T20 World Cup Semi Final Scenario: अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, आसान भाषा में समझिए पूरा समीकरण

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की दौड़ से अभी बाहर नहीं हुआ है, जबकि कई फैंस ऐसा मान रहे हैं. हालांकि अब सलमान अली आगा एंड टीम दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर हो गई है, लेकिन उनकी उम्मीदें बची हुई हैं. चलिए आपको समझाते हैं कि पाकिस्तान अब सेमीफाइनल में किस तरह पहुंच सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच था, जो बारिश में धुल गया. टॉस के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण बिना कोई गेंद डाले ही मैच रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया, लेकिन पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में हार गया. शाहीन शाह अफरीदी की अच्छी गेंदबाजी से पाकिस्तान इस मैच को जीतने की ओर बढ़ रहा था, लेकिन हैरी ब्रूक के शतक ने पासा पलट गया. ग्रुप 2 से इंग्लैंड 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है. अब न्यूजीलैंड, पाकिस्तान ओर श्रीलंका के बीच दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनने की लड़ाई है. पाकिस्तान ने सुपर-8 के 2 मैच हो गए हैं. एक में हार और एक ड्रा के बाद पाकिस्तान के 1 अंक है, उनका नेट रन रेट माइनस (-0.461) है. सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है पाकिस्तान? समीकरण 1: अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच (श्रीलंका और इंग्लैंड से) हार जाए तो पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना होगा. इससे न्यूजीलैंड का 1 ही अंक रहेगा, श्रीलंका के 2 और पाकिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे. समीकरण 2: अगर न्यूजीलैंड अपने दो मैचों में से एक हार जाए, और पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे. इस स्थति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 3-3 अंक हो जाएंगे. तब जिस भी टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वो इस ग्रुप की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट होगी. अगर हुआ ये तो पाकिस्तान हो जाएगा बाहर अगर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और फिर श्रीलंका को हरा दिया, तो इस टीम के 5 अंक हो जाएंगे. पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर भी 3 ही अंक तक पहुंचेगा, यानी अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीता तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगा.

Feb 25, 2026 - 13:30
 0
T20 World Cup Semi Final Scenario: अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, आसान भाषा में समझिए पूरा समीकरण

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की दौड़ से अभी बाहर नहीं हुआ है, जबकि कई फैंस ऐसा मान रहे हैं. हालांकि अब सलमान अली आगा एंड टीम दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर हो गई है, लेकिन उनकी उम्मीदें बची हुई हैं. चलिए आपको समझाते हैं कि पाकिस्तान अब सेमीफाइनल में किस तरह पहुंच सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच था, जो बारिश में धुल गया. टॉस के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण बिना कोई गेंद डाले ही मैच रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया, लेकिन पाकिस्तान अपने दूसरे मैच में हार गया. शाहीन शाह अफरीदी की अच्छी गेंदबाजी से पाकिस्तान इस मैच को जीतने की ओर बढ़ रहा था, लेकिन हैरी ब्रूक के शतक ने पासा पलट गया.

ग्रुप 2 से इंग्लैंड 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है. अब न्यूजीलैंड, पाकिस्तान ओर श्रीलंका के बीच दूसरी सेमीफाइनलिस्ट बनने की लड़ाई है. पाकिस्तान ने सुपर-8 के 2 मैच हो गए हैं. एक में हार और एक ड्रा के बाद पाकिस्तान के 1 अंक है, उनका नेट रन रेट माइनस (-0.461) है.

सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है पाकिस्तान?

समीकरण 1: अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच (श्रीलंका और इंग्लैंड से) हार जाए तो पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना होगा. इससे न्यूजीलैंड का 1 ही अंक रहेगा, श्रीलंका के 2 और पाकिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे.

समीकरण 2: अगर न्यूजीलैंड अपने दो मैचों में से एक हार जाए, और पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे. इस स्थति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 3-3 अंक हो जाएंगे. तब जिस भी टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वो इस ग्रुप की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट होगी.

अगर हुआ ये तो पाकिस्तान हो जाएगा बाहर

अगर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और फिर श्रीलंका को हरा दिया, तो इस टीम के 5 अंक हो जाएंगे. पाकिस्तान श्रीलंका को हराकर भी 3 ही अंक तक पहुंचेगा, यानी अगर न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच जीता तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो जाएगा.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow