Stock Market Today: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल; सेंसेक्स 75 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिर कारोबारी सेशन 26 दिसंबर, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 183.42 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,225.28 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 20.85 अंक या 0.08 फीसदी फिसलकर 26,121.25 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 44 अंक की गिरावट के साथ 85,363 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 9 अंक फिसलकर 26,133 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर टाइटन, पावरग्रिड, ट्रेंट और एनटीपीसी बीएसई के टॉप लूजर बजाज फाइनेंस, इटरनल, सनफॉर्मा और टाटा स्टील बुधवार को कैसा रहा था मार्केट? बुधवार 24 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,408.70 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 35.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 26,142.10 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. बीएसई बास्केट से ट्रेंट, मारूति, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो इंडिगो, सनफॉर्मा, रिलायंस, एशियन पेंट और बजाज फिनसर्व रहे थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी 100 के शेयरों में गिरावट थी. निफ्टी स्मॉलकैप के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: शेयर मार्केट के टॉप मल्टीबैगर स्टॉक्स, जिन्होंने निवेशकों को दिया 1000% से ज्यादा रिटर्न    

Dec 26, 2025 - 12:30
 0
Stock Market Today: शेयर मार्केट की बिगड़ी चाल; सेंसेक्स 75 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिर कारोबारी सेशन 26 दिसंबर, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 183.42 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,225.28 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 20.85 अंक या 0.08 फीसदी फिसलकर 26,121.25 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 44 अंक की गिरावट के साथ 85,363 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 9 अंक फिसलकर 26,133 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

टाइटन, पावरग्रिड, ट्रेंट और एनटीपीसी

बीएसई के टॉप लूजर

बजाज फाइनेंस, इटरनल, सनफॉर्मा और टाटा स्टील

बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

बुधवार 24 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,408.70 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 35.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 26,142.10 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.

बीएसई बास्केट से ट्रेंट, मारूति, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो इंडिगो, सनफॉर्मा, रिलायंस, एशियन पेंट और बजाज फिनसर्व रहे थे.

निफ्टी आईटी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी 100 के शेयरों में गिरावट थी. निफ्टी स्मॉलकैप के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 14 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: शेयर मार्केट के टॉप मल्टीबैगर स्टॉक्स, जिन्होंने निवेशकों को दिया 1000% से ज्यादा रिटर्न

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow