T20 World Cup Final 2026: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल ने बढ़ाए अहमदाबाद में होटलों के भाव, दाम सुनकर उड़ेंगे होश
Ahmedabad Hotel Prices During T20 World Cup Final: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. रविवार, 8 मार्च 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का गवाह बनेगा. इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. करीब 1.3 लाख दर्शकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में अहमदाबाद इन दिनों पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आ रहा है. बाहर से आने वाले फैंस के लिए टिकट, होटल और स्टेडियम के नियमों से जुड़ी जानकारी पहले से जानना बेहद जरूरी है, ताकि मैच का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके. अहमदाबाद में बढ़ीं होटल के कमरों की कीमतें टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के चलते शहर में होटल के दाम आसमान छू रहे हैं. आईटीसी नर्मदा, ताज स्काईलाइन और द उमेद जैसे बड़े होटलों में लगभग सभी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं. मैच से एक दिन पहले इन होटलों के किराए 60 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं. ऐसे में बजट में ठहरने के लिए कई लोग आसपास के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं. गांधीनगर और प्रह्लाद नगर जैसे इलाकों में अभी भी कुछ होटल तुलना में सस्ते मिल रहे हैं, जहां कमरे 15 हजार से 25 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि गांधीनगर से स्टेडियम की दूरी करीब 20 मिनट की है और यहां से मेट्रो कनेक्टिविटी भी मिल जाती है. इसे भी पढ़ें- Why Israelis Visit India After Army Training: सेना में ट्रेनिंग के बाद भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली लोग, जानें क्यों खास है यह जगह? स्टेडियम पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे आसान विकल्प मैच के दिन स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक काफी ज्यादा रहने की संभावना है. अनुमान है कि दोपहर 2 बजे के बाद सड़कें काफी व्यस्त हो जाएंगी. ऐसे में अहमदाबाद मेट्रो का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है. अहमदाबाद मेट्रो की रेड लाइन सीधे स्टेडियम तक जाती है. मैच वाले दिन मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेंगी ताकि मैच खत्म होने के बाद भी लोग आसानी से वापस जा सकें. इसके अलावा यात्रियों के लिए 50 रुपये का स्पेशल पेपर टिकट भी जारी किया गया है, जिससे आने-जाने की सुविधा मिलेगी. यह टिकट शहर के कई मेट्रो स्टेशनों जैसे कालूपुर और ओल्ड हाई कोर्ट स्टेशन पर पहले से खरीदा जा सकता है. मैच के दिन मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध रहेंगी. स्टेडियम में एंट्री से जुड़े नियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहने वाली है. दर्शकों को कम से कम तीन स्तर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे और मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी. भीड़ को देखते हुए दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले पहुंच जाएं. इसे भी पढ़ें- Famous Red Light Area In The World: थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान
Ahmedabad Hotel Prices During T20 World Cup Final: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. रविवार, 8 मार्च 2026 को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का गवाह बनेगा. इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. करीब 1.3 लाख दर्शकों के यहां पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में अहमदाबाद इन दिनों पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आ रहा है. बाहर से आने वाले फैंस के लिए टिकट, होटल और स्टेडियम के नियमों से जुड़ी जानकारी पहले से जानना बेहद जरूरी है, ताकि मैच का मजा बिना किसी परेशानी के लिया जा सके.
अहमदाबाद में बढ़ीं होटल के कमरों की कीमतें
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के चलते शहर में होटल के दाम आसमान छू रहे हैं. आईटीसी नर्मदा, ताज स्काईलाइन और द उमेद जैसे बड़े होटलों में लगभग सभी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं. मैच से एक दिन पहले इन होटलों के किराए 60 हजार से 1 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं. ऐसे में बजट में ठहरने के लिए कई लोग आसपास के इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं. गांधीनगर और प्रह्लाद नगर जैसे इलाकों में अभी भी कुछ होटल तुलना में सस्ते मिल रहे हैं, जहां कमरे 15 हजार से 25 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि गांधीनगर से स्टेडियम की दूरी करीब 20 मिनट की है और यहां से मेट्रो कनेक्टिविटी भी मिल जाती है.
स्टेडियम पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे आसान विकल्प
मैच के दिन स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक काफी ज्यादा रहने की संभावना है. अनुमान है कि दोपहर 2 बजे के बाद सड़कें काफी व्यस्त हो जाएंगी. ऐसे में अहमदाबाद मेट्रो का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है. अहमदाबाद मेट्रो की रेड लाइन सीधे स्टेडियम तक जाती है. मैच वाले दिन मेट्रो सेवाएं रात 12:30 बजे तक चलेंगी ताकि मैच खत्म होने के बाद भी लोग आसानी से वापस जा सकें. इसके अलावा यात्रियों के लिए 50 रुपये का स्पेशल पेपर टिकट भी जारी किया गया है, जिससे आने-जाने की सुविधा मिलेगी. यह टिकट शहर के कई मेट्रो स्टेशनों जैसे कालूपुर और ओल्ड हाई कोर्ट स्टेशन पर पहले से खरीदा जा सकता है. मैच के दिन मेट्रो ट्रेनें हर 15 मिनट में उपलब्ध रहेंगी.
स्टेडियम में एंट्री से जुड़े नियम
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहने वाली है. दर्शकों को कम से कम तीन स्तर की सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है. स्टेडियम के गेट शाम 4 बजे से खुल जाएंगे और मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी. भीड़ को देखते हुए दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले पहुंच जाएं.
What's Your Reaction?