T20I Record: T20I में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर कौन, देखें टॉप 5 की पूरी लिस्ट

T20I Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के आंकड़ों पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वहीं विकेटकीपरों का योगदान भी उतना ही अहम होता है. विकेट के पीछे खड़े खिलाड़ी न सिर्फ कैच पकड़ते हैं, बल्कि स्टंपिंग और रन आउट में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. भारतीय टीम के पास अब तक कई ऐसे विकेटकीपर रहे हैं, जिन्होंने टी20 में अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा डिस्मिसल करने वाले विकेटकीपरों के बारे में. महेंद्र सिंह धोनी - 91 डिस्मिसल भारत के सबसे सफल कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में सबसे ऊपर हैं. 2006 से 2019 तक खेले गए 98 मैचों में उन्होंने 91 शिकार किए है. इनमें 57 कैच और 34 स्टंपिंग शामिल हैं. धोनी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 5 कैच का रहा. उनकी डिस्मिसल प्रति पारी दर 0.93 रही, जो उनके लगातार योगदान को दर्शाती है. ऋषभ पंत - 49 डिस्मिसल टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2017 से 2024 तक 76 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 49 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में योगदान दिया. इनमें 38 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल हैं. पंत का बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 3 कैच पकड़ने का रहा है.  दिनेश कार्तिक - 27 डिस्मिसल अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 2006 से 2022 तक 59 मुकाबले खेले. हालांकि उन्होंने सिर्फ 19 पारियों में ही विकेटकीपिंग की, लेकिन इस दौरान उनके नाम 27 डिस्मिसल दर्ज किए. इनमें 19 कैच और 8 स्टंपिंग शामिल हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 4 डिस्मिसल (3 कैच और 1 स्टंपिंग) का रहा. खास बात यह है कि उनकी डिस्मिसल प्रति पारी दर 1.42 इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. संजू सैमसन – 25 डिस्मिसल 2015 से 2025 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन ने 44 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शिरकत की. इन मुकाबलों  में उन्हें 28 बार विकेटकीपिंग करने का मौका मिला और 25 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. इसमें 19 कैच और 6 स्टंपिंग शामिल हैं. संजू का इस दौरान औसत 0.89 डिस्मिसल प्रति पारी रहा. ईशान किशन - 12 डिस्मिसल युवा विकेटकीपर ईशान किशन ने 2021 से 2023 तक 32 मुकाबले खेले, जिनमें उन्हें 16 बार कीपिंग करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने 9 कैच और 3 स्टंपिंग के साथ कुल 12 डिस्मिसल अपने नाम दर्ज किए. उनकी डिस्मिसल रेट 0.75 की रही. 

Sep 17, 2025 - 13:30
 0
T20I Record: T20I में भारत के सबसे सफल विकेटकीपर कौन, देखें टॉप 5 की पूरी लिस्ट

T20I Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के आंकड़ों पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वहीं विकेटकीपरों का योगदान भी उतना ही अहम होता है. विकेट के पीछे खड़े खिलाड़ी न सिर्फ कैच पकड़ते हैं, बल्कि स्टंपिंग और रन आउट में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं. भारतीय टीम के पास अब तक कई ऐसे विकेटकीपर रहे हैं, जिन्होंने टी20 में अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं भारत के लिए सबसे ज्यादा डिस्मिसल करने वाले विकेटकीपरों के बारे में.

महेंद्र सिंह धोनी - 91 डिस्मिसल

भारत के सबसे सफल कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में सबसे ऊपर हैं. 2006 से 2019 तक खेले गए 98 मैचों में उन्होंने 91 शिकार किए है. इनमें 57 कैच और 34 स्टंपिंग शामिल हैं. धोनी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 5 कैच का रहा. उनकी डिस्मिसल प्रति पारी दर 0.93 रही, जो उनके लगातार योगदान को दर्शाती है.

ऋषभ पंत - 49 डिस्मिसल

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2017 से 2024 तक 76 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 49 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने में योगदान दिया. इनमें 38 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल हैं. पंत का बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 3 कैच पकड़ने का रहा है. 

दिनेश कार्तिक - 27 डिस्मिसल

अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 2006 से 2022 तक 59 मुकाबले खेले. हालांकि उन्होंने सिर्फ 19 पारियों में ही विकेटकीपिंग की, लेकिन इस दौरान उनके नाम 27 डिस्मिसल दर्ज किए. इनमें 19 कैच और 8 स्टंपिंग शामिल हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 4 डिस्मिसल (3 कैच और 1 स्टंपिंग) का रहा. खास बात यह है कि उनकी डिस्मिसल प्रति पारी दर 1.42 इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है.

संजू सैमसन – 25 डिस्मिसल

2015 से 2025 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन ने 44 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शिरकत की. इन मुकाबलों  में उन्हें 28 बार विकेटकीपिंग करने का मौका मिला और 25 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. इसमें 19 कैच और 6 स्टंपिंग शामिल हैं. संजू का इस दौरान औसत 0.89 डिस्मिसल प्रति पारी रहा.

ईशान किशन - 12 डिस्मिसल

युवा विकेटकीपर ईशान किशन ने 2021 से 2023 तक 32 मुकाबले खेले, जिनमें उन्हें 16 बार कीपिंग करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने 9 कैच और 3 स्टंपिंग के साथ कुल 12 डिस्मिसल अपने नाम दर्ज किए. उनकी डिस्मिसल रेट 0.75 की रही. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow