Tariff War के बीच Trump की दौलत में बंपर उछाल | Paisa Live
US President Trump भले ही tariffs के ज़रिए “America First” का नारा दे रहे हों, लेकिन ground reality एक अलग ही कहानी दिखाती है। Tariff war का असर America समेत पूरी दुनिया में आम लोगों पर पड़ा है—महंगाई बढ़ी, supply chains बाधित हुईं और रोज़मर्रा की चीज़ें महंगी हो गईं। इसी बीच Trump की personal wealth में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। New York Times के मुताबिक, January 2025 में White House लौटने के बाद सिर्फ एक साल में उनकी संपत्ति में कम से कम ₹12,810 करोड़ का इजाफा हुआ, जो under-estimated भी माना जा रहा है। Trump Organization इस समय 20+ foreign real estate projects चला रहा है—Oman, Saudi Arabia और India जैसे देशों में। India में Pune का Trump World Center समेत Trump-branded projects से करोड़ों डॉलर की कमाई हो रही है। Real estate के अलावा crypto ventures, meme coins, media, tech और documentary deals भी बड़ी income बनकर उभरे हैं। ऐसे दौर में, जब आम American inflation और job crisis से जूझ रहा है, सत्ता में बैठे व्यक्ति की बढ़ती संपत्ति लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
What's Your Reaction?