Stock Market News: तनाव से 13 लाख करोड़ स्वाहा, 73000 के नीचे आकर बंद हुआ सेंसेक्स, 601 अंक गिरा निफ्टी

Stock Market News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भारतीय शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये में भारी गिरावट के बीच निवेशकों में घबराहट का माहौल है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1900 अंक तक टूट गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी गिरकर 22,500 के नीचे आ गया. हालांकि शाम होते-होते सेंसेक्स जहां 1836 अंक टूटकर 73,000 के नीचे आकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 601 अंक गिरकर 22,600 के नीचे आ गया. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपये और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तेज बिकवाली ने बाजार पर दबाव और बढ़ा दिया है. दूसरी ओर अब एक डॉलर की कीमत बढ़कर 93.99 रुपये हो गई है.  क्यों गिर रहे बाजार? कारोबार के दौरान दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सेंसेक्स 1930 अंक गिरकर 72,601 के स्तर पर पहुंच गया था, वहीं निफ्टी 50 भी लुढ़ककर 22,494 पर आ गया. भारी बिकवाली के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 13 लाख करोड़ रुपये घटकर 416 लाख करोड़ रुपये रह गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक स्तर पर भी कमजोरी का असर दिखा. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भारी गिरावट में रहे, जिसमें कॉस्पी करीब 6 प्रतिशत तक टूट गया. अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच ब्रेंट क्रूड का भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 113.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. निवेशक हुए अलर्ट बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,518.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इस महीने अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से करीब 88,180 करोड़ रुपये (लगभग 9.6 अरब डॉलर) निकाल चुके हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है. ये भी पढ़ें: एक तरफ दुनियाभर में तेल के आसमान छूते दाम से हड़कंप, दूसरी तरफ चीन ने 'आपदा को बनाया अवसर' डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

Mar 24, 2026 - 01:30
 0
Stock Market News: तनाव से 13 लाख करोड़ स्वाहा, 73000 के नीचे आकर बंद हुआ सेंसेक्स, 601 अंक गिरा निफ्टी

Stock Market News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भारतीय शेयर बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये में भारी गिरावट के बीच निवेशकों में घबराहट का माहौल है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1900 अंक तक टूट गया, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी गिरकर 22,500 के नीचे आ गया. हालांकि शाम होते-होते सेंसेक्स जहां 1836 अंक टूटकर 73,000 के नीचे आकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 601 अंक गिरकर 22,600 के नीचे आ गया.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपये और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तेज बिकवाली ने बाजार पर दबाव और बढ़ा दिया है. दूसरी ओर अब एक डॉलर की कीमत बढ़कर 93.99 रुपये हो गई है. 

क्यों गिर रहे बाजार?

कारोबार के दौरान दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर सेंसेक्स 1930 अंक गिरकर 72,601 के स्तर पर पहुंच गया था, वहीं निफ्टी 50 भी लुढ़ककर 22,494 पर आ गया. भारी बिकवाली के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 13 लाख करोड़ रुपये घटकर 416 लाख करोड़ रुपये रह गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई.

वैश्विक स्तर पर भी कमजोरी का असर दिखा. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भारी गिरावट में रहे, जिसमें कॉस्पी करीब 6 प्रतिशत तक टूट गया. अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस बीच ब्रेंट क्रूड का भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 113.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

निवेशक हुए अलर्ट

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 5,518.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,706.23 करोड़ रुपये की खरीदारी की. इस महीने अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से करीब 88,180 करोड़ रुपये (लगभग 9.6 अरब डॉलर) निकाल चुके हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: एक तरफ दुनियाभर में तेल के आसमान छूते दाम से हड़कंप, दूसरी तरफ चीन ने 'आपदा को बनाया अवसर'

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow