T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज

भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. अब विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अगले एक साल में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है. खबर है कि टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है. श्रीलंका दौरे पर बढ़ सकते हैं टी20 मैच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है. फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का यह दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है. बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जुटाया जा सकता है फंड बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है. श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है. आयरलैंड में भी हो सकती है छोटी टी20 सीरीज श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है. इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ तय हुआ तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है. भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था. इंग्लैंड दौरा भी रहेगा अहम इन संभावित सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरे में भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे.  इसके अलावा भारतीय टीम जून में अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच होने की संभावना है.  टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी. फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाली सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी. भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल  6-20 जून 2026 भारत बनाम अफगानिस्तान स्थान: भारत मैच: 1 टेस्ट और 3 वनडे जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित) भारत बनाम आयरलैंड स्थान: डबलिन, आयरलैंड मैच: टी20 सीरीज (संभावित) 1-19 जुलाई 2026 भारत बनाम इंग्लैंड स्थान: इंग्लैंड मैच: 3 वनडे और 5 टी20 जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित) भारत बनाम श्रीलंका स्थान: श्रीलंका मैच: 2 टेस्ट (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) इसके अलावा 3 टी20 मैच जोड़े जाने की संभावना हैं.  ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद IPL 2026 से पहले 'फिक्सिंग' से क्रिकेट जगत में हलचल, ICC ने KKR के पूर्व खिलाड़ी को किया सस्पेंड

Mar 13, 2026 - 11:30
 0
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम, इन दो देशों के साथ खेलेगी T20 सीरीज

भारतीय टीम ने हाल ही में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. अब विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम अगले एक साल में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है. खबर है कि टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है.

श्रीलंका दौरे पर बढ़ सकते हैं टी20 मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है. फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की योजना है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का यह दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है.

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जुटाया जा सकता है फंड

बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है. श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है.

आयरलैंड में भी हो सकती है छोटी टी20 सीरीज

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है. इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ तय हुआ तो यह सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है. भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था.

इंग्लैंड दौरा भी रहेगा अहम

इन संभावित सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इस दौरे में भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे. 

इसके अलावा भारतीय टीम जून में अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच होने की संभावना है.  टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी. फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाली सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी.

भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल 

6-20 जून 2026

  • भारत बनाम अफगानिस्तान
  • स्थान: भारत
  • मैच: 1 टेस्ट और 3 वनडे

जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित)

  • भारत बनाम आयरलैंड
  • स्थान: डबलिन, आयरलैंड
  • मैच: टी20 सीरीज (संभावित)

1-19 जुलाई 2026

  • भारत बनाम इंग्लैंड
  • स्थान: इंग्लैंड
  • मैच: 3 वनडे और 5 टी20

जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow