Surya Grahan 2025: क्या जून 2025 में कोई ग्रहण लगने वाला है?

Surya Grahan 2025: क्या जून 2025 में सूर्य ग्रहण लगेगा? यह भारत में दिखेगा या नहीं? और इसका ज्योतिषीय असर क्या होगा? बहुत से लोग 2025 में सूर्य ग्रहण की संभावनाओं को लेकर भ्रमित हैं, खासकर जून महीने को लेकर. लेकिन वैदिक पंचांग से यही जानकारी मिल रही है कि जून 2025 में कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है, न ही ये भारत में दिखाई देगा. इस साल यानि वर्ष 2025 में दो सूर्य ग्रहण का योग तो है, जिसमें से एक सूर्य ग्रहण बीते 29 मार्च 2025 को लग चुका है, दूसरा ग्रहण सितंबर में लगेगा. 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की डेट (Surya Grahan 2025 in India)1. 29 मार्च 2025 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था, जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण था. इस ग्रहण यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका में देखा गया था, भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई दिया था. 2. 21 सितंबर 2025 को दूसर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये भी आंशिक सूर्य ग्रहण है. इस सूर्य ग्रहण को न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका में देखा जा सकता है लेकिन भारत में ये नहीं दिखेगा. भारत में 2025 में कौन सा ग्रहण दिखेगा? (Chandra Grahan 2025 Visible in India)भारत के लोगों के लिए 7 सितंबर 2025 की रात महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस डेट को एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लग रहा है जो पूरे भारत में दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse September 2025) रात 9:57 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर की आधी रात 12:23 बजे तक चलेगा. ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का महत्ववैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार यह काल 'सूतक' कहलाता है और इसका प्रभाव विशेष रूप से स्वास्थ्य, निर्णय लेने की क्षमता और मन की शांति पर पड़ता है. जून 2025 में कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा. वर्ष 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण होंगे, लेकिन दोनों ही भारत में दृश्य नहीं होंगे. भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लग रहा है जो दिखाई देगा. मुहूर्त चिंतामणि और ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का ज्योतिषीय प्रभाव केवल तभी होता है जब वह उस स्थान पर दृश्य हो.

May 10, 2025 - 11:30
 0
Surya Grahan 2025: क्या जून 2025 में कोई ग्रहण लगने वाला है?

Surya Grahan 2025: क्या जून 2025 में सूर्य ग्रहण लगेगा? यह भारत में दिखेगा या नहीं? और इसका ज्योतिषीय असर क्या होगा? बहुत से लोग 2025 में सूर्य ग्रहण की संभावनाओं को लेकर भ्रमित हैं, खासकर जून महीने को लेकर.

लेकिन वैदिक पंचांग से यही जानकारी मिल रही है कि जून 2025 में कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है, न ही ये भारत में दिखाई देगा. इस साल यानि वर्ष 2025 में दो सूर्य ग्रहण का योग तो है, जिसमें से एक सूर्य ग्रहण बीते 29 मार्च 2025 को लग चुका है, दूसरा ग्रहण सितंबर में लगेगा.

2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण की डेट (Surya Grahan 2025 in India)
1. 29 मार्च 2025 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था, जो एक आंशिक सूर्य ग्रहण था. इस ग्रहण यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका में देखा गया था, भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई दिया था.

2. 21 सितंबर 2025 को दूसर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. ये भी आंशिक सूर्य ग्रहण है. इस सूर्य ग्रहण को न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका में देखा जा सकता है लेकिन भारत में ये नहीं दिखेगा.

भारत में 2025 में कौन सा ग्रहण दिखेगा? (Chandra Grahan 2025 Visible in India)
भारत के लोगों के लिए 7 सितंबर 2025 की रात महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस डेट को एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लग रहा है जो पूरे भारत में दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse September 2025) रात 9:57 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर की आधी रात 12:23 बजे तक चलेगा.

ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का महत्व
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार यह काल 'सूतक' कहलाता है और इसका प्रभाव विशेष रूप से स्वास्थ्य, निर्णय लेने की क्षमता और मन की शांति पर पड़ता है.

जून 2025 में कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा. वर्ष 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण होंगे, लेकिन दोनों ही भारत में दृश्य नहीं होंगे. भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लग रहा है जो दिखाई देगा. मुहूर्त चिंतामणि और ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का ज्योतिषीय प्रभाव केवल तभी होता है जब वह उस स्थान पर दृश्य हो.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow