Stock Market Today: शेयर बाजार टमाटर की तरह लाल! सेंसेक्स 170 अंक टूटा, निफ्टी 26,145 के नीचे
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 2 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 316.39 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,325.51 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 87.80 अंक या 0.34 फीसदी फिसलकर 26,087.95 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 115 अंक की गिरावट के साथ 85,526 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 28 अंक फिसलकर 26,147 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर एशियन पेंट, भारती एयरटेल, एसबीआईएन, मारुति बीएसई के टॉप लूजर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एक्सिस बैंक सोमवार को कैसा रहा था मार्केट? सोमवार 1 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,641.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत फिसलकर 26,175.75 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. बीएसई बास्केट से मारुति, कोटक बैंक, एचसीएलटेक, अडानी पोर्ट और टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, बजाज फाइनेंस, सन फॉर्मा, ट्रेंट, एसबीआईएन और भारती एयरटेल रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्ती आईटी,निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. वहीं निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी एमएमसीजी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: सपनों का घर खरीदने से पहले करें ये चेकलिस्ट पूरी, वरना हो सकता है पछतावा
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 2 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 316.39 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,325.51 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 87.80 अंक या 0.34 फीसदी फिसलकर 26,087.95 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 115 अंक की गिरावट के साथ 85,526 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 28 अंक फिसलकर 26,147 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर
एशियन पेंट, भारती एयरटेल, एसबीआईएन, मारुति
बीएसई के टॉप लूजर
एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, एक्सिस बैंक
सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?
सोमवार 1 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 64.77 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,641.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 27.20 अंक या 0.10 प्रतिशत फिसलकर 26,175.75 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.
बीएसई बास्केट से मारुति, कोटक बैंक, एचसीएलटेक, अडानी पोर्ट और टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, बजाज फाइनेंस, सन फॉर्मा, ट्रेंट, एसबीआईएन और भारती एयरटेल रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्ती आईटी,निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी.
वहीं निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी एमएमसीजी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 15 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: सपनों का घर खरीदने से पहले करें ये चेकलिस्ट पूरी, वरना हो सकता है पछतावा
What's Your Reaction?