T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान हुआ शर्मशार, उस्मान तारिक पर लगा चकिंग का आरोप, जानिए पूरा मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लगातार संदेह के घेरे में हैं. मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ियों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनके एक्शन को गलत बताया है. हालांकि अभी तक आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी गेंदबाज पर ‘चकिंग’ यानी तय सीमा से ज्यादा कोहनी मोड़कर गेंद फेंकने का आरोप लगा हो. इससे पहले भी कई बड़े नाम इस विवाद में फंस चुके हैं. शोएब अख्तर भी रहे विवादों में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर का करियर भी सवालों से अछूता नहीं रहा है. शुरुआती दौर में उनके एक्शन पर आपत्ति जताई गई थी. मेडिकल जांच में बाद में साफ हुआ कि उनकी कोहनी की बनावट सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, जिससे वह ज्यादा मुड़ती दिखाई देती है. जांच के बाद उन्हें दोबारा गेंदबाजी की अनुमति मिल गई थी. शोएब अपने आक्रामक अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते थे और एक समय उन्होंने कहा था कि बड़े बल्लेबाज भी उनकी रफ्तार से असहज हो जाते हैं. सईद अजमल का करियर पड़ा प्रभावित ऑफ स्पिनर सईद अजमल पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे, लेकिन 2014 में आईसीसी टेस्ट में उनका एक्शन तय 15 डिग्री सीमा से ज्यादा पाया गया. इसके बाद उन पर रोक लग गई. अजमल ने एक्शन बदलकर वापसी की, लेकिन उनकी गेंदबाजी पहले जैसी प्रभावी नहीं रही. यह विवाद उनके करियर के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. मोहम्मद हफीज का नाम भी शामिल मोहम्मद हफीज को भी कई बार संदिग्ध एक्शन के कारण रिपोर्ट किया गया था. उन्हें प्रतिबंध का सामना करना पड़ा और बार-बार अपने एक्शन में बदलाव करना पड़े. शाहिद अफरीदी और अन्य मामले शाहिद अफरीदी के करियर के शुरुआती दौर में भी उनके तेज गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताया गया था, हालांकि उन पर आधिकारिक बैन नहीं लगाया गया. 2005 में शब्बीर अहमद पर भी एक साल के लिए रोक लगा दी गई थी. वहीं 2022 में मोहम्मद हसनेन को बिग बैश लीग के दौरान अपने एक्शन में सुधार के लिए क्रिकेट से कुछ समय दूर रहना पड़ा. नियम क्या कहते हैं? आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंदबाज की कोहनी गेंद फेंकते समय 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मुड़नी चाहिए. बायोमैकेनिकल टेस्ट के जरिए इसकी जांच की जाती है.  बार-बार ऐसे मामलों का सामने आना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए चिंता की बात है. अब देखना होगा कि उस्मान तारिक के मामले में आगे क्या फैसला आता है और टीम इस विवाद से कैसे उबरती है. 

Feb 12, 2026 - 09:30
 0
T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान हुआ शर्मशार, उस्मान तारिक पर लगा चकिंग का आरोप, जानिए पूरा मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लगातार संदेह के घेरे में हैं. मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाड़ियों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनके एक्शन को गलत बताया है. हालांकि अभी तक आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है, लेकिन यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी गेंदबाज पर ‘चकिंग’ यानी तय सीमा से ज्यादा कोहनी मोड़कर गेंद फेंकने का आरोप लगा हो. इससे पहले भी कई बड़े नाम इस विवाद में फंस चुके हैं.

शोएब अख्तर भी रहे विवादों में

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शोएब अख्तर का करियर भी सवालों से अछूता नहीं रहा है. शुरुआती दौर में उनके एक्शन पर आपत्ति जताई गई थी. मेडिकल जांच में बाद में साफ हुआ कि उनकी कोहनी की बनावट सामान्य खिलाड़ियों से अलग है, जिससे वह ज्यादा मुड़ती दिखाई देती है. जांच के बाद उन्हें दोबारा गेंदबाजी की अनुमति मिल गई थी. शोएब अपने आक्रामक अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते थे और एक समय उन्होंने कहा था कि बड़े बल्लेबाज भी उनकी रफ्तार से असहज हो जाते हैं.

सईद अजमल का करियर पड़ा प्रभावित

ऑफ स्पिनर सईद अजमल पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे, लेकिन 2014 में आईसीसी टेस्ट में उनका एक्शन तय 15 डिग्री सीमा से ज्यादा पाया गया. इसके बाद उन पर रोक लग गई. अजमल ने एक्शन बदलकर वापसी की, लेकिन उनकी गेंदबाजी पहले जैसी प्रभावी नहीं रही. यह विवाद उनके करियर के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.

मोहम्मद हफीज का नाम भी शामिल

मोहम्मद हफीज को भी कई बार संदिग्ध एक्शन के कारण रिपोर्ट किया गया था. उन्हें प्रतिबंध का सामना करना पड़ा और बार-बार अपने एक्शन में बदलाव करना पड़े.

शाहिद अफरीदी और अन्य मामले

शाहिद अफरीदी के करियर के शुरुआती दौर में भी उनके तेज गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताया गया था, हालांकि उन पर आधिकारिक बैन नहीं लगाया गया. 2005 में शब्बीर अहमद पर भी एक साल के लिए रोक लगा दी गई थी. वहीं 2022 में मोहम्मद हसनेन को बिग बैश लीग के दौरान अपने एक्शन में सुधार के लिए क्रिकेट से कुछ समय दूर रहना पड़ा.

नियम क्या कहते हैं?

आईसीसी के नियमों के मुताबिक, गेंदबाज की कोहनी गेंद फेंकते समय 15 डिग्री से ज्यादा नहीं मुड़नी चाहिए. बायोमैकेनिकल टेस्ट के जरिए इसकी जांच की जाती है.  बार-बार ऐसे मामलों का सामने आना पाकिस्तान क्रिकेट के लिए चिंता की बात है. अब देखना होगा कि उस्मान तारिक के मामले में आगे क्या फैसला आता है और टीम इस विवाद से कैसे उबरती है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow