Stocks to watch: रिलायंस, सन फार्मा, RVNL के शेयरों पर आज रहेगा फोकस, लिस्ट में कुछ और बड़े नाम; चेक करें डिटेल

Stocks to watch: कल यानी कि सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गजब की रिकवरी देखी गई. बीएसई सेंसेक्स ने करीब 939 अंकों की उछाल के साथ 75502.85 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 258 अंकों की तेजी के साथ 23408.80 के लेवल पर बंद होने में कामयाब रहा. इसी के साथ बाजार में तीन दिनों में जारी गिरावट का सिलसिला रुक गया. हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों को सिर्फ एक दिन के इस उछाल पर ज्यादा गौर फरमाना नहीं चाहिए. उन्हें इस बढ़त के टिके रहने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि इंडेक्स अभी भी अहम 'रेजिस्टेंस जोन' से नीचे कारोबार कर रहा है. आइए इस क्रम में देखते हैं कि आज कौन-कौन सी कंपनियों के शेयर अलग-अलग खबरों और घटनाक्रमों की वजह से निवेशकों के फोकस में रहने वाले हैं. Reliance Industries (RIL) रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने सोमवार को बताया कि उसने दक्षिण कोरिया की  Samsung C&T Corporation के साथ ग्रीन अमोनिया की सप्लाई के लिए एक बड़ा दीर्घकालिक समझौता किया है. यह दुनिया में ग्रीन फ्यूल के उभरते हुए बाजार में सबसे बड़े सौदों में से एक है.  Sun Pharma दवा बनाने वाली देश की सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी सन फार्मा को US Food and Drug Administration (USFDA) से अपनी नई दवा 'इल्यूम्या' (Ilumya) के चिकित्सीय उपयोग का दायरा बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है. इस दवा का इस्तेमाल अब सक्रिय सोरिएटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्कों के इलाज के लिए किया जा सकेगा. कंपनी ने बताया कि US रेगुलेटर ने समीक्षा के लिए सन के सप्लीमेंटल बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन (sBLA) को स्वीकार कर लिया है. RVNL RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) को NMDC से छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक रिफर्बिशमेंट के लिए 95.27 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके चलते आज रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.  Ola Electric ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनी सब्सिडियरी बैटरी यूनिट ओला सेल टेक्नोलॉजीज (OCT) में हिस्सेदारी बेचकर 2000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इस खबर का शेयरों पर आज असर दिख सकता है.  Tata Motors कंपनी ने 1 अप्रैल से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत में 1.5 परसेंट तक का इजाफा करने का ऐलान किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती कमोडिटी की कीमतों और अन्य इनपुट लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए कीमतों में यह बढ़ोतरी की जा रही है.  डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: Dividend Stock: साल में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ ऐलान; जानें डिटेल 

Mar 17, 2026 - 11:30
 0
Stocks to watch: रिलायंस, सन फार्मा, RVNL के शेयरों पर आज रहेगा फोकस, लिस्ट में कुछ और बड़े नाम; चेक करें डिटेल

Stocks to watch: कल यानी कि सोमवार, 16 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गजब की रिकवरी देखी गई. बीएसई सेंसेक्स ने करीब 939 अंकों की उछाल के साथ 75502.85 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 258 अंकों की तेजी के साथ 23408.80 के लेवल पर बंद होने में कामयाब रहा. इसी के साथ बाजार में तीन दिनों में जारी गिरावट का सिलसिला रुक गया.

हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों को सिर्फ एक दिन के इस उछाल पर ज्यादा गौर फरमाना नहीं चाहिए. उन्हें इस बढ़त के टिके रहने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि इंडेक्स अभी भी अहम 'रेजिस्टेंस जोन' से नीचे कारोबार कर रहा है. आइए इस क्रम में देखते हैं कि आज कौन-कौन सी कंपनियों के शेयर अलग-अलग खबरों और घटनाक्रमों की वजह से निवेशकों के फोकस में रहने वाले हैं.

Reliance Industries (RIL)

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) ने सोमवार को बताया कि उसने दक्षिण कोरिया की  Samsung C&T Corporation के साथ ग्रीन अमोनिया की सप्लाई के लिए एक बड़ा दीर्घकालिक समझौता किया है. यह दुनिया में ग्रीन फ्यूल के उभरते हुए बाजार में सबसे बड़े सौदों में से एक है. 

Sun Pharma

दवा बनाने वाली देश की सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी सन फार्मा को US Food and Drug Administration (USFDA) से अपनी नई दवा 'इल्यूम्या' (Ilumya) के चिकित्सीय उपयोग का दायरा बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है. इस दवा का इस्तेमाल अब सक्रिय सोरिएटिक आर्थराइटिस से पीड़ित वयस्कों के इलाज के लिए किया जा सकेगा. कंपनी ने बताया कि US रेगुलेटर ने समीक्षा के लिए सन के सप्लीमेंटल बायोलॉजिक्स लाइसेंस एप्लीकेशन (sBLA) को स्वीकार कर लिया है.

RVNL

RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) को NMDC से छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक रिफर्बिशमेंट के लिए 95.27 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके चलते आज रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनी सब्सिडियरी बैटरी यूनिट ओला सेल टेक्नोलॉजीज (OCT) में हिस्सेदारी बेचकर 2000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इस खबर का शेयरों पर आज असर दिख सकता है. 

Tata Motors

कंपनी ने 1 अप्रैल से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत में 1.5 परसेंट तक का इजाफा करने का ऐलान किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती कमोडिटी की कीमतों और अन्य इनपुट लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए कीमतों में यह बढ़ोतरी की जा रही है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Dividend Stock: साल में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ ऐलान; जानें डिटेल 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow