Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!

Tarot Rashifal 22 August 2026: अगस्त महीने का यह शनिवार सभी 12 राशियों के लिए पदोन्नति, नए संपर्कों के विस्तार और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, सिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से. आज वृषभ राशि वालों को प्रमोशन और मेष राशि के जातकों को अधिकारों में वृद्धि के शुभ योग हैं, वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को निवेश से बचने और कर्क राशि वालों को चिड़चिड़ेपन पर लगाम लगाने की जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा. मेष टैरो राशिफलटैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छी रहेगा. आज आप अपनी वाणी से सभी का मन जीत लेंगे. वहीं, आज आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी. धार्मिक और आध्यात्मिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है आज आप अपने सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मदद करेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वृषभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पदोन्नति कराने वाला साबित होगा. आज आप अपनी सूझबूझ और धैर्य से अपने सभी अटके काम आसानी से पूरे कर लेंगे. वहीं, आज उच्च अधिकारियों का भी पूरा साथ मिलेगा. आज आपके सभी छोटे प्रयास रंग लाएंगे और आपके छोटे से छोटे प्रयास भी बड़ा सफलता दिला सकते हैं. मिथुन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. क्योंकि, आज कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. ऐसा हो सकता है कि आज आपको कामकाज में असफलता मिल जाए तो आपको सलाह है कि असफलता मिलने पर हार न माने. बल्कि दोबारा प्रयास करें. आपको सलाह है कि लाभ हासिल करने के लिए फिलहाल, थोड़ा संयम से काम करें. कर्क टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों का मन आज थोड़ा परेशान हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि, आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा. आपको सलाह है कि अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन न लाएं वरना इसका असर आपके रिश्तों पर दिखाई देगा. आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है तो आपको सलाह है कि थोड़ा संभलकर ही आर्थिक कार्य करें. सिंह टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए दिन योजनाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा. लेकिन, बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. आपको सलाह है कि फिलहाल, खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें. मानसिक शांति पाने के लिए मेडिटेशन और प्रकृति का सहारा लें. कारोबार में लाभ कमाने के अच्छे योग बन रहे हैं. कन्या टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोग आज अपने सभी काम पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे. साथ ही आज आपको काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन, आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे. आज किसी के सामने भी भावुक न हों. परिवार की जरूरतों पर आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा हालांकि,ऐसा करने से आपको संतोष महसूस होगा. तुला टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के आज नए संपर्क बनेंगे. जिनके साथ मिलकर आप अपने कामकाज का विस्तार करेंगे. प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है. लेकिन, आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं. आपको सलाह है कि आज समय को थोड़ा मैनेज करके परिस्थितियों को संभाल लें. वृश्चिक टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहने वाला है. हालांकि, आज आपको अपने काम समय पर पूरे करने के लिए नए संबंधों बनाने पड़ेंगे. आप अपने सभी काम साहस और हिम्मत से काम करेंगे. आपको सलाह है कि आज निवेश करने से बचें. आपकी आमदनी सामान्य रहेगी. धनु टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए नए संपर्क बनाने की जरूरत है. आपको सलाह है कि आज थोड़ा सही निर्णय बनाकर ही आगे बढ़ें तो आपको सफलता मिल सकती है. सलाह है कि आज व्यर्थ खर्चों से बचें और योजनाओं पर ध्यान दें. मकर टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मकर राशि के लोगों पर आज कामकाज का भार अधिक रहने वाला है. सही योजना और पूरी निष्ठा के साथ किए गए प्रयास से आपको सफलता मिल सकती है. आज आपके अंदर अहंकार की भावना अधिक रहने वाली है. मानसिक नकारात्मकता कम करने के लिए मेडिटेशन करें. कुंभ टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोग आज अपने लक्ष्य को लेकर थोड़ा असमंजस में रहेंगे. आज कामकाज करने में आपको थोड़ी नेगेटिविटी काफी ज्यादा रहेगी. आपको सलाह है कि अपना झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ अधिक रखें. वहीं, आज आपके खर्चे एक के बाद एक लगे ही रहेंगे. मीन टैरो राशिफल टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के काम करने में आज देरी हो सकती है. आज लक्ष्य हासिल न कर पाने से लाभ में कमी होगी. आज मन में एक के बाद एक कई विचार घर करेंगे जिससे आप फोकस होकर अपने काम नहीं कर पाएंगे. धैर्य और समझदारी से काम लें. यह भी पढ़े- नाक में चांदी की नथ पहनना शुभ या अशुभ? जान लें शास्त्रों का यह सख्त नियम Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Aug 21, 2026 - 20:30
 0
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!

Tarot Rashifal 22 August 2026: अगस्त महीने का यह शनिवार सभी 12 राशियों के लिए पदोन्नति, नए संपर्कों के विस्तार और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, सिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज वृषभ राशि वालों को प्रमोशन और मेष राशि के जातकों को अधिकारों में वृद्धि के शुभ योग हैं, वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को निवेश से बचने और कर्क राशि वालों को चिड़चिड़ेपन पर लगाम लगाने की जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छी रहेगा. आज आप अपनी वाणी से सभी का मन जीत लेंगे. वहीं, आज आपकी तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी. धार्मिक और आध्यात्मिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है आज आप अपने सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में मदद करेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पदोन्नति कराने वाला साबित होगा. आज आप अपनी सूझबूझ और धैर्य से अपने सभी अटके काम आसानी से पूरे कर लेंगे. वहीं, आज उच्च अधिकारियों का भी पूरा साथ मिलेगा. आज आपके सभी छोटे प्रयास रंग लाएंगे और आपके छोटे से छोटे प्रयास भी बड़ा सफलता दिला सकते हैं.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. क्योंकि, आज कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. ऐसा हो सकता है कि आज आपको कामकाज में असफलता मिल जाए तो आपको सलाह है कि असफलता मिलने पर हार न माने. बल्कि दोबारा प्रयास करें. आपको सलाह है कि लाभ हासिल करने के लिए फिलहाल, थोड़ा संयम से काम करें.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोगों का मन आज थोड़ा परेशान हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि, आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा. आपको सलाह है कि अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन न लाएं वरना इसका असर आपके रिश्तों पर दिखाई देगा. आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है तो आपको सलाह है कि थोड़ा संभलकर ही आर्थिक कार्य करें.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए दिन योजनाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा. लेकिन, बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. आपको सलाह है कि फिलहाल, खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें. मानसिक शांति पाने के लिए मेडिटेशन और प्रकृति का सहारा लें. कारोबार में लाभ कमाने के अच्छे योग बन रहे हैं.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोग आज अपने सभी काम पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे. साथ ही आज आपको काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन, आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे. आज किसी के सामने भी भावुक न हों. परिवार की जरूरतों पर आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा हालांकि,ऐसा करने से आपको संतोष महसूस होगा.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के आज नए संपर्क बनेंगे. जिनके साथ मिलकर आप अपने कामकाज का विस्तार करेंगे. प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है. लेकिन, आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं. आपको सलाह है कि आज समय को थोड़ा मैनेज करके परिस्थितियों को संभाल लें.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहने वाला है. हालांकि, आज आपको अपने काम समय पर पूरे करने के लिए नए संबंधों बनाने पड़ेंगे. आप अपने सभी काम साहस और हिम्मत से काम करेंगे. आपको सलाह है कि आज निवेश करने से बचें. आपकी आमदनी सामान्य रहेगी.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए नए संपर्क बनाने की जरूरत है. आपको सलाह है कि आज थोड़ा सही निर्णय बनाकर ही आगे बढ़ें तो आपको सफलता मिल सकती है. सलाह है कि आज व्यर्थ खर्चों से बचें और योजनाओं पर ध्यान दें. 

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक मकर राशि के लोगों पर आज कामकाज का भार अधिक रहने वाला है. सही योजना और पूरी निष्ठा के साथ किए गए प्रयास से आपको सफलता मिल सकती है. आज आपके अंदर अहंकार की भावना अधिक रहने वाली है. मानसिक नकारात्मकता कम करने के लिए मेडिटेशन करें.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोग आज अपने लक्ष्य को लेकर थोड़ा असमंजस में रहेंगे. आज कामकाज करने में आपको थोड़ी नेगेटिविटी काफी ज्यादा रहेगी. आपको सलाह है कि अपना झुकाव आध्यात्मिकता की तरफ अधिक रखें. वहीं, आज आपके खर्चे एक के बाद एक लगे ही रहेंगे.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के काम करने में आज देरी हो सकती है. आज लक्ष्य हासिल न कर पाने से लाभ में कमी होगी. आज मन में एक के बाद एक कई विचार घर करेंगे जिससे आप फोकस होकर अपने काम नहीं कर पाएंगे. धैर्य और समझदारी से काम लें.

यह भी पढ़े- नाक में चांदी की नथ पहनना शुभ या अशुभ? जान लें शास्त्रों का यह सख्त नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow