Surya Shani Yuti 2026: 30 साल बाद दुर्लभ संयोग, 30 दिनों तक मीन राशि में रहेंगे सूर्य-शनि, क्या होगा असर!
Sun Saturn conjunction in Pisces: ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन से लेकर मार्गी और वक्री को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो इससे किसी राशि में दो ग्रहों की युति बनती है. इस युति का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करता है. 15 मार्च को ऐसा ही दुर्लभ संयोग बना है. 15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ चुके हैं और अगले एक महीने तक इसी राशि में रहने वाले हैं. सूर्य से पहले शनि भी इसी राशि में विराजमान हैं. शनि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं. शनि को किसी एक राशि में दोबारा गोचर करने में लगभग 30 साल का समय लग जाता है. ऐसे में पूरे 30 साल बाद मीन राशि में सूर्य और शनि की युति बनी है, जिसे ज्योतिष में काफी दुर्लभ माना जा रहा है. अब अगले 30 दिनों तक पिता पुत्र की जोड़ी यानी सूर्य और शनि मीन राशि में रहने वाला है और सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे. सूर्य-शनि की युति का असर ज्योतिष में सूर्य और शनि दोनों ही ग्रह को बहुत प्रभावी और शक्तिशाली माना जाता है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, जोकि आत्मा, सत्ता, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा के कारक माने जाते हैं. वहीं दूसरी और शनि को क्रूर और मंद गति से चलने वाले ग्रह की उपाधि प्राप्त है. शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और परिणाम देने वाला ग्रह कहा जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो इसे सूर्य-शनि की युति (Surya Shani Yuti) कहा जाता है. बता दें कि सूर्य और शनि में पिता-पुत्र का संबंध है, लेकिन इसके बावजूद दोनों में शत्रुता का भाव है. ऐसे में जब पिता-पुत्र की युति बनती है तो कई बार चुनौतियां भी ला सकती है. लेकिन यह युति सही दिशा में प्रयास करने वालों के लिए सफलता और परिवर्तन का अवसर भी देती है. सूर्य शनि की युति का राशियों पर असर (Sun Saturn conjunction Effect Zodiac Life) राशि (Zodiac Sign) प्रभाव (Effect) मेष राशि (Aeies) मेष राशि के लिए आने वाले 30 दिनों में तनाव और खर्च बढ़ सकता है. लेकिन नई योजनाओं से जुड़े कामों में कुछ अवसर प्राप्त होंगे. वृष राशि (Taurus) वृषभ राशि के लिए सूर्य-शनि की युति लाभदायक रहेगी. मित्रों और संपर्कों से लाभ हो सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन वालों के करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन इससे भविष्य में इसका लाभ मिलेगा. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को सेहत और खर्च को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. निवेश भी सोच-समझकर करें. कन्या राशि (Virgo) कन्या के लिए समय साझेदारी और रिश्तों के मामले में महत्वपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर संह तालमेल बनाकर चलना जरूरी है. तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखें. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लिए समय रचनात्मक कार्य और शिक्षा के लिए अनुकूल है. लव रिलेशन में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि को घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी. आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मकर राशि (Capricorn) सूर्य-शनि की युति मकर राशि को समय संचार, यात्रा और नए संपर्क बनाने में मदद करेगी. नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. खर्च बढ़ेगा, इसलिए बजट बनाकर चलें. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लिए सूर्य-शनि की युति प्रभावशाली रहेगी. आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. ये भी पढ़ें: Surya Shani Yuti: 15 मार्च को करीब आएंगे पिता-पुत्र, सूर्य-शनि की युति से 3 राशियों का हाल बेहाल Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Sun Saturn conjunction in Pisces: ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन से लेकर मार्गी और वक्री को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, तो इससे किसी राशि में दो ग्रहों की युति बनती है. इस युति का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करता है.
15 मार्च को ऐसा ही दुर्लभ संयोग बना है. 15 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ चुके हैं और अगले एक महीने तक इसी राशि में रहने वाले हैं. सूर्य से पहले शनि भी इसी राशि में विराजमान हैं. शनि इस समय मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं. शनि को किसी एक राशि में दोबारा गोचर करने में लगभग 30 साल का समय लग जाता है. ऐसे में पूरे 30 साल बाद मीन राशि में सूर्य और शनि की युति बनी है, जिसे ज्योतिष में काफी दुर्लभ माना जा रहा है. अब अगले 30 दिनों तक पिता पुत्र की जोड़ी यानी सूर्य और शनि मीन राशि में रहने वाला है और सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेंगे.
सूर्य-शनि की युति का असर
ज्योतिष में सूर्य और शनि दोनों ही ग्रह को बहुत प्रभावी और शक्तिशाली माना जाता है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, जोकि आत्मा, सत्ता, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा के कारक माने जाते हैं. वहीं दूसरी और शनि को क्रूर और मंद गति से चलने वाले ग्रह की उपाधि प्राप्त है. शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और परिणाम देने वाला ग्रह कहा जाता है.
जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो इसे सूर्य-शनि की युति (Surya Shani Yuti) कहा जाता है. बता दें कि सूर्य और शनि में पिता-पुत्र का संबंध है, लेकिन इसके बावजूद दोनों में शत्रुता का भाव है. ऐसे में जब पिता-पुत्र की युति बनती है तो कई बार चुनौतियां भी ला सकती है. लेकिन यह युति सही दिशा में प्रयास करने वालों के लिए सफलता और परिवर्तन का अवसर भी देती है.
| सूर्य शनि की युति का राशियों पर असर (Sun Saturn conjunction Effect Zodiac Life) |
| राशि (Zodiac Sign) | प्रभाव (Effect) |
| मेष राशि (Aeies) | मेष राशि के लिए आने वाले 30 दिनों में तनाव और खर्च बढ़ सकता है. लेकिन नई योजनाओं से जुड़े कामों में कुछ अवसर प्राप्त होंगे. |
| वृष राशि (Taurus) | वृषभ राशि के लिए सूर्य-शनि की युति लाभदायक रहेगी. मित्रों और संपर्कों से लाभ हो सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. |
| मिथुन राशि (Gemini) | मिथुन वालों के करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. ऑफिस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन इससे भविष्य में इसका लाभ मिलेगा. |
| कर्क राशि (Cancer) | कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है. |
| सिंह राशि (Leo) | सिंह राशि वालों को सेहत और खर्च को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. निवेश भी सोच-समझकर करें. |
| कन्या राशि (Virgo) | कन्या के लिए समय साझेदारी और रिश्तों के मामले में महत्वपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर संह तालमेल बनाकर चलना जरूरी है. |
| तुला राशि (Libra) | तुला राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखें. |
| वृश्चिक राशि (Scorpio) | वृश्चिक राशि के लिए समय रचनात्मक कार्य और शिक्षा के लिए अनुकूल है. लव रिलेशन में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं. |
| धनु राशि (Sagittarius) | धनु राशि को घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी. आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. |
| मकर राशि (Capricorn) | सूर्य-शनि की युति मकर राशि को समय संचार, यात्रा और नए संपर्क बनाने में मदद करेगी. नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. |
| कुंभ राशि (Aquarius) | कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. खर्च बढ़ेगा, इसलिए बजट बनाकर चलें. |
| मीन राशि (Pisces) | मीन राशि के लिए सूर्य-शनि की युति प्रभावशाली रहेगी. आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. |
ये भी पढ़ें: Surya Shani Yuti: 15 मार्च को करीब आएंगे पिता-पुत्र, सूर्य-शनि की युति से 3 राशियों का हाल बेहाल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
What's Your Reaction?