Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 4 मार्च की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 लाल निशान में खुले. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,710.03 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,528.82 के स्तर पर खुला. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 476.90 अंक यानी 1.92 प्रतिशत फिसलकर 24,388.80 पर ओपन हुआ. शेयर बाजार में गिरावट सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 1,741 अंक की गिरावट के साथ 78,497 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 करीब 463 अंक टूटकर 24,402 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. बीएसई के टॉप गेनर और लूजर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस और एचसीएल टेक टॉप गेनर रहे.  वहीं एलएंडटी, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे. सोमवार को कैसा रहा था बाजार? इससे पहले सोमवार, 2 मार्च को भी बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत गिरकर 80,238.85 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50, 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत टूटकर 24,865.70 के स्तर पर बंद हुआ था. क्रूड ऑयल पर अनिश्चितता सोमवार को बीएसई बास्केट में केवल तीन शेयर हरे निशान में बंद हुए थे, जबकि 27 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. सन फार्मा और आईटीसी टॉप गेनर रहे थे, जबकि इंडिगो, एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लूजर रहे. निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 समेत अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई थी. कुल मिलाकर, बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है और निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों तथा कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी है. ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

Mar 4, 2026 - 14:30
 0
Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 4 मार्च की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 लाल निशान में खुले. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,710.03 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,528.82 के स्तर पर खुला. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 476.90 अंक यानी 1.92 प्रतिशत फिसलकर 24,388.80 पर ओपन हुआ.

शेयर बाजार में गिरावट

सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 1,741 अंक की गिरावट के साथ 78,497 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 करीब 463 अंक टूटकर 24,402 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. बीएसई के टॉप गेनर और लूजर बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस और एचसीएल टेक टॉप गेनर रहे. 

वहीं एलएंडटी, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे. सोमवार को कैसा रहा था बाजार? इससे पहले सोमवार, 2 मार्च को भी बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,048.34 अंक यानी 1.29 प्रतिशत गिरकर 80,238.85 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50, 312.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत टूटकर 24,865.70 के स्तर पर बंद हुआ था.

क्रूड ऑयल पर अनिश्चितता

सोमवार को बीएसई बास्केट में केवल तीन शेयर हरे निशान में बंद हुए थे, जबकि 27 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. सन फार्मा और आईटीसी टॉप गेनर रहे थे, जबकि इंडिगो, एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लूजर रहे.

निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 समेत अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई थी. कुल मिलाकर, बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है और निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों तथा कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी है.

ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow