Stock Market Today: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक उछला; निफ्टी 25000 के पार
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत के दौरान निफ्टी 25,200 के पार चला गया. बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक 119 अंक की तेजी के साथ 82753 पर खुला. अधिकतर सेक्टर हरे निशान पर खुले. इनमें निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई. गिफ्ट निफ्टी से मिला था ग्रीन सिग्नल इस बीच, गिफ्ट निफ्टी से मिले संकेतों के मुताबिक, गुरुवार, 17 जुलाई को भारतीय बाजार के पॉजिटिव शुरुआत होने की उम्मीद थी. सुबह 7:45 बजे तक निफ्टी फ्यूचर्स 50 अंक या 0.2 परसेंट की बढ़त के साथ 25,280 पर कारोबार कर रहा था, जो बुधवार, 16 जुलाई को हुई फ्लैट क्लोजिंग के बाद एक हरे रंग की शुरुआत का संकेत देता है. एशियाई मार्केट से मिला-जुला रूख इस दौरान एशियाई मार्केट से मिला-जुला रूख देखने को मिला. ASX 200 में 0.55 परसेंट की बढ़त देखी गई. निक्केई में भी 0.20 परसेंट का उछाल आया. टॉपिक्स ने भी 0.15 परसेंट तक चढ़ा. हालांकि, कोस्पी में 0.47 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. वॉल स्ट्रीट का हाल कल बाजार स्ट्रीट में भी हलचल भरा माहौल रहा. उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में तेजी देखी. डाऊ जोन्स में 0.53 परसेंट की बढ़त देखी गई. नैस्डेक भी 0.26 परसेंट तक चढ़ा. एनवीरडिया, टेस्ला, ऐप्पल और जॉनसन एंड जॉनसन के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला. ये भी पढ़ें: बाजार बंद होने के बाद SBI का आया बड़ा अपडेट, 8 साल बाद शुरू QIP, 45000 करोड़ रुपये जुटाने का है मामला
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत के दौरान निफ्टी 25,200 के पार चला गया. बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक 119 अंक की तेजी के साथ 82753 पर खुला. अधिकतर सेक्टर हरे निशान पर खुले. इनमें निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई.
गिफ्ट निफ्टी से मिला था ग्रीन सिग्नल
इस बीच, गिफ्ट निफ्टी से मिले संकेतों के मुताबिक, गुरुवार, 17 जुलाई को भारतीय बाजार के पॉजिटिव शुरुआत होने की उम्मीद थी. सुबह 7:45 बजे तक निफ्टी फ्यूचर्स 50 अंक या 0.2 परसेंट की बढ़त के साथ 25,280 पर कारोबार कर रहा था, जो बुधवार, 16 जुलाई को हुई फ्लैट क्लोजिंग के बाद एक हरे रंग की शुरुआत का संकेत देता है.
एशियाई मार्केट से मिला-जुला रूख
इस दौरान एशियाई मार्केट से मिला-जुला रूख देखने को मिला. ASX 200 में 0.55 परसेंट की बढ़त देखी गई. निक्केई में भी 0.20 परसेंट का उछाल आया. टॉपिक्स ने भी 0.15 परसेंट तक चढ़ा. हालांकि, कोस्पी में 0.47 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई.
वॉल स्ट्रीट का हाल
कल बाजार स्ट्रीट में भी हलचल भरा माहौल रहा. उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में तेजी देखी. डाऊ जोन्स में 0.53 परसेंट की बढ़त देखी गई. नैस्डेक भी 0.26 परसेंट तक चढ़ा. एनवीरडिया, टेस्ला, ऐप्पल और जॉनसन एंड जॉनसन के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला.
ये भी पढ़ें:
What's Your Reaction?