T20 World Cup में कितनी बार आमने-सामने हुए भारत-पाकिस्तान? जानें कब कौन जीता 

IND vs PAK T20 World Cup All Matches Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में 15 फरवरी (रविवार) को भारत-पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के कोलंबो में शाम को 7 बजे आमने-सामने होंगी. मैच शुरू होने से पहले अगर आप भी यह जानना चाह रहे हैं कि अब तक दोनों टीमों के बीच कितने मुकाबले खेले जा चुके हैं और कौन सी टीम ने कितने मैच जीते हैं, तो आपको यहां डिटेल में बताया जाएगा.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का पहला मैच (2007, लीग स्टेज) टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 2007 के टूर्नामेंट में लीग स्टेज में खेला गया. डरबन में खेला गया यह मैच टाई हुआ और फिर बॉल आउट के जरिए फैसला किया गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का दूसरा मैच (2007, फाइनल) 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के बाद फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई. जोहानसबर्ग में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का तीसरा मैच (2012, लीग स्टेज) टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की तीसरी भिडंत 2012 के टूर्नामेंट में लीग स्टेज में हुई. कोलंबो में खेले इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत अपने खाते में डाली.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का चौथा मैच (2014, सुपर 10) 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 में भारत और पाकिस्तान के बीच चौथी भिड़ंत हुई. ढाका में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का पांचवां मैच (2016, सुपर-10) टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांचवां मैच 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 में खेला गया. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की.   टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का छठा मैच (2021, ग्रुप स्टेज) 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पहला मौका आया कि जब पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी. दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने रन चेज करते हुए टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का सातवां मैच (2022, ग्रुप स्टेज) 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली की दमदार पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत अपने खाते में डाली.  टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का आठवां मैच (2024, लीग स्टेज) टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की आठवीं भिड़ंत 2024 के टूर्नामेंट में हुई. न्यू यॉर्क में खेले गए लीग स्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत अपने नाम की.

Feb 15, 2026 - 17:30
 0
T20 World Cup में कितनी बार आमने-सामने हुए भारत-पाकिस्तान? जानें कब कौन जीता 

IND vs PAK T20 World Cup All Matches Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में 15 फरवरी (रविवार) को भारत-पाकिस्तान की टीमें श्रीलंका के कोलंबो में शाम को 7 बजे आमने-सामने होंगी. मैच शुरू होने से पहले अगर आप भी यह जानना चाह रहे हैं कि अब तक दोनों टीमों के बीच कितने मुकाबले खेले जा चुके हैं और कौन सी टीम ने कितने मैच जीते हैं, तो आपको यहां डिटेल में बताया जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का पहला मैच (2007, लीग स्टेज)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 2007 के टूर्नामेंट में लीग स्टेज में खेला गया. डरबन में खेला गया यह मैच टाई हुआ और फिर बॉल आउट के जरिए फैसला किया गया, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का दूसरा मैच (2007, फाइनल)

2007 के टी20 वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के बाद फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई. जोहानसबर्ग में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का तीसरा मैच (2012, लीग स्टेज)

टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की तीसरी भिडंत 2012 के टूर्नामेंट में लीग स्टेज में हुई. कोलंबो में खेले इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का चौथा मैच (2014, सुपर 10)

2014 के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 में भारत और पाकिस्तान के बीच चौथी भिड़ंत हुई. ढाका में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का पांचवां मैच (2016, सुपर-10)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांचवां मैच 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-10 में खेला गया. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की.  

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का छठा मैच (2021, ग्रुप स्टेज)

2021 टी20 वर्ल्ड कप में पहला मौका आया कि जब पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी. दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने रन चेज करते हुए टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का सातवां मैच (2022, ग्रुप स्टेज)

2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली की दमदार पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का आठवां मैच (2024, लीग स्टेज)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की आठवीं भिड़ंत 2024 के टूर्नामेंट में हुई. न्यू यॉर्क में खेले गए लीग स्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत अपने नाम की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow