Stocks to watch: कौन कराएगा मुनाफा, किसका निकलेगा दम? जानें आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर

Stocks to watch today: भारत-यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए FTA के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिली. दिनभर के कारोबार में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स 25350 के अहम लेवल के आसपास सेटल हुआ है और यह रिकवरी 25600 के जोन तक बढ़ सकती है. आज के कारोबार में  ITC, वेदांता, पेटीएम, स्विगी, अकजो नोबेल, टाटा मोटर्स जैसी कई और कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं. वेदांता माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) ने 29 जनवरी को अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक के ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसमें 3.35 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर के अलावा अतिरिक्त 1.4 करोड़ शेयर भी बेचे जाएंगे. इससे टोटल ऑफर का साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो जाएगा, जो पेड-अप इक्विटी का 1.13 परसेंट है.  अक्जो नोबेल इंडिया  पेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड (Akzo Nobel India Ltd) के बोर्ड ने कंपनी का नाम अक्जो नोबेल इंडिया से बदलकर JSW डुलक्स करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, बशर्ते कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से इसकी मंजूरी मिल जाए. इससे आज इसके शेयरों में हलचल दिख सकती है.  लार्सन एंड टुब्रो इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के तिमाही नतीजों का असर आज इसके शेयरों में दिख सकता है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 4.3 परसेंट की गिरावट दर्ज की है, जो पिछले साल दिसंबर तिमाही में दर्ज 3359 करोड़ रुपये के मुकाबले 3215 करोड़ रुपये रहा. टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) पेरेंट कंपनी के मालिकों का है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) धीरेंद्र जैन चुने गए हैं. उनकी नियुक्ति 1 फरवरी से प्रभावी होगी. अविनाश वसंत प्रभु के इस्तीफे के बाद अब धीरेंद्र जैन उनकी जगह लेंगे. अविनाश वसंत 31 जनवरी, 2026 को CFO के पद से हट जाएंगे.            डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें: Budget 2026: यूनियन बजट पर रियल एस्टेट की नजरें टिकी; उद्योग का दर्जा मिलने की बढ़ी उम्मीद, जानिए डिटेल     

Jan 29, 2026 - 08:30
 0
Stocks to watch: कौन कराएगा मुनाफा, किसका निकलेगा दम? जानें आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर

Stocks to watch today: भारत-यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए FTA के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिली. दिनभर के कारोबार में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स 25350 के अहम लेवल के आसपास सेटल हुआ है और यह रिकवरी 25600 के जोन तक बढ़ सकती है. आज के कारोबार में  ITC, वेदांता, पेटीएम, स्विगी, अकजो नोबेल, टाटा मोटर्स जैसी कई और कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं.

वेदांता

माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) ने 29 जनवरी को अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक के ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसमें 3.35 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर के अलावा अतिरिक्त 1.4 करोड़ शेयर भी बेचे जाएंगे. इससे टोटल ऑफर का साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो जाएगा, जो पेड-अप इक्विटी का 1.13 परसेंट है. 

अक्जो नोबेल इंडिया 

पेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड (Akzo Nobel India Ltd) के बोर्ड ने कंपनी का नाम अक्जो नोबेल इंडिया से बदलकर JSW डुलक्स करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, बशर्ते कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से इसकी मंजूरी मिल जाए. इससे आज इसके शेयरों में हलचल दिख सकती है. 

लार्सन एंड टुब्रो

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के तिमाही नतीजों का असर आज इसके शेयरों में दिख सकता है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 4.3 परसेंट की गिरावट दर्ज की है, जो पिछले साल दिसंबर तिमाही में दर्ज 3359 करोड़ रुपये के मुकाबले 3215 करोड़ रुपये रहा. टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) पेरेंट कंपनी के मालिकों का है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) धीरेंद्र जैन चुने गए हैं. उनकी नियुक्ति 1 फरवरी से प्रभावी होगी. अविनाश वसंत प्रभु के इस्तीफे के बाद अब धीरेंद्र जैन उनकी जगह लेंगे. अविनाश वसंत 31 जनवरी, 2026 को CFO के पद से हट जाएंगे. 

 

 

 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Budget 2026: यूनियन बजट पर रियल एस्टेट की नजरें टिकी; उद्योग का दर्जा मिलने की बढ़ी उम्मीद, जानिए डिटेल 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow