Supplements Side Effects: रोज सप्लीमेंट्स खाने वाले तुरंत हो जाएं अलर्ट, डॉक्टर ने बताई नुकसान की पूरी सच्चाई

Are Daily Supplements Really Necessary: आजकल सुबह उठते ही सप्लीमेंट्स की बोतल खोलना कई लोगों की रोज की आदत बन चुकी है. किसी को लगता है इससे शरीर की रोग इम्यून क्षमता बढ़ेगी, कोई ज्यादा एनर्जी के लिए विटामिन खा रहा है, तो कोई बेहतर सेहत की उम्मीद में हर दिन अलग-अलग कैप्सूल ले रहा है. सोशल मीडिया, जिम ट्रेनर और विज्ञापन भी यही भरोसा दिलाते हैं कि अच्छी सेहत का रास्ता सप्लीमेंट्स से होकर गुजरता है. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि शरीर किसी गोदाम की तरह काम नहीं करता, जहां अतिरिक्त विटामिन जमा होते ही सेहत अपने आप बेहतर हो जाए.  क्या कहते हैं एक्सपर्ट दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट अमित प्रकाश सिंह ने  TOI को बताया कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि अगर कोई विटामिन शरीर के लिए अच्छा है, तो उसकी ज्यादा मात्रा और भी ज्यादा फायदा देगी. जबकि हकीकत इससे अलग है. शरीर केवल उतनी ही मात्रा में पोषक तत्वों को इस्तेमाल करता है, जितनी उसे जरूरत होती है. अगर शरीर को पहले से पर्याप्त पोषण मिल रहा है, तो अतिरिक्त सप्लीमेंट्स कई बार बिना फायदा दिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं.   ज्यादा सेवन कई बार नुकसानदायक उन्होंने बताया कि कुछ विटामिन जैसे विटामिन सी पानी में घुल जाते हैं और शरीर से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन विटामिन ए और डी जैसे तत्व शरीर में जमा हो सकते हैं. यही वजह है कि जरूरत से ज्यादा सेवन कई बार नुकसानदायक बन जाता है. अमेरिका की यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स की एक बड़ी रिसर्च में भी यह साफ हुआ कि स्वस्थ लोगों में रोजाना विटामिन लेने से दिल की बीमारी या कैंसर से बचाव का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला.   शरीर के अंगों पर असर  डॉक्टरों के मुताबिक सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि लोग नेचुरल चीजों को पूरी तरह सुरक्षित मान लेते हैं. जबकि कई हर्बल और नेचुरल सप्लीमेंट भी शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं. डॉ. कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा विटामिन ए और डी शरीर में जमा होकर लिवर, किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना जरूरत आयरन की गोलियां लेने से पेट खराब हो सकता है और लंबे समय में शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें-8 Hours Sleep But Still Tired: 8 घंटे सोकर भी नहीं मिट रही थकान, इस गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर रहा शरीर विशेषज्ञों का कहना है कि असली भोजन का मुकाबला कोई सप्लीमेंट नहीं कर सकता. फल, सब्जियां, दालें, मेवे और साबुत अनाज सिर्फ विटामिन ही नहीं देते, बल्कि फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व भी साथ लाते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर अक्सर सप्लीमेंट्स से पहले खानपान सुधारने की सलाह देते हैं. एक संतरा सिर्फ विटामिन सी नहीं देता, बल्कि शरीर को पानी, फाइबर और दूसरे जरूरी तत्व भी पहुंचाता है.  क्या नहीं लेना चाहिए सप्लीमेंट हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि सप्लीमेंट्स बेकार हैं. कुछ परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी साबित होते हैं. जैसे विटामिन डी की कमी, खून की कमी, गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड या ऐसे मरीज जिनके शरीर में पोषक तत्व सही तरह एब्जार्व नहीं हो पाते. लेकिन ऐसी स्थिति में भी सही मात्रा और डॉक्टर की निगरानी जरूरी मानी जाती है. इसे भी पढ़ें-Office Dehydration: ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

May 9, 2026 - 04:30
 0
Supplements Side Effects: रोज सप्लीमेंट्स खाने वाले तुरंत हो जाएं अलर्ट, डॉक्टर ने बताई नुकसान की पूरी सच्चाई

Are Daily Supplements Really Necessary: आजकल सुबह उठते ही सप्लीमेंट्स की बोतल खोलना कई लोगों की रोज की आदत बन चुकी है. किसी को लगता है इससे शरीर की रोग इम्यून क्षमता बढ़ेगी, कोई ज्यादा एनर्जी के लिए विटामिन खा रहा है, तो कोई बेहतर सेहत की उम्मीद में हर दिन अलग-अलग कैप्सूल ले रहा है. सोशल मीडिया, जिम ट्रेनर और विज्ञापन भी यही भरोसा दिलाते हैं कि अच्छी सेहत का रास्ता सप्लीमेंट्स से होकर गुजरता है. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि शरीर किसी गोदाम की तरह काम नहीं करता, जहां अतिरिक्त विटामिन जमा होते ही सेहत अपने आप बेहतर हो जाए. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट अमित प्रकाश सिंह ने  TOI को बताया कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि अगर कोई विटामिन शरीर के लिए अच्छा है, तो उसकी ज्यादा मात्रा और भी ज्यादा फायदा देगी. जबकि हकीकत इससे अलग है. शरीर केवल उतनी ही मात्रा में पोषक तत्वों को इस्तेमाल करता है, जितनी उसे जरूरत होती है. अगर शरीर को पहले से पर्याप्त पोषण मिल रहा है, तो अतिरिक्त सप्लीमेंट्स कई बार बिना फायदा दिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं. 

 ज्यादा सेवन कई बार नुकसानदायक

उन्होंने बताया कि कुछ विटामिन जैसे विटामिन सी पानी में घुल जाते हैं और शरीर से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन विटामिन ए और डी जैसे तत्व शरीर में जमा हो सकते हैं. यही वजह है कि जरूरत से ज्यादा सेवन कई बार नुकसानदायक बन जाता है. अमेरिका की यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स की एक बड़ी रिसर्च में भी यह साफ हुआ कि स्वस्थ लोगों में रोजाना विटामिन लेने से दिल की बीमारी या कैंसर से बचाव का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला. 

 शरीर के अंगों पर असर 

डॉक्टरों के मुताबिक सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि लोग नेचुरल चीजों को पूरी तरह सुरक्षित मान लेते हैं. जबकि कई हर्बल और नेचुरल सप्लीमेंट भी शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं. डॉ. कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा विटामिन ए और डी शरीर में जमा होकर लिवर, किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना जरूरत आयरन की गोलियां लेने से पेट खराब हो सकता है और लंबे समय में शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-8 Hours Sleep But Still Tired: 8 घंटे सोकर भी नहीं मिट रही थकान, इस गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर रहा शरीर

विशेषज्ञों का कहना है कि असली भोजन का मुकाबला कोई सप्लीमेंट नहीं कर सकता. फल, सब्जियां, दालें, मेवे और साबुत अनाज सिर्फ विटामिन ही नहीं देते, बल्कि फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व भी साथ लाते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर अक्सर सप्लीमेंट्स से पहले खानपान सुधारने की सलाह देते हैं. एक संतरा सिर्फ विटामिन सी नहीं देता, बल्कि शरीर को पानी, फाइबर और दूसरे जरूरी तत्व भी पहुंचाता है. 

क्या नहीं लेना चाहिए सप्लीमेंट

हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि सप्लीमेंट्स बेकार हैं. कुछ परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी साबित होते हैं. जैसे विटामिन डी की कमी, खून की कमी, गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड या ऐसे मरीज जिनके शरीर में पोषक तत्व सही तरह एब्जार्व नहीं हो पाते. लेकिन ऐसी स्थिति में भी सही मात्रा और डॉक्टर की निगरानी जरूरी मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें-Office Dehydration: ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow