T20I Record: भारत के टी20 इतिहास में सबसे हाई-स्कोरिंग मैच कौन से हैं, पांच बार किया 400 का आंकड़ा पार

T20I Record: टी20 क्रिकेट को तेज और रोमांचक फॉर्मेट माना जाता है. यहां हर गेंद पर रन बनते हैं और दर्शकों को चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. भारतीय टीम भी इस मामले में पीछे नहीं है. टीम इंडिया ने कई मुकाबलों में ऐसे स्कोर बनाए और हासिल किए हैं, जिनमें मैच का कुल योग 400 से ज्यादा पहुंच गया है. आइए जानते हैं भारत के अब तक के सबसे हाई-एग्रीगेट (कुल रन वाले) मैचों के बारे में. भारत बनाम वेस्टइंडीज (लॉडरहिल, 2016) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 अगस्त 2016 को लॉडरहिल में खेला गया मुकाबला आज भी यादगार है. दोनों टीमों ने मिलकर सिर्फ 40 ओवर में 489 रन ठोक डाले. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, वहीं भारत ने भी पूरे दमखम से जवाब दिया. यह मुकाबला भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट बना. भारत बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद, 2024) इसके बाद 12 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला भी रनों की बारिश से भरा रहा. इस मुकाबले में भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 461 रन बने थे. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाए और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी, 2022) गुवाहाटी की पिच भी हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. इस पिच पर 2 अक्टूबर 2022 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच भी रनों से भरा रहा. इस मुकाबलों में दोनों टीमों ने मिलकर 458 रन बनाए. यह मुकाबला पूरी तरह से हाई-स्कोरिंग रहा, जहां गेंदबाजों के लिए हालात मुश्किल हो गए थे. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (गुवाहाटी, 2023) 28 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने आए. इस मैच में दोनो टीमों ने मिलकर कुल 447 रन बना दिए थे. इस दौरान बल्लेबाजों ने बेखौफ होकर रन बटोरे और स्टेडियम में हर छोर पर चौको-छक्को की बारिश की. आयरलैंड बनाम भारत (डबलिन, 2022) 28 जून 2022 को डबलिन में खेले गए मुकाबले में भी भारत और आयरलैंड के बीच जबरदस्त रन बने थे. दोनो टीमों ने मिलकर 446 रन जोड़ दिए थे. इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने जमकर चुनौती दी, लेकिन भारत ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा था. 

Sep 24, 2025 - 09:30
 0
T20I Record: भारत के टी20 इतिहास में सबसे हाई-स्कोरिंग मैच कौन से हैं, पांच बार किया 400 का आंकड़ा पार

T20I Record: टी20 क्रिकेट को तेज और रोमांचक फॉर्मेट माना जाता है. यहां हर गेंद पर रन बनते हैं और दर्शकों को चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. भारतीय टीम भी इस मामले में पीछे नहीं है. टीम इंडिया ने कई मुकाबलों में ऐसे स्कोर बनाए और हासिल किए हैं, जिनमें मैच का कुल योग 400 से ज्यादा पहुंच गया है. आइए जानते हैं भारत के अब तक के सबसे हाई-एग्रीगेट (कुल रन वाले) मैचों के बारे में.

भारत बनाम वेस्टइंडीज (लॉडरहिल, 2016)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 अगस्त 2016 को लॉडरहिल में खेला गया मुकाबला आज भी यादगार है. दोनों टीमों ने मिलकर सिर्फ 40 ओवर में 489 रन ठोक डाले. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, वहीं भारत ने भी पूरे दमखम से जवाब दिया. यह मुकाबला भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट बना.

भारत बनाम बांग्लादेश (हैदराबाद, 2024)

इसके बाद 12 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला भी रनों की बारिश से भरा रहा. इस मुकाबले में भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 461 रन बने थे. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाए और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी, 2022)

गुवाहाटी की पिच भी हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. इस पिच पर 2 अक्टूबर 2022 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच भी रनों से भरा रहा. इस मुकाबलों में दोनों टीमों ने मिलकर 458 रन बनाए. यह मुकाबला पूरी तरह से हाई-स्कोरिंग रहा, जहां गेंदबाजों के लिए हालात मुश्किल हो गए थे.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (गुवाहाटी, 2023)

28 नवंबर 2023 को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने आए. इस मैच में दोनो टीमों ने मिलकर कुल 447 रन बना दिए थे. इस दौरान बल्लेबाजों ने बेखौफ होकर रन बटोरे और स्टेडियम में हर छोर पर चौको-छक्को की बारिश की.

आयरलैंड बनाम भारत (डबलिन, 2022)

28 जून 2022 को डबलिन में खेले गए मुकाबले में भी भारत और आयरलैंड के बीच जबरदस्त रन बने थे. दोनो टीमों ने मिलकर 446 रन जोड़ दिए थे. इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने जमकर चुनौती दी, लेकिन भारत ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा था. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow