Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप

Stock Market News: क्या आप भी यूट्यूब वीडियो देखकर स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं? क्या आप किसी एक ही यूट्यूबर को फॉलो कर बस उसकी बात मानकर इनवेस्ट करते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है. साउथ कोरिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने यूट्यूबर का वीडियो देख निवेश तो कर दिया लेकिन लॉस झेल नहीं पाया और गुस्से में यूट्यूबर पर ही हमला कर दिया. क्या है पूरा मामला?दरअसल साउथ कोरिया के बुसान निम्बु पुलिस स्टेशन के मुताबिक ये मामला 13 जुलाई की सुबह 8 बजकर 9 मिनट के आसपास एक कमर्शियल बिल्डिंग के पास का है. लगभग 20 साल का एक युवक एक यूट्यूबर को फॉलो करता था और वीडियो में उसकी दी गई एडवाइस को मानकर ही स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट किया करता था. एक दिन ऐसा करने के बाद युवक को तगड़ा लॉस हो गया, जिससे वो गुस्से में आ गया और यूट्यूबर को अकेले में पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. ये भी पढ़ें: Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा? हालांकि हमलावर को पुलिस हिरासत में है और घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है. वहीं पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे हमले की असली वजह का पता चल पाए. शुरुआती जांच में शख्स ने माना है कि उसने निवेश में हुए नुकसान की वजह से ये कदम उठाया. हालांकि, पुलिस ये भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं था. इस घटना से आप भी सीखेंइस घटना से हर किसी को ये सीख मिलती है कि सोशल मीडिया पर दी जाने वाली हर जानकारी सही नहीं होती है. खासतौर से निवेश जब भी करें तो बिना जानकारी कोई कदम ना उठाएं. पहले निवेश को अच्छी तरह से समझें रिस्क को समझें उसके बाद ही कोई फैसला करें. किस भी यूट्यूबर या यूट्यूब चैनल को फॉलो करके उस पर भरोसा करने से पहले 10 बार सोच लें. क्योंकि निराशा कई बार लोग झेल नहीं पाते हैं और ऐसा ही कोई कदम उठा लेते हैं.  ये भी पढ़ें: 39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

Jul 17, 2026 - 06:30
 0
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप

Stock Market News: क्या आप भी यूट्यूब वीडियो देखकर स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं? क्या आप किसी एक ही यूट्यूबर को फॉलो कर बस उसकी बात मानकर इनवेस्ट करते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है. साउथ कोरिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने यूट्यूबर का वीडियो देख निवेश तो कर दिया लेकिन लॉस झेल नहीं पाया और गुस्से में यूट्यूबर पर ही हमला कर दिया.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल साउथ कोरिया के बुसान निम्बु पुलिस स्टेशन के मुताबिक ये मामला 13 जुलाई की सुबह 8 बजकर 9 मिनट के आसपास एक कमर्शियल बिल्डिंग के पास का है. लगभग 20 साल का एक युवक एक यूट्यूबर को फॉलो करता था और वीडियो में उसकी दी गई एडवाइस को मानकर ही स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट किया करता था. एक दिन ऐसा करने के बाद युवक को तगड़ा लॉस हो गया, जिससे वो गुस्से में आ गया और यूट्यूबर को अकेले में पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?

हालांकि हमलावर को पुलिस हिरासत में है और घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है. वहीं पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे हमले की असली वजह का पता चल पाए. शुरुआती जांच में शख्स ने माना है कि उसने निवेश में हुए नुकसान की वजह से ये कदम उठाया. हालांकि, पुलिस ये भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं था.

इस घटना से आप भी सीखें
इस घटना से हर किसी को ये सीख मिलती है कि सोशल मीडिया पर दी जाने वाली हर जानकारी सही नहीं होती है. खासतौर से निवेश जब भी करें तो बिना जानकारी कोई कदम ना उठाएं. पहले निवेश को अच्छी तरह से समझें रिस्क को समझें उसके बाद ही कोई फैसला करें. किस भी यूट्यूबर या यूट्यूब चैनल को फॉलो करके उस पर भरोसा करने से पहले 10 बार सोच लें. क्योंकि निराशा कई बार लोग झेल नहीं पाते हैं और ऐसा ही कोई कदम उठा लेते हैं. 

ये भी पढ़ें: 39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow