T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव

सूर्यकुमार यादव के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, उन्हें पिछले मैच के हीरो को अगले मैच से बाहर करना पड़ सकता है. इस बीच एक खबर आई कि अभिषेक शर्मा की तबीयत भी खराब हो गई है. बता दें कि जसप्रीत बुमराह भी तबीयत खराब होने की वजह से ही पहला मैच नहीं खेल पाए थे. भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शानदार जीत के साथ कर दी है. पहले मैच में टीम ने अमेरिका को 29 रनों से हराया. हालांकि सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे तो गोल्डन डक का शिकार हुए. अभिषेक इसके बाद फील्डिंग करने भी नहीं आए. बाद में सूर्यकुमार ने कंफर्म किया कि अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं. अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब सूर्यकुमार ने बताया कि मौसम के कारण जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार हो गया था, जैसे अभिषेक की थी. हालांकि मोहम्मद सिराज ने कंफर्म किया कि अभिषेक का पेट खराब था. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले वह ठीक हो जाएंगे. सिराज ने कहा, "सब ठीक है, उनका पेट खराब था और इसी वजह से वह फील्डिंग करने नहीं आए." सूर्यकुमार यादव ने ये भी कंफर्म किया कि वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. बता दें कि भारत का अगला मैच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. ये मैच नामीबिया के साथ है, जिसमें जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद है. कौन होगा बाहर? जसप्रीत बुमराह वायरल बुखार के कारण पहला मैच नहीं खेले थे, इसी कारण अर्शदीप सिंह के साथ मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिला था. सिराज टूर्नामेंट शुरू होने के 24 घंटे पहले ही टीम में शामिल किए गए थे. वह हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट बनकर टीम में आए हैं.  मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए, पॉवरप्ले में ही उन्होंने 2 विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दिलाई. अगर बुमराह अगले मैच में खेले तो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.

Feb 8, 2026 - 17:30
 0
T20 World Cup: बुमराह के बाद बीमार हुए अभिषेक शर्मा, जीतकर भी भारत को करना पड़ेगा प्लेइंग 11 में बदलाव

सूर्यकुमार यादव के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, उन्हें पिछले मैच के हीरो को अगले मैच से बाहर करना पड़ सकता है. इस बीच एक खबर आई कि अभिषेक शर्मा की तबीयत भी खराब हो गई है. बता दें कि जसप्रीत बुमराह भी तबीयत खराब होने की वजह से ही पहला मैच नहीं खेल पाए थे.

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शानदार जीत के साथ कर दी है. पहले मैच में टीम ने अमेरिका को 29 रनों से हराया. हालांकि सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका. अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे तो गोल्डन डक का शिकार हुए. अभिषेक इसके बाद फील्डिंग करने भी नहीं आए. बाद में सूर्यकुमार ने कंफर्म किया कि अभिषेक अभी पूरी तरह ठीक नहीं हैं.

अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब

सूर्यकुमार ने बताया कि मौसम के कारण जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार हो गया था, जैसे अभिषेक की थी. हालांकि मोहम्मद सिराज ने कंफर्म किया कि अभिषेक का पेट खराब था. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच से पहले वह ठीक हो जाएंगे. सिराज ने कहा, "सब ठीक है, उनका पेट खराब था और इसी वजह से वह फील्डिंग करने नहीं आए."

सूर्यकुमार यादव ने ये भी कंफर्म किया कि वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. बता दें कि भारत का अगला मैच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. ये मैच नामीबिया के साथ है, जिसमें जसप्रीत बुमराह की वापसी की उम्मीद है.

कौन होगा बाहर?

जसप्रीत बुमराह वायरल बुखार के कारण पहला मैच नहीं खेले थे, इसी कारण अर्शदीप सिंह के साथ मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में मौका मिला था. सिराज टूर्नामेंट शुरू होने के 24 घंटे पहले ही टीम में शामिल किए गए थे. वह हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट बनकर टीम में आए हैं. 

मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए, पॉवरप्ले में ही उन्होंने 2 विकेट लेकर अच्छी शुरुआत दिलाई. अगर बुमराह अगले मैच में खेले तो अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow