T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत से बदला पूरे टी-20 विश्वकप का खेल, देखें ताजा पॉइंट्स टेबल, टीम इंडिया का क्या होगा अब

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर यानी सुपर-8 स्टेज में पहुंच चुका है. यहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की टिकट के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है. इसी बीच वेस्टइंडीज की जीत ने पॉइंट्स टेबल का गणित पूरी तरह बदल दिया है और कई टीमों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुपर-8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.  ग्रुप-1 -  भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे ग्रुप-2 - पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज टॉप पर ग्रुप-1 की बात करें तो वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर दो अंक हासिल कर लिए हैं और उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है. इसके चलते वे फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका भी जीत के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है. वहीं भारत को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम का नेट रन रेट काफी गिर गया है. इसी वजह से भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जिम्बाब्वे की टीम भी अपना पहला मैच हार चुकी है और फिलहाल चौथे नंबर पर है. सुपर -8 ग्रुप 1 पॉइंट्स टेबल  वेस्टइंडीज - 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +5.35 साउथ अफ्रीका - 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +3.80 भारत - 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -3.80 जिम्बाब्वे - 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -5.35 ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने बनाई बढ़त ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में जीत हासिल कर मजबूत शुरुआत की है और वह टेबल में टॉप पर हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. श्रीलंका को अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी, जिससे वह चौथे स्थान पर खिसक गई है. सुपर - 8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल  इंग्लैंड - 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +2.55 पाकिस्तान - 1 मैच, 0 जीत, 0 हार, 1 नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0 न्यूजीलैंड - 1 मैच, 0 जीत, 0 हार, 1 नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0 श्रीलंका - 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -2.55 अब सुपर-8 के बचे हुए मुकाबले सभी टीमों के लिए करो या मरो जैसे हो गए हैं. हर टीम अपने ग्रुप में सिर्फ तीन मैच खेलेगी और टॉप-2 में रहने वाली टीमों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. 

Feb 24, 2026 - 09:30
 0
T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: वेस्टइंडीज की जीत से बदला पूरे टी-20 विश्वकप का खेल, देखें ताजा पॉइंट्स टेबल, टीम इंडिया का क्या होगा अब

T20 World Cup 2026 Super-8 Points Table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर यानी सुपर-8 स्टेज में पहुंच चुका है. यहां हर मुकाबला सेमीफाइनल की टिकट के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है. इसी बीच वेस्टइंडीज की जीत ने पॉइंट्स टेबल का गणित पूरी तरह बदल दिया है और कई टीमों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुपर-8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.

 ग्रुप-1 -  भारत, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे

ग्रुप-2 - पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड

ग्रुप-1 में वेस्टइंडीज टॉप पर

ग्रुप-1 की बात करें तो वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर दो अंक हासिल कर लिए हैं और उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है. इसके चलते वे फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका भी जीत के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है. वहीं भारत को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम का नेट रन रेट काफी गिर गया है. इसी वजह से भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जिम्बाब्वे की टीम भी अपना पहला मैच हार चुकी है और फिलहाल चौथे नंबर पर है.

सुपर -8 ग्रुप 1 पॉइंट्स टेबल 

वेस्टइंडीज - 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +5.35

साउथ अफ्रीका - 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +3.80

भारत - 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -3.80

जिम्बाब्वे - 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -5.35

ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने बनाई बढ़त

ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में जीत हासिल कर मजबूत शुरुआत की है और वह टेबल में टॉप पर हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. श्रीलंका को अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी, जिससे वह चौथे स्थान पर खिसक गई है.

सुपर - 8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल 

इंग्लैंड - 1 मैच, 1 जीत, 0 हार, 2 अंक, नेट रन रेट +2.55

पाकिस्तान - 1 मैच, 0 जीत, 0 हार, 1 नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0

न्यूजीलैंड - 1 मैच, 0 जीत, 0 हार, 1 नो रिजल्ट, 1 अंक, नेट रन रेट 0

श्रीलंका - 1 मैच, 0 जीत, 1 हार, 0 अंक, नेट रन रेट -2.55

अब सुपर-8 के बचे हुए मुकाबले सभी टीमों के लिए करो या मरो जैसे हो गए हैं. हर टीम अपने ग्रुप में सिर्फ तीन मैच खेलेगी और टॉप-2 में रहने वाली टीमों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow