Swiggy डिलीवरी पार्टनर का फूटा गुस्सा; कर दिया ऐसा काम कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, जानिए क्या है मामला

Swiggy Delivery Boy Viral Video: ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ी घटनाएं अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं, और इस बार भी एक ऐसा ही मामला लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्विगी डिलीवरी बॉय को सड़क पर फूड बैग घसीटते हुए देखा गया है. दावा किया जा रहा है कि उसे 6.2 किलोमीटर दूर ऑर्डर पहुंचाने के बदले केवल 35 रुपये मिले. जिसको लेकर डिलीवरी बॉय ने अपनी नाराजगी जताई है. इस वीडियो के वायरल होने से सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है. कुछ लोग डिलीवरी बॉय के इस व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं, तो वहीं दूसरा पक्ष इतने कम पैसे देने को लेकर कंपनी से सवाल पूछ रहा है. आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो के बारे में...  सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया के दौर में कोई भी घटना वायरल हो सकती है. इसलिए लोग अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं. कई बार तो चीजें इतनी फेमस हो जाती है कि, बड़े-बड़े लोगों से लेकर कंपनियों तक को इस पर कार्यवाही करनी पड़ती है. ऐसे ही इस डिलीवरी बॉय ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में डिलीवर बॉय ऑर्डर बैग को सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जाता दिख रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बैग में खाना मौजूद था या नहीं. फिर भी, कम पैसे मिलने पर जताई गई नाराजगी ने कई यूजर्स को हैरान कर दिया है और इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं. लोगों का रिएक्शन वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि तेल की कीमतें बहुत ज्यादा हो गई है. ऐसे में 6.2 किलोमीटर डिलीवर के लिए मिलने वाला पैसा बहुत कम है. कुछ लोगों ने कंपनी को भी कटघरे में खड़ा किया है. वहीं, दूसरा पक्ष कह रहा है कि, अगर डिलीवरी बॉय पैसों को लेकर संतुष्ट नहीं है तो, उसे यह काम नहीं करना चाहिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एबीपी न्यूज इस वीडियो में किए जा रहे दावों या इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है. यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में इस कंपनी की फीकी लिस्टिंग; निवेशकों को नहीं मिला फायदा, जानिए डिटेल

Feb 16, 2026 - 13:30
 0
Swiggy डिलीवरी पार्टनर का फूटा गुस्सा; कर दिया ऐसा काम कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, जानिए क्या है मामला

Swiggy Delivery Boy Viral Video: ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ी घटनाएं अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं, और इस बार भी एक ऐसा ही मामला लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्विगी डिलीवरी बॉय को सड़क पर फूड बैग घसीटते हुए देखा गया है.

दावा किया जा रहा है कि उसे 6.2 किलोमीटर दूर ऑर्डर पहुंचाने के बदले केवल 35 रुपये मिले. जिसको लेकर डिलीवरी बॉय ने अपनी नाराजगी जताई है. इस वीडियो के वायरल होने से सोशल मीडिया में नई बहस छिड़ गई है. कुछ लोग डिलीवरी बॉय के इस व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं, तो वहीं दूसरा पक्ष इतने कम पैसे देने को लेकर कंपनी से सवाल पूछ रहा है. आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो के बारे में... 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया के दौर में कोई भी घटना वायरल हो सकती है. इसलिए लोग अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद करते हैं. कई बार तो चीजें इतनी फेमस हो जाती है कि, बड़े-बड़े लोगों से लेकर कंपनियों तक को इस पर कार्यवाही करनी पड़ती है. ऐसे ही इस डिलीवरी बॉय ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

वीडियो में डिलीवर बॉय ऑर्डर बैग को सड़क पर घसीटते हुए ले जाया जाता दिख रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बैग में खाना मौजूद था या नहीं. फिर भी, कम पैसे मिलने पर जताई गई नाराजगी ने कई यूजर्स को हैरान कर दिया है और इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं.

लोगों का रिएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि तेल की कीमतें बहुत ज्यादा हो गई है. ऐसे में 6.2 किलोमीटर डिलीवर के लिए मिलने वाला पैसा बहुत कम है. कुछ लोगों ने कंपनी को भी कटघरे में खड़ा किया है. वहीं, दूसरा पक्ष कह रहा है कि, अगर डिलीवरी बॉय पैसों को लेकर संतुष्ट नहीं है तो, उसे यह काम नहीं करना चाहिए.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एबीपी न्यूज इस वीडियो में किए जा रहे दावों या इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में इस कंपनी की फीकी लिस्टिंग; निवेशकों को नहीं मिला फायदा, जानिए डिटेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow