T20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका, BCB के पूर्व अधिकारी ने ही दे दी चेतावनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. बांग्लादेश के भारत न आने के फैसले पर अब राजस्व यानी कमाई को लेकर चेतावनी भी सामने आ रही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के पूर्व महासचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के पूर्व सीईओ सैयद अशरफुल हक ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है. भारत आने ने किया इनकार बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. यह अनुरोध ऐसे समय आया जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के चलते आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया. ‘गेंद फिर बांग्लादेश के पाले में होगी’ सैयद अशरफुल हक का मानना है कि भारत सरकार बांग्लादेश टीम को ‘हेड ऑफ स्टेट’ लेवल की सुरक्षा देने की पेशकश कर सकती है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो फिर फैसला बांग्लादेश के हाथ में होगा कि टीम भारत आती है या नहीं. उनके अनुसार, सुरक्षा को लेकर भारत की तरफ से मजबूत आश्वासन मिल सकता है. वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा हक ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहता है और भारत आने से इनकार करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अब सिर्फ एक महीना बचा है और ऐसे समय में मैच वेन्यू का बदलना बेहद मुश्किल है. अगर ICC मैच शिफ्ट करने से मना करती है और बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसे टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में भारी नुकसान होगा.  पूर्व अधिकारी के मुताबिक, इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का सीधा टकराव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से हो सकता है. इससे दोनों बोर्डों के रिश्तों पर और असर पड़ने की संभावना है. IPL प्रसारण पर बैन विवाद के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने IPL के आगामी सीजन के प्रसारण पर रोक लगा दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. बांग्लादेश सरकार का मानना है कि यह फैसला राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव से जुड़ा हुआ है. गौरतलब है कि आईपीएल का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल से जुड़े ये घटनाक्रम आने वाले दिनों में क्रिकेट की राजनीति को और गरमा सकते हैं. 

Jan 7, 2026 - 12:30
 0
T20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच बांग्लादेश को लग सकता है बड़ा आर्थिक झटका, BCB के पूर्व अधिकारी ने ही दे दी चेतावनी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. बांग्लादेश के भारत न आने के फैसले पर अब राजस्व यानी कमाई को लेकर चेतावनी भी सामने आ रही है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के पूर्व महासचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के पूर्व सीईओ सैयद अशरफुल हक ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है.

भारत आने ने किया इनकार

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अनुरोध किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उसके मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराए जाएं. यह अनुरोध ऐसे समय आया जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के चलते आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया.

‘गेंद फिर बांग्लादेश के पाले में होगी’

सैयद अशरफुल हक का मानना है कि भारत सरकार बांग्लादेश टीम को ‘हेड ऑफ स्टेट’ लेवल की सुरक्षा देने की पेशकश कर सकती है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो फिर फैसला बांग्लादेश के हाथ में होगा कि टीम भारत आती है या नहीं. उनके अनुसार, सुरक्षा को लेकर भारत की तरफ से मजबूत आश्वासन मिल सकता है.

वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

हक ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा रहता है और भारत आने से इनकार करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अब सिर्फ एक महीना बचा है और ऐसे समय में मैच वेन्यू का बदलना बेहद मुश्किल है. अगर ICC मैच शिफ्ट करने से मना करती है और बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसे टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में भारी नुकसान होगा. 

पूर्व अधिकारी के मुताबिक, इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का सीधा टकराव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से हो सकता है. इससे दोनों बोर्डों के रिश्तों पर और असर पड़ने की संभावना है.

IPL प्रसारण पर बैन

विवाद के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने IPL के आगामी सीजन के प्रसारण पर रोक लगा दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. बांग्लादेश सरकार का मानना है कि यह फैसला राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव से जुड़ा हुआ है.

गौरतलब है कि आईपीएल का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल से जुड़े ये घटनाक्रम आने वाले दिनों में क्रिकेट की राजनीति को और गरमा सकते हैं. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow