T20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों का जलवा, सबसे ज्यादा 5-विकेट लेने वाले खिलाड़ी में कितने भारत के, जानिए

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और टूर्नामेंट से पहले इसके इतिहास से जुड़े बड़े रिकॉर्ड एक बार फिर चर्चा में हैं. आमतौर पर टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन विश्व कप के मंच पर कई गेंदबाजों ने ऐसी घातक गेंदबाजी की है, जिसने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इन्हीं में से एक है पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा, जो टी20 फॉर्मेट में बेहद खास माना जाता है. जेम्स फॉकनर - ऑस्ट्रेलिया इस सूची में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर का आता है. फॉकनर ने 2014 से 2016 के बीच खेले गए 4 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया था. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 रहा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को अहम मैच में मजबूती दिलाई. अहसान मलिक - नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स के अहसान मलिक भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं. उन्होंने 2014-16 के बीच 9 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले. इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट चटकाते हुए 5/19 का शानदार प्रदर्शन किया था. एसोसिएट टीम के लिए खेलते हुए इस तरह की गेंदबाजी करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और अहसान मलिक का यह रिकॉर्ड आज भी याद किया जाता है. मुजीब उर रहमान - अफगानिस्तान अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी फिरकी का जादू चलाया. 2021 से 2024 के बीच खेले 7 मैचों में मुजीब ने एक बार 5/20 का प्रदर्शन कर दिखाया कि अफगान गेंदबाज किसी से कम नहीं हैं. उनकी किफायती गेंदबाजी और लगातार विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें टी20 क्रिकेट का बड़ा नाम बना दिया है. सैम करन - इंग्लैंड  इंग्लैंड के सैम करन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2022 से 2024 के बीच करन ने एक मैच में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्पेल्स में से एक माना जाता है. उनकी इस घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को खिताबी दौड़ में मजबूत किया था. रंगना हेराथ - श्रीलंका  श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने भी 2012-16 के दौरान 5/3 का ऐतिहासिक स्पेल फेंका था. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव ने बल्लेबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया था.

Feb 2, 2026 - 09:30
 0
T20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजों का जलवा, सबसे ज्यादा 5-विकेट लेने वाले खिलाड़ी में कितने भारत के, जानिए

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और टूर्नामेंट से पहले इसके इतिहास से जुड़े बड़े रिकॉर्ड एक बार फिर चर्चा में हैं. आमतौर पर टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन विश्व कप के मंच पर कई गेंदबाजों ने ऐसी घातक गेंदबाजी की है, जिसने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इन्हीं में से एक है पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा, जो टी20 फॉर्मेट में बेहद खास माना जाता है.

जेम्स फॉकनर - ऑस्ट्रेलिया

इस सूची में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉकनर का आता है. फॉकनर ने 2014 से 2016 के बीच खेले गए 4 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया था. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 रहा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को अहम मैच में मजबूती दिलाई.

अहसान मलिक - नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स के अहसान मलिक भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं. उन्होंने 2014-16 के बीच 9 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले. इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट चटकाते हुए 5/19 का शानदार प्रदर्शन किया था. एसोसिएट टीम के लिए खेलते हुए इस तरह की गेंदबाजी करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और अहसान मलिक का यह रिकॉर्ड आज भी याद किया जाता है.

मुजीब उर रहमान - अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान ने भी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी फिरकी का जादू चलाया. 2021 से 2024 के बीच खेले 7 मैचों में मुजीब ने एक बार 5/20 का प्रदर्शन कर दिखाया कि अफगान गेंदबाज किसी से कम नहीं हैं. उनकी किफायती गेंदबाजी और लगातार विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें टी20 क्रिकेट का बड़ा नाम बना दिया है.

सैम करन - इंग्लैंड 

इंग्लैंड के सैम करन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2022 से 2024 के बीच करन ने एक मैच में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्पेल्स में से एक माना जाता है. उनकी इस घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को खिताबी दौड़ में मजबूत किया था.

रंगना हेराथ - श्रीलंका 

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने भी 2012-16 के दौरान 5/3 का ऐतिहासिक स्पेल फेंका था. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और अनुभव ने बल्लेबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया था.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow