार्यक्षेत्र में रुकावटें कम होंगी और काम में गति आएगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और धन खर्च भी होगा, लेकिन उससे आपको सुख-सुविधाएं मिलेंगी। परिवार के साथ समय बिताएं और पुराने मामलों को सुलझाएं। सप्ताह के अंत तक कामकाज में तरक्की होगी। धन निवेश सोच-समझकर करें ताकि लाभ जरूर मिले। मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोग इस हफ्ते शांति और धैर्य से काम लेंगे। ऑफिस में आपकी वाणी और बुद्धिमानी से नए अवसर आएंगे। नया काम शुरू करने का योग बन रहा है। पुराने अटके काम पूरे होंगे। इस समय अपनी आदतों को बदलें और सकारात्मक सोच रखें। वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रख सकते हैं, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। काम को पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। परिवार में भी आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इस हफ्ते आपका अपने साथी के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। आपको इस हफ्ते मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। इस राशि के प्रतियोगिता या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। घर-परिवार में नए काम की शुरुआत हो सकती है। साथ ही इस हफ्ते धार्मिक कामों में मन लगेगा। आपको सलाह है कि विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। रिश्तों में भी बातचीत बनाए रखें, इससे आपसी समझ मजबूत होगी। सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ नया करने का होगा। यानी इस हफ्ते आपके पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए यह सही समय रहेगा। सप्ताह के अंत में पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई नया निवेश लाभ दे सकता है। काम में नई तकनीक या नया तरीका अपनाने से फायदा होगा। सामाजिक स्तर पर भी नए लोग जुड़ेंगे जो भविष्य में सहायक होंगे। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। इस बात का ध्यान रखें की आप इस हफ्ते जो भी काम करें आत्मविश्वास से करें लाभ जरूर होगा। कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी हो सकती है। किसी की कोई बात मन में खटक सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। साथी या परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर ध्यान दें। सप्ताह के मध्य में कोई नया मौका मिल सकता है, जिसका लाभ आपको आगे मिलेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव दूर होगा। काम में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। घर या परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बात को बढ़ाने के बजाय शांति से हल करें। धैर्य रखें और किसी भी बात पर गुस्सा न करें। विद्यार्थी मेहनत से ही सफलता पा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में नया मौका मिलेगा, खासकर गुरुवार को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विरोधी चाहे जितना भी प्रयास करें, आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। कोई शौक पूरा करने का अवसर भी मिलेगा। वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मेहनत और लगन से काम में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। भावनात्मक मामलों में थोड़ी संवेदनशीलता रहेगी, लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। धन लाभ के भी अच्छे योग हैं। धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस हफ्ते धनु राशि वालों को सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कामकाज में नई योजना बनानी होगी। दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला
Saptahik Rashifal 6 -12 July 2026: करियर, धन और लव लाइफ में किसका चमकेगा भाग्य? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?