Stock Market Today: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 359.82 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,742.87 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 93.45 अंक या 0.36 फीसदी फिसलकर 25,867.10 के लेवल पर ओपन हुआ था.     सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 472 अंक की गिरावट के साथ 84,630 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 124 अंक फिसलकर 25,835 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी. बीएसई के टॉप गेनर टाइटन, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलिवर बीएसई के टॉप लूजर एशियन पेंट, इटरनल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?  सोमवार 8 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,102.69 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 225.90 अंक या 0.86 प्रतिशत फिसलकर 25,960.55 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.  बीएसई बास्केट से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, ट्रेंट, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट और बजाज फाइनेंस रहे थे. निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी,  निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: रिस्क भी, रिटर्न भी! जानें कौन से हैं दिसंबर महीने के सबसे मजबूत लार्ज और मिड कैप म्यूचुअल फंड   

Dec 9, 2025 - 12:30
 0
Stock Market Today: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 359.82 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,742.87 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 93.45 अंक या 0.36 फीसदी फिसलकर 25,867.10 के लेवल पर ओपन हुआ था.    

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 472 अंक की गिरावट के साथ 84,630 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 124 अंक फिसलकर 25,835 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर

टाइटन, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलिवर

बीएसई के टॉप लूजर

एशियन पेंट, इटरनल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट? 

सोमवार 8 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,102.69 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 225.90 अंक या 0.86 प्रतिशत फिसलकर 25,960.55 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, इटरनल, ट्रेंट, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट और बजाज फाइनेंस रहे थे.

निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी,  निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: रिस्क भी, रिटर्न भी! जानें कौन से हैं दिसंबर महीने के सबसे मजबूत लार्ज और मिड कैप म्यूचुअल फंड 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow