T20 WC 2026 Points Table: ग्रुप A में सुपर-8 की आखिरी सीट के लिए जबरदस्त टक्कर, पाकिस्तान की अटकीं सांसें, आज हारा तो लौटेगा वापस

T20 WC 2026 Points Table: टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. सुपर-8 में जाने वाली 7 टीमों का नाम सामने आ चुका है. हालांकि एक आखिरी जगह अभी भी खाली है. यह सीट ग्रुप A से भरी जानी है, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. ग्रुप A से भारतीय टीम पहले ही शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वहीं नामीबिया का सफर खत्म हो गया है. अब बची हुई एक जगह के लिए तीन टीमें मैदान में हैं - पाकिस्तान, अमेरिक और नीदरलैंड्स पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच बना ‘फाइनल’ पाकिस्तान की टीम अब करो या मरो की स्थिति में खड़ी है. टीम को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है. इस मैच में जीत हासिल करते ही पाकिस्तान सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगा. दिलचस्प बात ये है कि अगर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द भी हो जाता है, तब भी पाकिस्तान के खाते में एक अंक जुड़ जाएगा और टीम अगले दौर में जगह बना सकती है. लेकिन अगर पाकिस्तान यह मैच हार जाता है, तो टूर्नामेंट से उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा. मौजूदा समय में टीम का नेट रन रेट अमेरिका से खराब है, जो उसकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है. अमेरिका की उम्मीदें दूसरों पर टिकीं अमेरिका अपने सभी ग्रुप मैच खेल चुका है और अब उसकी नजरें पाकिस्तान के प्रदर्शन पर टिकी हैं. अगर पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में हार जाता है, तो अमेरिका के सुपर-8 में जाने की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी. हालांकि इसके लिए उसे ये भी देखना होगा कि नीदरलैंड भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज न कर सके. नीदरलैंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती नीदरलैंड को अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेलना है. टीम के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी है. नेट रन रेट की वजह से उसके लिए राह आसान नहीं है. भारत का मौजूदा फॉर्म देखते हुए यह मुकाबला उसके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. हालांकि टी20 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इस विश्व कप में कई उलटफेर देखने को मिले हैं. ऐसे में सुपर-8 की आखिरी सीट किसे मिलेगी, इसका फैसला आखिरी मैच के बाद ही होगा. T20 World Cup 2026: ग्रुप A पॉइंट्स टेबल  भारत - 3 मैच, 3 जीत, 0 हार,  4 पॉइंट्स, NRR: +3.050 (Q) अमेरिका - 4 मैच, 2 जीत, 2 हार, 0, 4 पॉइंट्स, NRR: +0.787 पाकिस्तान - 3 मैच, 1 जीत, 1 हार, 0, 4 पॉइंट्स, NRR: -0.403 नीदरलैंड्स - 3 मैच, 1 जीत, 2 हार, 2 पॉइंट्स, NRR: -1.352 नामीबिया - 3 मैच, 0 जीत, 3 हार, 0 पॉइंट्स, NRR: -2.443 (E) 

Feb 18, 2026 - 09:30
 0
T20 WC 2026 Points Table: ग्रुप A में सुपर-8 की आखिरी सीट के लिए जबरदस्त टक्कर, पाकिस्तान की अटकीं सांसें, आज हारा तो लौटेगा वापस

T20 WC 2026 Points Table: टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. सुपर-8 में जाने वाली 7 टीमों का नाम सामने आ चुका है. हालांकि एक आखिरी जगह अभी भी खाली है. यह सीट ग्रुप A से भरी जानी है, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

ग्रुप A से भारतीय टीम पहले ही शानदार प्रदर्शन के दम पर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. वहीं नामीबिया का सफर खत्म हो गया है. अब बची हुई एक जगह के लिए तीन टीमें मैदान में हैं - पाकिस्तान, अमेरिक और नीदरलैंड्स

पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच बना ‘फाइनल’

पाकिस्तान की टीम अब करो या मरो की स्थिति में खड़ी है. टीम को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है. इस मैच में जीत हासिल करते ही पाकिस्तान सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगा. दिलचस्प बात ये है कि अगर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द भी हो जाता है, तब भी पाकिस्तान के खाते में एक अंक जुड़ जाएगा और टीम अगले दौर में जगह बना सकती है.

लेकिन अगर पाकिस्तान यह मैच हार जाता है, तो टूर्नामेंट से उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा. मौजूदा समय में टीम का नेट रन रेट अमेरिका से खराब है, जो उसकी मुश्किलें और बढ़ा सकता है.

अमेरिका की उम्मीदें दूसरों पर टिकीं

अमेरिका अपने सभी ग्रुप मैच खेल चुका है और अब उसकी नजरें पाकिस्तान के प्रदर्शन पर टिकी हैं. अगर पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में हार जाता है, तो अमेरिका के सुपर-8 में जाने की उम्मीदें मजबूत हो जाएंगी. हालांकि इसके लिए उसे ये भी देखना होगा कि नीदरलैंड भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज न कर सके.

नीदरलैंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती

नीदरलैंड को अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेलना है. टीम के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी है. नेट रन रेट की वजह से उसके लिए राह आसान नहीं है. भारत का मौजूदा फॉर्म देखते हुए यह मुकाबला उसके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा.

हालांकि टी20 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इस विश्व कप में कई उलटफेर देखने को मिले हैं. ऐसे में सुपर-8 की आखिरी सीट किसे मिलेगी, इसका फैसला आखिरी मैच के बाद ही होगा.

T20 World Cup 2026: ग्रुप A पॉइंट्स टेबल 

  • भारत - 3 मैच, 3 जीत, 0 हार,  4 पॉइंट्स, NRR: +3.050 (Q)
  • अमेरिका - 4 मैच, 2 जीत, 2 हार, 0, 4 पॉइंट्स, NRR: +0.787
  • पाकिस्तान - 3 मैच, 1 जीत, 1 हार, 0, 4 पॉइंट्स, NRR: -0.403
  • नीदरलैंड्स - 3 मैच, 1 जीत, 2 हार, 2 पॉइंट्स, NRR: -1.352
  • नामीबिया - 3 मैच, 0 जीत, 3 हार, 0 पॉइंट्स, NRR: -2.443 (E) 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow