Stocks to Watch Today: मंगलवार को इन शेयरों पर हो सकती है बाजार की नजर, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Stocks To Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आखिरी चार ट्रेडिंग सेशन से गिरावट देखने को मिल रही है. आखिर कारोबारी सेशन में दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सोमवार को सेंसेक्स 345.91 अंक की गिरावट के साथ 84,695.54 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 100.20 अंक फिसलकर 25,942.10 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. आज मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा शेयरों पर रह सकती हैं. द इकोनॉमिक्स टाइम्स हिंदी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में..... एक्सपर्ट्स की राय ईटी नाऊ पर बाजार से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल निफ्टी का ट्रेंड कमजोर नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशकों को स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति अपनानी चाहिए. एक्सपर्ट पैनल के मुताबिक मौजूदा हालात में Tata Consumer Products, Tata Steel, Coromandel International और National Fertilizers जैसे शेयरों में खरीदारी का मौका बन सकता है. LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एक्सपर्ट रुपक डे ने ईटी नाऊ से बातचीत में बताया कि निफ्टी इस समय 21 EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है. जिससे इसमें कमजोरी बनी हुई है. एक्सपर्ट के अनुसार 30 दिसंबर, मंगलवार को कुछ चुनिंदा शेयरों में शॉर्ट टर्म के लिए खरीदारी के अवसर बन सकते हैं. एक्सपर्ट पैनल ने Tata Consumer Products, Tata Steel, Coromandel International, National Fertilizers, Asian Paints, BPCL और SCL जैसे शेयरों की खरीद की सलाह दी हैं. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: कामगारों की कमी से जूझ रहा यह देश; हजारों भारतीयों को मिल रहा रोजगार, सैलरी भी 1.50 लाख तक

Dec 30, 2025 - 08:30
 0
Stocks to Watch Today: मंगलवार को इन शेयरों पर हो सकती है बाजार की नजर, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Stocks To Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आखिरी चार ट्रेडिंग सेशन से गिरावट देखने को मिल रही है. आखिर कारोबारी सेशन में दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सोमवार को सेंसेक्स 345.91 अंक की गिरावट के साथ 84,695.54 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 100.20 अंक फिसलकर 25,942.10 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

आज मंगलवार को सप्ताह के दूसरे दिन बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर कुछ चुनिंदा शेयरों पर रह सकती हैं. द इकोनॉमिक्स टाइम्स हिंदी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में.....

एक्सपर्ट्स की राय

ईटी नाऊ पर बाजार से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल निफ्टी का ट्रेंड कमजोर नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशकों को स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति अपनानी चाहिए. एक्सपर्ट पैनल के मुताबिक मौजूदा हालात में Tata Consumer Products, Tata Steel, Coromandel International और National Fertilizers जैसे शेयरों में खरीदारी का मौका बन सकता है.

LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एक्सपर्ट रुपक डे ने ईटी नाऊ से बातचीत में बताया कि निफ्टी इस समय 21 EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है. जिससे इसमें कमजोरी बनी हुई है. एक्सपर्ट के अनुसार 30 दिसंबर, मंगलवार को कुछ चुनिंदा शेयरों में शॉर्ट टर्म के लिए खरीदारी के अवसर बन सकते हैं.

एक्सपर्ट पैनल ने Tata Consumer Products, Tata Steel, Coromandel International, National Fertilizers, Asian Paints, BPCL और SCL जैसे शेयरों की खरीद की सलाह दी हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: कामगारों की कमी से जूझ रहा यह देश; हजारों भारतीयों को मिल रहा रोजगार, सैलरी भी 1.50 लाख तक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow