Stock Market Today: शेयर मार्केट हुआ टमाटर की तरह लाल, सेंसेक्स 356 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन 15 दिसंबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 375.91 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,891.75 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 116.90 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 25,930.05 के लेवल पर ओपन हुआ था.     सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 293 अंक की गिरावट के साथ 84,974 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 99 अंक फिसलकर 25,947 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर एशियन पेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी बीएसई के टॉप लूजर महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एनटीपीसी और भारती एयरटेल शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?  शुक्रवार 12 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,267.66 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 148.40 अंक या 0.57 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,046.95 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.  बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, इटरनल, मारुति, भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, सन फॉर्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट और पावरग्रिड रहे थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. वहीं, निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: पुतिन के जाने के बाद अब इस काम में जुटा भारत, बना डाली 300 सामानों की लिस्ट; जानें क्या है प्लान?   

Dec 15, 2025 - 12:30
 0
Stock Market Today: शेयर मार्केट हुआ टमाटर की तरह लाल, सेंसेक्स 356 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसली

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन 15 दिसंबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 375.91 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,891.75 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 116.90 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 25,930.05 के लेवल पर ओपन हुआ था.    

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 293 अंक की गिरावट के साथ 84,974 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 99 अंक फिसलकर 25,947 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

एशियन पेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी

बीएसई के टॉप लूजर

महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एनटीपीसी और भारती एयरटेल

शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट? 

शुक्रवार 12 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,267.66 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 148.40 अंक या 0.57 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,046.95 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से टाटा स्टील, इटरनल, मारुति, भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, सन फॉर्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट और पावरग्रिड रहे थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी.

वहीं, निफ्टी एफएमसीजी के शेयरों में गिरावट थी. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पुतिन के जाने के बाद अब इस काम में जुटा भारत, बना डाली 300 सामानों की लिस्ट; जानें क्या है प्लान? 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow