Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 82 अंक टूटा, निफ्टी 26,172 के नीचे
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन 8 दिसंबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 87.53 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,624.84 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 26.65 अंक या 0.10 फीसदी फिसलकर 26,159.80 के लेवल पर ओपन हुआ था. सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 78 अंक की गिरावट के साथ 85,633 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 31 अंक फिसलकर 26,154 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक और टीसीएस बीएसई के टॉप लूजर बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, सन फॉर्मा और एचडीएफसी बैंक शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट? शुक्रवार 5 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 447.05 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,712.37 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 152.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,186.45 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. बीएसई बास्केट से एसबीआईएन, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, सन फॉर्मा, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनिलिवर रहे थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 100, मिडकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. वहीं निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: इस कंपनी में हो सकती है बड़ी ब्लॉक डील, 1500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की तैयारी, जानें डिटेल
Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन 8 दिसंबर, सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 87.53 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,624.84 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 26.65 अंक या 0.10 फीसदी फिसलकर 26,159.80 के लेवल पर ओपन हुआ था.
सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 78 अंक की गिरावट के साथ 85,633 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 31 अंक फिसलकर 26,154 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर
टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक और टीसीएस
बीएसई के टॉप लूजर
बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, सन फॉर्मा और एचडीएफसी बैंक
शुक्रवार को कैसा रहा था मार्केट?
शुक्रवार 5 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 447.05 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,712.37 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 152.70 अंक या 0.59 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,186.45 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.
बीएसई बास्केट से एसबीआईएन, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचसीएल टेक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, सन फॉर्मा, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनिलिवर रहे थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 100, मिडकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी.
वहीं निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. शुक्रवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 23 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: इस कंपनी में हो सकती है बड़ी ब्लॉक डील, 1500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की तैयारी, जानें डिटेल
What's Your Reaction?