Summer Business: गर्मी के मौसम में शुरू करें ये बिजनेस, कम निवेश में होगी बंपर कमाई
Low Investment Business: अप्रैल के महीने से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. देश के कई राज्यों में गर्मी की शुरूआत हो गई है. आने वाले महीनों में तो हालात और भी खराब हो सकती है. हालांकि, अपना खुद का बिजनेस करने की सोच रहे लोगों के लिए यह एक मौका भी बन सकता है. गर्मी के सीजन में ऐसे कुछ बिजनेस किए जा सकते हैं, जिनसे अच्छी कमाई की उम्मीद रहती है. अगर आप भी नौकरी छोड़कर कुछ खुद का करना चाहते हैं, तो आप इन आइडिया पर विचार कर सकते है. जूस स्टॉल से कमाई का मौका गर्मी का मौसम आते ही ठंडे पेय की मांग तेजी से बढ़ जाती है. ऐसे में जूस का छोटा स्टॉल खोलकर आप अपनी बिजनेश की शुरूआत कर सकते हैं. आम, गन्ना या संतरा जैसे फलों के जूस बेचकर इस काम को कम निवेश में शुरू किया जा सकता है. बेसिक सामान के साथ आप इसकी शुरूआत 50 हजार से 1 लाख रुपये में कर सकते है. अनुमान के तौर पर 40–50 प्रतिशत तक का प्रॉफिट इससे हो सकता है. अगर आप हर रोज 5 हजार का धंधा भी करते हैं तो आपको 2000 रुपये तक की बचत आराम से हो सकती है. गर्मियों में बर्फ के बिजनेस से कमाई जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे बर्फ की जरूरत भी तेजी से बढ़ जाती है. कोल्ड ड्रिंक, जूस, शादी-पार्टी हर जगह इसकी मांग रहती है. ऐसे में बर्फ की सिल्लियां या पैक्ड आइस क्यूब बनाकर बाजार में बेचना एक अच्छा बिजनेस विकल्प हो सकता है. करीब 1 से 2 लाख रुपये में आप इसकी छोटी शुरूआत कर सकते हैं. अगर आपने मार्केटिंग और दूसरी चीजों पर अच्छे से ध्यान दिया तो 30 से 40 हजार रुपये की मंथली इनकम हो सकती है. आइसक्रीम का बिजनेस इस गर्मी के सीजन में आइसक्रीम का बिजनेस करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है. आइसक्रीम ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर काम शुरू कर सकते हैं. करीब 4 से 5 लाख के निवेश से इस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है. अच्छी लोकेशन होने और बिक्री बढ़ने पर हर महीने करीब 1 लाख रुपये तक कमाई की संभावना बन सकती है. यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: शादी सीजन से पहले आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, चांदी 2,700 रुपये फिसली; जानिए आपके शहर का ताजा रेट
Low Investment Business: अप्रैल के महीने से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. देश के कई राज्यों में गर्मी की शुरूआत हो गई है. आने वाले महीनों में तो हालात और भी खराब हो सकती है. हालांकि, अपना खुद का बिजनेस करने की सोच रहे लोगों के लिए यह एक मौका भी बन सकता है.
गर्मी के सीजन में ऐसे कुछ बिजनेस किए जा सकते हैं, जिनसे अच्छी कमाई की उम्मीद रहती है. अगर आप भी नौकरी छोड़कर कुछ खुद का करना चाहते हैं, तो आप इन आइडिया पर विचार कर सकते है.
जूस स्टॉल से कमाई का मौका
गर्मी का मौसम आते ही ठंडे पेय की मांग तेजी से बढ़ जाती है. ऐसे में जूस का छोटा स्टॉल खोलकर आप अपनी बिजनेश की शुरूआत कर सकते हैं. आम, गन्ना या संतरा जैसे फलों के जूस बेचकर इस काम को कम निवेश में शुरू किया जा सकता है. बेसिक सामान के साथ आप इसकी शुरूआत 50 हजार से 1 लाख रुपये में कर सकते है.
अनुमान के तौर पर 40–50 प्रतिशत तक का प्रॉफिट इससे हो सकता है. अगर आप हर रोज 5 हजार का धंधा भी करते हैं तो आपको 2000 रुपये तक की बचत आराम से हो सकती है.
गर्मियों में बर्फ के बिजनेस से कमाई
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे बर्फ की जरूरत भी तेजी से बढ़ जाती है. कोल्ड ड्रिंक, जूस, शादी-पार्टी हर जगह इसकी मांग रहती है. ऐसे में बर्फ की सिल्लियां या पैक्ड आइस क्यूब बनाकर बाजार में बेचना एक अच्छा बिजनेस विकल्प हो सकता है. करीब 1 से 2 लाख रुपये में आप इसकी छोटी शुरूआत कर सकते हैं. अगर आपने मार्केटिंग और दूसरी चीजों पर अच्छे से ध्यान दिया तो 30 से 40 हजार रुपये की मंथली इनकम हो सकती है.
आइसक्रीम का बिजनेस
इस गर्मी के सीजन में आइसक्रीम का बिजनेस करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है. आइसक्रीम ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर काम शुरू कर सकते हैं. करीब 4 से 5 लाख के निवेश से इस बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है. अच्छी लोकेशन होने और बिक्री बढ़ने पर हर महीने करीब 1 लाख रुपये तक कमाई की संभावना बन सकती है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?