T20I Record: शर्मनाक रिकॉर्ड! टी20I में सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप 2 का नाम जानकर चौंक जाएंगे

T20I Record: टी20 क्रिकेट को आमतौर पर तेज रन बनाने और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस छोटे फॉर्मेट में कभी-कभी बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाता है. भारत के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल (T20I) में ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के नाम ऐसे रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिन्हें वे शायद याद नहीं करना चाहेंगे. इनमें सबसे अहम है, सबसे ज्यादा ‘डक’ (0 रन पर आउट होना) का रिकॉर्ड. रोहित शर्मा - 12 डक भारत के हिटमैन और टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई बड़े शतक लगाए हैं, लेकिन उनके नाम इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 12 डक भी दर्ज हैं. रोहित ने अब तक 159 मैच खेले हैं और 4231 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं. बावजूद इसके, कई बार वह पहली ही गेंद पर आउट होकर टीम को निराश कर चुके हैं. विराट कोहली - 7 डक ‘किंग कोहली’ टी20I क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं. 125 मैचों में 4188 रन और 48 से ज्यादा की औसत के बावजूद उनके नाम 7 बार बिना खाता खोले आउट होने का रिकॉर्ड है. कोहली ने इस फॉर्मेट में 38 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. संजू सैमसन - 6 डक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अब तक 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने 861 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक शामिल हैं. हालांकि, उनके नाम 6 डक भी दर्ज हैं, जो बताता है कि उनके करियर में निरंतरता की कमी रही है. केएल राहुल - 5 डक स्टाइलिश ओपनर केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने भारत के लिए 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 2265 रन बनाए हैं. केएल राहुल के नाम 2 शतक और 22 अर्धशतक हैं. लेकिन 5 बार वह बिना रन बनाए पहली गेंद में डक पर आउट हुए हैं. सूर्यकुमार यादव - 5 डक ‘स्काई’ यानी सूर्यकुमार यादव दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन वो भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं. उनके नाम अब तक 2605 रन और 4 शतक दर्ज हैं. हालांकि, वह भी 5 बार डक का शिकार हो चुके हैं. 

Sep 16, 2025 - 17:30
 0
T20I Record: शर्मनाक रिकॉर्ड! टी20I में सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी, टॉप 2 का नाम जानकर चौंक जाएंगे

T20I Record: टी20 क्रिकेट को आमतौर पर तेज रन बनाने और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस छोटे फॉर्मेट में कभी-कभी बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट जाता है. भारत के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल (T20I) में ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के नाम ऐसे रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिन्हें वे शायद याद नहीं करना चाहेंगे. इनमें सबसे अहम है, सबसे ज्यादा ‘डक’ (0 रन पर आउट होना) का रिकॉर्ड.

रोहित शर्मा - 12 डक

भारत के हिटमैन और टी20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई बड़े शतक लगाए हैं, लेकिन उनके नाम इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 12 डक भी दर्ज हैं. रोहित ने अब तक 159 मैच खेले हैं और 4231 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं. बावजूद इसके, कई बार वह पहली ही गेंद पर आउट होकर टीम को निराश कर चुके हैं.

विराट कोहली - 7 डक

‘किंग कोहली’ टी20I क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं. 125 मैचों में 4188 रन और 48 से ज्यादा की औसत के बावजूद उनके नाम 7 बार बिना खाता खोले आउट होने का रिकॉर्ड है. कोहली ने इस फॉर्मेट में 38 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है.

संजू सैमसन - 6 डक

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने अब तक 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने 861 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक शामिल हैं. हालांकि, उनके नाम 6 डक भी दर्ज हैं, जो बताता है कि उनके करियर में निरंतरता की कमी रही है.

केएल राहुल - 5 डक

स्टाइलिश ओपनर केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने भारत के लिए 72 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 2265 रन बनाए हैं. केएल राहुल के नाम 2 शतक और 22 अर्धशतक हैं. लेकिन 5 बार वह बिना रन बनाए पहली गेंद में डक पर आउट हुए हैं.

सूर्यकुमार यादव - 5 डक

‘स्काई’ यानी सूर्यकुमार यादव दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में गिने जाते हैं, लेकिन वो भी इस शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं. उनके नाम अब तक 2605 रन और 4 शतक दर्ज हैं. हालांकि, वह भी 5 बार डक का शिकार हो चुके हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow